Salman Khan इन दिनों Bigg Boss हिंदी का 20वां सीजन होस्ट कर रहे हैं. इसे रिलीज़ हुए अभी केवल 10 दिन बीता है. मगर व्यूअरशिप के मामले में ये शो टॉप पर पहुंच गया. इसने दूसरे नंबर पर रहे Samay Raina के India's Got Latent Season 2 को बड़े अंतर से पीछे छोड़ा है. गौर करने वाली बात ये है कि टॉप 10 की रैंकिंग में तीन प्रॉपर्टीज़ तो केवल 'बिग बॉस' की हैं.
सलमान का 'बिग बॉस 20' बना सबसे ज्यादा देखे जाना वाला शो, समय रैना मीलों पीछे छूट गए!
'बिग बॉस 20' और 'इंडियाज़ गॉट लेटेंट 2' में लगभग 1 करोड़ व्यूज़ का अंतर है.

ऑरमैक्स मीडिया ने देश के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले OTT प्रॉपर्टीज़ का वीकली रिपोर्ट रिलीज़ किया है. इसमें केवल उन्हीं लोगों को जोड़ा गया, जिन्होंने ये कॉन्टेन्ट कम-से-कम 30 मिनट जरूर देखा हो. ऑरमैक्स की नई लिस्ट में 07 से 13 सितंबर के बीच मिली व्यूअरशिप को जोड़ा गया है. इसमें जियो-हॉटस्टार पर आने वाला सलमान खान का 'बिग बॉस सीजन 20' टॉप पर है. उसे 1.68 करोड़ व्यूज़ मिले हैं. गौर करने वाली बात ये है कि दूसरे नंबर पर रहा समय रैना का 'इंडियाज़ गॉट लेटेंट 2' एक करोड़ व्यूज़ से पीछे रह गया. नेटफ्लिक्स और यूट्यूब पर आने वाले इस शो को करीब 59 लाख व्यूज़ मिले हैं.
लिस्ट में तीसरे नंबर पर जियो-हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने वाला 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 15' है. रोहित शेट्टी के इस शो को 54 लाख व्यूज़ मिले हैं. चौथे पर अमिताभ बच्चन का पॉपुलर क्विज़ शो 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 18' है. सोनी LIV पर इसे 48 लाख व्यूज़ हासिल हुए. पांचवें पर यूट्यूब और सोनी लिव पर स्ट्रीम होने वाला 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा है'. पॉपुलैरिटी घटने के बावजूद इसे 45 लाख व्यूज़ मिल गए हैं.
छठा रैंक 'बिग बॉस तेलुगु' के सीजन 10 को मिला है. इसे नागार्जुन होस्ट करते हैं. 07-13 सितंबर के बीच इसे जियो-हॉटस्टार पर 43 लाख बार देखा गया. लिस्ट में सातवें नंबर पर सूर्या की नई नवेली फिल्म 'विश्वनाथ एंड संस' है. नेटफ्लिक्स पर इसे 42 लाख व्यूज़ मिले. आठवें नंबर पर ‘बिग बॉस तमिल’ का 10वां सीजन है. इसे विजय सेतुपति होस्ट करते हैं. उस एक हफ्ते में इसे 39 लाख व्यूज़ मिले हैं.
9वां रैंक आशा नेगी और विशाल वशिष्ठ की हॉरर कॉमेडी सीरीज़ 'अली बाबा और 40 भूत' को मिला है. जियो-हॉटस्टार पर इसे 35 मिलियन व्यूज़ हासिल हुए. लिस्ट में अंतिम नाम निखिल आडवाणी के डायरेक्शन में बनी 'द रेवॉल्यूशनरीज़' सीरीज़ का है. अमेजॉन प्राइम वीडियो पर इसे 30 लाख बार देखा गया. इस शो में भुवन बाम, प्रतिभा रांटा, रोहित सराफ़ और गुरफ़तेह पीरज़ादा ने काम किया है.
वीडियो: सलमान की 'बिग बॉस 19' वाली पोस्ट से फैन्स से क्यो नाराज हो गए?












