The Lallantop

यश VS प्रभास? तबाह हो जाएगा बॉक्स ऑफिस!

इंटरनेट पर कहा जा रहा है कि प्रभास की अपकमिंग फिल्म में यश धांसू कैम‍ियो करने वाले हैं.

Advertisement
post-main-image
प्रशांत नील ने अपले हालिया इंटरव्यू में कहा था कि 'ड्रैगन' के बाद वो 'सलार 2' की शूटिंग शुरू करेंगे.

क्या Salaar 2 में Prashanth Neel  Prabhas के साथ Yash को भी दिखाने वाले हैं? Salman Khan की SVC63 के Europe शेड्यूल के बारे में क्या अपडेट है? Emraan Hashmi ने Awarapan 2 की शूटिंग के बारे में क्या जानकारी दी? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# 'सलार 2' में यश करेंगे धांसू कैमियो?

कल 4 जून को प्रशांत नील का बर्थडे था. प्रभास 'स्पिरिट' के शूट से एक दिन का ब्रेक लेकर प्रशांत से मिलने पहुंचे. अब सोशल मीडिया पर प्रभास और प्रशांत नील की तस्वीरों के साथ 'सलार 2' के अपडेट भी पढ़ने में आ रहे हैं. कहा जा रहा है, कि ये पर्सनल के साथ प्रोफेशनल मीटिंग भी थी. प्रशांत नील ने इसमें प्रभास को 'सलार 2' के बेसिक प्लॉट का ब्रीफ दिया. और उनकी सहमति के बाद अब उन्होंने 'सलार 2' की स्क्रिप्ट पर काम शुरू कर दिया है. हालांकि फिलहाल वो 'ड्रैगन' के शूट में बिज़ी हैं. मगर 'सलार 2' पर वो इसके साथ ही काम करेंगे. एक पोस्ट में लिखा गया है कि 'सलार 2' में एक बड़ा कन्नड़ा सुपरस्टार एक्सटेंडेड कैमियो करेगा. इस बात से फैन्स एक्साइटेड हैं. कई थ्योरीज़ चल पड़ी है. और इनमें सबसे पॉपुलर थ्योरी ये है कि 'सलार 2' में कैमियो करने वाले वो सुपरस्टार यश हैं. हालांकि ये पुष्ट ख़बर नहीं है, मगर प्रभास और यश को स्क्रीन पर साथ देखने की चर्चाओं से फैन्स ख़ासे उत्साहित हैं. एक थ्योरी ये भी है कि प्रशांत नील 'सलार 2' से अपने डार्क पैलेट वाली फिल्मों के सिलसिले को ख़त्म करेंगे. हाल ही में दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि अब वो ऐसी डार्क पैलेट की फिल्में नहीं बनाएंगे. चूंकि 'सलार 2' वो पहले ही कमिट कर चुके थे, इसलिए ये फिल्म ज़रूर बनेगी. KGF 3 ने लिए प्रशांत नील ने अनश्योरिटी जताई थी. मुमकिन है कि 'सलार 2' और KGF 3 के एपिक क्रॉसओवर के साथ वो अपनी डार्क ज़ोन की फिल्ममेकिंग को कनक्लूड करें. हम बता दें कि ये सब फिलहाल अनुमान हैं. मेकर्स या एक्टर्स की तरफ़ से कोई स्टेटमेंट नहीं आया है. मगर यदि ऐसा हुआ, तो प्रभास और यश का कॉम्बिनेशन सिनेमाघरों में तूफ़ान ले आएगा.

Advertisement

# 'जुमानजी' फेम एक्टर जेम्स हैंडी की हत्या

आज शो की शुरुआत एक दुखद ख़बर से. 'टॉप गन: मेवरिक' और 'जुमानजी' जैसी फिल्मों में काम कर चुके एक्टर जेम्स हैंडी की हत्या कर दी गई है. वैरायटी ने लॉस एंजेलिस पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक लिखा कि उनके सीने पर चाकू से कई वार किए गए. मर्डर के बाद पुलिस को 911 पर कॉल आया. और कॉल करने वाले ने कहा कि मैंने उस पापी इंसान को मार डाला. पुलिस की प्राथमिक जांच के मुताबिक जेम्स की गर्लफ्रेंड के बेटे माइकल ग्लेडहिल ने ये मर्डर किया है. माइकल को गिरफ्तार कर लिया गया है.

