The Lallantop
Logo

Ranchi Protest: 2014 से हुए 44 भर्ती परीक्षाएं रद्द, CM सोरेन सरकार का एक्शन

इससे डिप्टी कलेक्टर, सिविल जज, ड्रग इंस्पेक्टर और असिस्टेंट इंजीनियर जैसे पदों के लिए हुई परीक्षाएं प्रभावित हुई हैं.

Advertisement

झारखंड सरकार ने 2014 से अब तक हुई 44 भर्ती परीक्षाएं रद्द कर दी हैं, जिनमें JSSC-CGL और प्राइवेट एजेंसी TDPL से जुड़ी परीक्षाएं भी शामिल हैं. यह फ़ैसला भर्ती प्रक्रियाओं में गड़बड़ी के आरोपों के बाद लिया गया है. इससे डिप्टी कलेक्टर, सिविल जज, ड्रग इंस्पेक्टर और असिस्टेंट इंजीनियर जैसे पदों के लिए हुई परीक्षाएं प्रभावित हुई हैं. इस कदम से पहले से चुने गए उम्मीदवारों में चिंता पैदा हो गई है, जबकि विरोध कर रहे छात्र इसे एक बड़ी जीत मान रहे हैं. 

Advertisement

ये भी पढ़ें: झारखंड सरकार ने एक झटके में 22 भर्ती परीक्षाएं रद्द कीं, सैकड़ों SDM-DSP की नौकरी गई
 

Advertisement
Advertisement