Emraan Hashmi की Awarapan 2 ने शुरुआती वीकेंड पर ही 100 करोड़ रुपए कमा लिए थे. साथ ही ये उनके करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली सोलो फिल्म बन चुकी है. खास बात ये है कि इस मूवी ने मंडे टेस्ट में भी अपना दमखम दिखाया है. रिलीज़ के चौथे दिन इमरान ने वर्ल्डवाइड 20 करोड़ रुपए से ज्यादा कमा लिए हैं.
इमरान की 'आवारापन 2' ने मंडे टेस्ट तक पहले पार्ट से 980 परसेंट ज्यादा छाप दिए!
'आवारापन 2' ने अपनी लागत से 191 परसेंट ज्यादा मुनाफ़ा कमा लिया है.

सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, 'आवारापन 2' ने पहले सोमवार को भारत में 10.92 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया है. 19 साल पहले भारत में 'आवारापन' का लाइफटाइम कलेक्शन भी केवल 7.7 करोड़ रुपए था. लेकिन इस सीक्वल ने मंडे टेस्ट में ही उससे ज्यादा कमा लिए हैं. ये दिखाता है कि इमरान पहले से कितनी बेहतर सिचुएशन में हैं. खास बात ये है कि फिल्म ने सोमवार को ओवरसीज़ मार्केट से भी 9.8 करोड़ रुपए कमाए. यानी उस दिन फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 20.72 करोड़ रुपए रहा है.
14 अगस्त को रिलीज़ हुई 'आवारापन 2' ने पहले दिन भारत में ग्रॉस 26.40 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. दूसरे दिन यानी शनिवार को इस सीक्वल ने 40.50 करोड़ रुपए छाप दिए. रविवार को आंकड़े में गिरावट जरूर आई, फिर भी मूवी ने 31.20 करोड़ रुपए कमा लिए. भारत में 'आवारापन 2' का अब तक का कलेक्शन कुछ ऐसा रहा है,
पहला दिन (शुक्रवार) - 26.40 करोड़
दूसरा दिन (शनिवार) - 40.50 करोड़
तीसरा दिन (रविवार) - 31.20 करोड़
चौथा दिन (सोमवार) - 10.92 करोड़
टोटल: 109.02 करोड़ (ग्रॉस डोमेस्टिक कलेक्शन)
'आवारापन 2' ने भारत में ग्रॉस 109.02 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. वहीं ओवरसीज़ मार्केट से इसके हिस्से 21.80 करोड़ रुपए आए. इस तरह चार दिनों में इस मूवी का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 130.82 करोड़ तक पहुंच गया है. 'आवारापन 2' का लाइफटाइम कलेक्शन भी केवल 12.18 करोड़ रुपए का था. उसकी तुलना में 'आवारापन 2' ने 979.37 परसेंट का ग्रोथ कर लिया है. इस मूवी को बनाने में विशेष फिल्म्स ने 45 करोड़ रुपए खर्चे थे. फिल्म को ये बजट वसूलने में केवल डेढ़ दिन का समय लगा. मंडे टेस्ट तक फिल्म ने अपनी लागत से 190.7 परसेंट ज्यादा मुनाफ़ा कमा लिया और बड़ी तेजी से 200 करोड़ क्लब की तरफ बढ़ रही.
वीडियो: इमरान हाशमी की आवारापन 2 हुई रिलीज़, कैसा रहा पब्लिक रिएक्शन?









