The Lallantop

"साठ का हो गया पर लड़ना नहीं भूला..." - सलमान खान बीच रात इतना भड़क क्यों गए?

सलमान ने कहा कि वो अपने दोस्त के लिए 'मातृभूमि' जैसी सैकड़ों फिल्में जला देंगे.

Advertisement
post-main-image
सलमान खान पिछले कुछ समय से वामसी पैडिपली की SVC63

बीती रात Salman Khan प्रेस और पैपराज़ी पर बुरी तरह भड़क गए. सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हुआ, जहां वो काफी गुस्से में नज़र आ रहे थे. गुस्सा इतना ज्यादा था कि उन्होंने रात 3 बजे खुद इस बारे में लिखा. वो भी एक नहीं, चार अलग-अलग पोस्ट्स में. इसमें उन्होंने अपने नाराज़ होने की वजह तो बताई ही, साथ ही जेल का ज़िक्र भी छेड़ दिया. पर ये सब हुआ क्यों, बताते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

सलमान हमेशा से प्रेस और पैपराज़ी का फेवरेट टॉपिक रहे हैं. चाहे उनकी फिल्में हों, रिश्ते हों, विवाद हों या वो खुद- सलमान हमेशा से चर्चा का विषय रहे हैं. बॉलीवुड एक्टर्स को पैप्स जिम से लेकर फिल्म तक फॉलो करते हैं. उसमें भी जब एक्टर सलमान जैसा सुपरस्टार हो, तब तो और भी ज्यादा. चूंकि लोगों में इन दिनों SVC63 में उनके नया लुक देखने के लिए एक्साइटमेंट है, इसलिए उन्हें पहले से भी कहीं अधिक फॉलो किया जाने लगा है.

Advertisement

बीती रात सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हुआ, उसमें भी ऐसा ही हुआ. सलमान एक हॉस्पिटल में किसी से मिलकर बाहर आ रहे थे. ठीक उसी वक्त पैप्स ने उन्हें फोटो और ‘मातृभूमि’ फिल्म के लिए आवाज़ देना शुरू कर दिया. ये बात उन्हें नागवार गुजरी और उन्होंने लोगों को सुना दिया. वीडियो में वो क्या कह रहे, ये पूरी तरह क्लियर नहीं. मगर पैप्स की 'सॉरी' जरूर सुनाई दे रही थी. वीडियो वायरल होते ही जनता में ये जिज्ञासा हुई कि वो आखिर भड़के क्यों थे? इसका जवाब सलमान ने रात 3 बजे चार अलग-अलग सेल्फीज़ और पोस्ट के जरिए खुद ही दे दिया. पहले पोस्ट में वो लिखते हैं,

"यदि मैंने किसी प्रेस को हॉस्पिटल में मेरे दुख को इंजॉय करते देखा...वो प्रेस, जिसके लिए मैं खड़ा रहा, बात की और ध्यान रखा. ये भी ख्याल रखा कि उनकी रोज़ी-रोटी चलती रहे."

salman khan
सलमान का पहला पोस्ट.

दूसरे पोस्ट में वो लिखते हैं,

Advertisement

"पर यदि वो मेरे नुकसान से पैसे कमाना चाहते हैं...चुप बैठो, इंजॉय मत करो. भाई-भाई-भाई मातृभूमि. पिक्चर की...पिक्चर जरूरी है या लाइफ़."

salman khan
सलमान का दूसरा पोस्ट.

तीसरे में सलमान ने कहा,

"ऐसे मैं सौ जला दूंगा. भाई (सलमान) के एक भाई के दुख पर अगली बार ट्राय कर लेना मेरे साथ. बस ट्राय कर लेना. जब भी तुम्हारा कोई हॉस्पिटल में होगा, क्या मैं ऐसे रिएक्ट करूंगा?"

salman khan
सलमान का तीसरा पोस्ट.

चौथे और अंतिम पोस्ट में वो पैपराज़ी को वॉर्न करते हुए लिखते हैं,

"साठ साल का हो गया हूं लेकिन लड़ना नहीं भूला. ये याद रख लेना. जेल में डालोगे? हा-हा."

salman khan
सलमान का चौथा पोस्ट.

सलमान के सोशल मीडिया पोस्ट्स पिछले कुछ दिनों से लगातार वायरल हो रहे हैं. कहने की ज़रूरत नहीं कि सुबह लोगों की नींद खुलने से पहले ये पोस्ट भी हर तरफ़ फैल गया. वैसे ये पहला मौका नहीं, जब सलमान प्रेस और पैप्स पर इस तरह नाराज़ हुए हों. आपको 'रॉकस्टार' फिल्म का वो सीन याद है, जब रणबीर कपूर का किरदार मीडिया वालों को धक्का मारने लगता है? सलमान वैसा असली में कर चुके हैं.

सालों पहले वो इनकम टैक्स से जुड़े एक मसले पर मुंबई के ED ऑफिस बुलाए गए थे. वहां से निकलते हुए उन्हें सैकड़ों लोगों ने घेर लिया. गुस्से में वो अकेले उन पर टूट पड़े. उनके पिता सलीम खान का दावा था कि मीडिया ने उन्हें 'दाऊद इब्राहिम का आदमी' कहा था. चीजें बिगड़ गईं. एक फोटोग्राफर ने कहा कि सलमान ने उन्हें मुक्का भी मारा था. पर सलीम का मानना है कि उनके बेटे ने ऐसा केवल इसलिए किया क्योंकि उन्हें उकसाया गया था.

ऐसा ही एक मामला 2014 में भी हुआ. सलमान 'किक' का प्रमोशन कर रहे थे. उस दौरान फोटोग्राफर्स ने उन्हें एक खास जगह पर पोज़ करने को कहा. मगर उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया. ये छोटी-सी बात जल्द ही बड़े विवाद में बदल गई. कोई फिजिकल फाइट तो नहीं हुई, मगर तब कई फोटोग्राफर्स ने सलमान का बॉयकॉट कर दिया था.

वीडियो: SVC63 के लिए सलमान ने किया तगड़ा फिज़िकल ट्रांसफॉर्मेशन

Advertisement