The Lallantop

सुपरहीरो फिल्म से कमबैक करने जा रहे हैं आमिर खान?

इससे पहले आमिर, लोकेश कनगराज की सुपरहीरो फिल्म में काम करने वाले थे. मगर अब वो दूसरे फिल्ममेकर्स के साथ नई सुपरहीरो फिल्म प्लान कर रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
इस सुपरहीरो फिल्म को लेकर आमिर खान की डायरेक्टर आर बाल्कि से बातचीत चल रही है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • हनुमान अंश के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने अपनी अगली फिल्म "राम बोला- द इम्मॉर्टल स्टोरी ऑफ गोस्वामी तुलसीदास" का अनाउंसमेंट किया है, जिसमें तुलसीदास की जिंदगी और राम भक्ति पर केंद्रित कहानी होगी।
  • आमिर खान लंबे समय से फिल्मी कमबैक की तैयारी कर रहे हैं और वे आर बाल्कि के निर्देशन में बनने वाली सुपरहीरो फिल्म में काम कर सकते हैं, जिसकी स्क्रिप्ट पर आमिर, बाल्कि और साजिद नाडियाडवाला काम कर रहे हैं।
  • दिल्ली हाई कोर्ट ने शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ के खिलाफ पान मसाला विज्ञापन मामले में महाराष्ट्र FDA के शो कॉज नोटिस को चुनौती दी गई याचिका खारिज कर दी है, जिससे अगले कदम के लिए रास्ता साफ हो गया है।

Hanuman Ansh के डायरेक्टर Vishal Chaturvedi ने कौन सी नई फिल्म का अनाउंसमेंट किया है? क्या Aamir Khan सुपरहीरो फिल्म से अपना कमबैक प्लान बना रहे हैं? साथ ही ये भी जानिए कि Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff की मुश्किलें क्यों बढ़ रही हैं. सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

Advertisement

# Summer of Roses फिल्म में दिखेंगे वुडी हैरेलसन

वुडी हैरेलसन को फिल्म 'समर ऑफ रोजेज़' (Summer of Roses) में कास्ट किया गया है. डेडलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म को डायरेक्टर रिक अल्वर्सन बना रहे हैं. कहानी एक अमीर अमेरिकी थॉमस की है. जिसकी ज़िंदगी धीरे-धीरे नशे और मुश्किलों के ऐसे फ्री-फॉल में चली जाती है, जहां से वापसी आसान नहीं. इसकी शूटिंग अगले महीने सिसिली में शुरू होगी.

Advertisement

# 78वें एमी अवॉर्ड्स में मैथ्यू राइस ने रचा इतिहास

एक्टर मैथ्यू राइस ने एक ही रात में दो कैटेगरी में बेस्ट एक्टर का एमी अवॉर्ड्स अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच दिया. 78वें प्राइमटाइम एमी अवॉर्ड्स में मैथ्यू राइस ने ‘विडोज़ बे’ के लिए बेस्ट कॉमेडी एक्टर और ‘द बीस्ट इन मी’ के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड अपने नाम किया. ‘द पिट’ को बेस्ट ड्रामा सीरीज़ चुना गया. इसी शो के नोआ वाइल ने बेस्ट एक्टर ड्रामा का खिताब जीता. कॉमेडी कैटेगरी में ‘हैक्स’ के लिए जीन स्मार्ट ने बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता. ‘प्लुरिबस’ के लिए रिया सीहॉर्न बेस्ट एक्ट्रेस ड्रामा बनीं. लिमिटेड सीरीज़/मूवी में सैली फ़ील्ड ने ‘रिमार्केबली ब्राइट क्रीचर्स’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता.

# 'हनुमान अंश' के डायरेक्टर ने अनाउंस की नई फिल्म

Advertisement

'हनुमान अंश' की कामयाबी के बाद डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने अपनी अगली फिल्म अनाउंस कर दी है. उनकी इस फिल्म का नाम होगा- 'राम बोला- द इम्मॉर्टल स्टोरी ऑफ गोस्वामी तुलसीदास'. इसमें गोस्वामी तुलसीदास की जिंदगी, उनके आध्यात्मिक सफर और राम भक्ति से हुए बदलाव की कहानी दिखाई जाएगी. फिल्म की कहानी खुद विशाल ही लिख रहे हैं. महावीर जैन फिल्म्स इसे प्रेज़ेंट कर रहा है. जल्द ही इस फिल्म की कास्टिंग शुरू हो जाएगी.

# कौन सी नई फिल्म डायरेक्ट करेंगे गणेश आचार्य?

कोरियोग्राफर गणेश आचार्य अब एक बार फिर डायरेक्टर की कुर्सी पर बैठने जा रहे हैं. उन्होंने गणेश चतुर्थी के मौके पर अपनी नई फिल्म 'गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट' का ऐलान किया है. साथ ही फिल्म का पहला पोस्टर और अनाउंसमेंट वीडियो भी रिलीज़ किया है. हालांकि कहानी और किरदारों को लेकर मेकर्स ने अभी सस्पेंस बनाए रखा है. गणेश आचार्य ही फिल्म को लिख भी रहे हैं. फिल्म की कास्ट और कहानी से जुड़ी बाकी जानकारी आने वाले दिनों में सामने आएगी.

# सुपरहीरो वाली फिल्म कराएगी आमिर खान का धांसू कमबैक!

आमिर खान लंबे समय से अपने कमबैक की जुगत में हैं. अब खबर है कि वो जल्द ही एक सुपरहीरो फिल्म कर सकते हैं. इस फिल्म के लिए डायरेक्टर आर बाल्कि के साथ उनकी बातचीत चल रही है. बॉलीवुड हंगामा ने सूत्रों के हवाले से छपी रिपोर्ट में बताया कि इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस करेंगे. फिलहाल आमिर, साजिद और बाल्कि इसकी स्क्रिप्टिंग पर काम कर रहे हैं.

# शाहरुख, अजय और टाइगर की मुश्किल बढ़ी

शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ के लिए पान मसाला विज्ञापन वाला मामला अब और पेचीदा हो गया है. दिल्ली हाई कोर्ट ने विमल इलाइची बनाने वाली कंपनी पीबी एग्रो की उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें महाराष्ट्र FDA के शो कॉज़ नोटिस को चुनौती दी गई थी. FDA ने इन तीनों एक्टर्स को कथित सरोगेट एडवर्टाइज़मेंट के मामले में नोटिस भेजे थे. यानी अब FDA की कार्रवाई का रास्ता साफ हो गया है. हालांकि कोर्ट ने इन एक्टर्स को दोषी नहीं ठहराया है. ये वो मामला है जिसमें एक्टर्स इलाइची के नाम पर पान मसाला जैसे बैन्ड प्रोडक्ट का प्रचार कर रहे थे. 

वीडियो: सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच आया आमिर खान का बयान

Advertisement