# हंगरी और ऑस्ट्रिया में भी होगी SVC63 का शूट?

Advertisement

सलमान खान स्टारर SVC63 का स्केल बढ़ता ही जा रहा है. हाल ही में फिल्म के बुडापेस्ट शेड्यूल की ख़बरों के बाद यूरोप के अगले शेड्यूल की ख़बर आ रही है. इंटरनेट पर पढ़ने में आ रहा है कि हंगरी, ऑस्ट्रिया और स्लोवाकिया में भी इसका शूट होगा. कुछ आउटडोर और कुछ इनडोर लोकेशंस पर फिल्म के इंटेंस इमोशनल सीन फिल्माए जाएंगे. वहीं बुडापेस्ट में SVC63 का एक्शन पैक्ड क्लाइमैक्स शेड्यूल्ड है.

# 'रामायण' या 'वाराणसी', कौन सी फिल्म पछाड़ेगी 'धुरंधर 2' को?

रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर' ने कमाई के नए बेंचमार्क बनाए. 'धुरंधर 2' ने 'बाहुबली', और 'पुष्पा' जैसी ऑल टाइम रिकॉर्ड होल्डर्स को भी कई मामलों में पछाड़ दिया. इन फिल्मों के रिकॉर्ड सालों से कोई नहीं हिला पाया था. मगर क्या 'धुरंधर 2' के रिकॉर्ड भी लंबे अरसे तक बरक़रार रहेंगे. आने वाले दो सालों में 'रामायण', 'वाराणसी' और 'कल्कि 2' जैसी फिल्में आने वाली हैं. ये वो फिल्में हैं, जिन पर दुनियाभर की निगाहें हैं. ट्रेड के मुताबिक 150 से 200 करोड़ की इंडिया नेट ओपनिंग तो 'रामायण' आसानी से लेगी. और पहले वीकेंड का आंकड़ा आसमान छुएगा. 'वाराणसी' की हाइप भी तगड़ी है. इसके बाद 'कल्कि 2', 'राका' और 'रामायण 2' भी है. इन सभी का स्केल और बजट 'धुरंधर' से कहीं ज्यादा है. अब देखना ये है कि 'धुरंधर' जिसने कई रिकॉर्ड तबाह किए, उसे कौन सी फिल्म पछाड़ती है.

# श्रेयस-काजल की 'दी इंडिया स्टोरी' का टीज़र आया

श्रेयस तलपड़े और काजल अग्रवाल स्टारर 'दी इंडिया स्टोरी' का टीज़र आया है. ये सोशियो-नेशनल ड्रामा फिल्म है. टीज़र में पेस्टिसाइड फार्मिंग में केमिकल के दुरुपयोग से मिलने वाले बुरे परिणाम दिखाए गए हैं. पैसे कमाने के लिए इंजेक्शन वाली सब्ज़ियां, नकली पनीर, मिलावटी दूध बाज़ार में धड़ल्ले से बिक रहा है. और लाखों लोग इससे बीमार हो रहे हैं. जानें भी जा रही हैं. टीज़र में एक्टर्स नहीं, सिर्फ फैक्ट्स दिखाए गए हैं. चेतन डीके के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

# 'आवारापन 2' का शूट पूरा, रिलीज़ 14 अगस्त को

इमरान हाशमी और दिशा पाटनी स्टारर 'आवारापन 2' का शूट पूरा हो गया है. विशेष फिल्म्स ने अपने सोशल मीडिया पर ये अपडेट दिया. इस फिल्म की शूटिंग राजस्थान और साउथ ईस्ट एशिया में हुर्द है. नितिन कक्कड़ के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 14 अगस्त को रिलीज़ होगी. सनी देओल स्टारर 'बंटवारा 1947' 13 अगस्त को आ रही है. यानी इन दोनों फिल्मों के बीच क्लैश तय है.  
 

वीडियो: 'सलार 2’ की अचानक टीज़िंग, प्रभास का कमबैक या ‘दी राजा साब’ फ्लॉप के बाद PR गेम?

Advertisement