The Lallantop

8 साल बाद इस गाने में साथ नज़र आएंगे सलमान-शाहरुख खान, रहमान बोले- शुक्रिया

सलमान और शाहरुख खान पिछली बार 2018 में आई फिल्म 'जीरो' के गाने में काम किया था.

Advertisement
post-main-image
सलमान और शाहरुख खान के साथ इस गाने में कमल हासन भी नजर आएंगे.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • ज़ोया अख्तर ने 'ज़िंदगी न मिलेगी दोबारा' के सीक्वल की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे होने की जानकारी दी है, लेकिन फिल्म कब फ्लोर पर जाएगी या पुराने किरदार लौटेंगे, यह अभी तय नहीं है।
  • पहले भी सनी देओल और इमरान हाशमी की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर दो बार क्लैश हुआ है, इस बार उनके नए प्रोडक्शन 27 नवंबर, 2026 को रिलीज़ हो रहे हैं, जिससे फिर टकराव होने की संभावना बढ़ गई है।
  • सलमान खान और शाहरुख खान लगभग आठ साल बाद फिर एक म्यूजिक वीडियो में साथ काम कर रहे हैं, जिसे एआर रहमान ने आशा भोसले के सम्मान में बनाया है और जिसकी जानकारी X प्लेटफॉर्म पर दी गई है।

क्या Zoya Akhtar 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा'  का सीक्वल बनाने जा रही हैं? Salman Khan और Shah Rukh Khan आठ साल बाद किस गाने में काम करने वाले हैं? साथ ही Kartik Aaryan ने डायरेक्टर Kabir Khan संग कौन सी फिल्म की शूटिंग कर दी है? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

Advertisement

# इमरान और सनी के बीच होगा तीसरा बॉक्स ऑफिस क्लैश

सनी देओल और इमरान हाशमी की फिल्मों का अब तक दो बार बॉक्स ऑफिस क्लैश हुआ है. साल 2007 में इमरान की 'आवारापन' और सनी स्टारर 'अपने' एक साथ रिलीज हुई थी. इसमें सनी की फिल्म 'अपने' ने बाजी मार ली थी. अब 14 अगस्त, 2026 को इमरान की 'आवारापन 2' ने सनी देओल की 'बंटवारा 1947' को पीछे छोड़ दिया है. ऐसे में अब तीसरी बार भी दोनों की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस क्लैश हो सकता है.  प्रोड्यूसर दीपक मुकुट ने इमरान स्टारर 'गनमास्टर - G9' की रिलीज़ डेट अनाउंस कर दी. ये मूवी 27 नवंबर, 2026 को सिनेमाघरों में आएगी. सनी देओल स्टारर 'गबरू' भी 27 नवंबर को ही रिलीज़ होगी. ऐसे में एक बार फिर दोनों की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर टकराएंगी.

Advertisement

# ज़ोया बनाएंगी 'ज़िंदगी न मिलेगी दोबारा' का सीक्वल

ज़ोया अख्तर ने 'ज़िंदगी न मिलेगी दोबारा' के सीक्वल पर बड़ा अपडेट दिया है. उन्होंने दी हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया के मॉनसून फिल्म फेस्टिवल में बताया कि फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है. हालांकि, अभी ये साफ नहीं है कि फिल्म कब फ्लोर पर जाएगी. या इसमें पुराने किरदारों की वापसी होगी या नहीं. ज़ोया ने कहा कि टीम ये समझने की कोशिश कर रही है कि क्या आज के दौर में इन किरदारों से दोबारा जुड़ना सही लगेगा. लेकिन उन्होंने ये भी माना कि अगर ऐसा हुआ, तो ये काफी अच्छा होगा.

# 8 साल बाद फिर साथ काम करेंगे शाहरुख-सलमान

Advertisement

शाहरुख खान और सलमान खान करीब आठ साल बाद एक साथ नजर आने वाले हैं. एआर रहमान ने 21 जून को आशा भोसले के सम्मान में एक म्यूजिक वीडियो बनाने का ऐलान किया था. वर्ल्ड म्यूजिक डे के मौके पर रहमान ने आशा भोसले को ट्रिब्यूट भी दिया. अब इस खास गाने से सलमान खान भी जुड़ गए हैं. एआर रहमान ने मंगलवार को X पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने सलमान का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि आशा जी के लिए उनका प्यार और उनकी विरासत को सेलिब्रेट करने की इच्छा इस प्रोजेक्ट को और खास बनाती है. इस गाने में शाहरुख खान और कमल हासन जैसे सुपरस्टार्स भी नज़र आएंगे. इससे पहले सलमान और शाहरुख ने 'जीरो' फिल्म के गाने में साथ काम किया था. अब 8 साल बाद एक और गाने में नजर आएंगे.

# कबीर खान की फिल्म से प्रोड्यूसर बने कार्तिक आर्यन

कार्तिक आर्यन ने एक्टिंग के साथ अब प्रोडक्शन में भी कदम रख दिया है. उन्होंने अपना प्रोडक्शन हाउस 'डोपामाइन स्टूडियो' लॉन्च किया है. इसी बैनर तले कार्तिक एक फिल्म बना रहे हैं. जिसे कबीर खान डायरेक्ट करेंगे. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, कार्तिक और कबीर की ये अनटाइटल्ड फिल्म एक स्पोर्ट्स ड्रामा है. इसके लिए कार्तिक किक बॉक्सिंग की ट्रेनिंग भी ले रहे हैं. फिल्म की कहानी कश्मीर के युवा किक बॉक्सर तजामुल इस्लाम की जिंदगी से प्रेरित है. इसकी रिलीज डेट अब तक अनाउंस नहीं हुई है.

# 'आवारापन 2' ने 4 दिनों में कूटे 130 करोड़ रुपए

इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. सेकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने महज चार दिनों में दुनियाभर से 130.82 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 109.02 करोड़ रुपये पहुंच गया है. वहीं ओवरसीज से फिल्म ने 21.80 करोड़ रुपये जुटाए हैं. दूसरी तरफ 'आवारापन 2' के साथ रिलीज हुई सनी देओल की 'बंटवारा 1947' कमाई के मामले में काफी पीछे चल रही है. फिल्म ने अब तक दुनियाभर में 40.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसमें भारत से फिल्म की ग्रॉस कमाई 33.95 करोड़ रुपये है. यानी चार दिनों में ही 'आवारापन 2' ने 'बंटवारा 1947' से तीन गुने से भी ज़्यादा कमाई कर ली है. 

# 28 अगस्त को रिलीज होगी 'ASI बबीता सिंह रिपोर्टिंग'

प्राइम वीडियो की क्राइम मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म 'ASI बबीता सिंह रिपोर्टिंग' की रिलीज डेट अनाउंस हो गई है. सीरीज 28 अगस्त, 2026 को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी. इसे अंबिका पंडित ने डायरेक्ट किया है. सीरीज में वरुण सोबती, निमिशा साजयन और अंशुमान पुष्कर अहम किरदारों में नजर आएंगे. कहानी बबीता नाम की एक ASI की है, जो अपने ससुराल में हुई एक मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने पहुंचती है. लेकिन जैसे-जैसे वो इस केस की तह तक जाती है, उसके सामने कुछ ऐसे राज खुलते हैं, जिन्हें जानकर उसके होश उड़ जाते हैं.

वीडियो: इमरान हाशमी की आवारापन 2 हुई रिलीज़, कैसा रहा पब्लिक रिएक्शन?

Advertisement