DC Universe की अपकमिंग फिल्म Clayface का ट्रेलर कैसा है? Christopher Nolan की फिल्म The Odyssey से खफा होकर Elon Musk ने क्या ऐलान कर दिया? सलमान खान ने छात्रों के प्रोटेस्ट को लेकर क्या पोस्ट शेयर किया है।? सिनेमा से जुड़ी और ऐसी खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:
भारत में कब और कितने बजे आएगा 'रामायण' का ट्रेलर?
'रामायण' का ट्रेलर सेन डिएगो कॉमिक-कॉन में लॉन्च किया जाएगा.

# डीसी यूनिवर्स की फिल्म 'क्ले फेस' का ट्रेलर रिलीज
डीसी यूनिवर्स की अपकमिंग फिल्म 'क्ले फेस' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ये फिल्म 23 अक्टूबर, 2026 को रिलीज होगी. फिल्म को जेम्स वाटकिन्स ने डायरेक्ट किया है. एडी मर्सन फिल्म में मैट हैगेन नाम का किरदार निभा रहे हैं, जो एक हॉलीवुड स्टार है. एक दिन इस स्टार का सामना कुछ गुंडों से हो जाता है, जो उसे पकड़कर टॉर्चर करते हैं. उसका चेहरा बिगाड़ देते हैं. मैट हैगन अपने फफोले पड़े चेहरे के लिए एक खतरनाक सर्जरी का रास्ता चुनता है. ये सर्जरी कुछ साइड इफेक्ट के साथ आती है, जिसके बाद मैट की जिंदगी हमेशा के लिए बदल जाती है.
# एलन मस्क ग्रोक से बनाएंगे रियल 'द ओडिसी'!
एलन मस्क ने अपने AI बॉट ग्रोक इमेजिन से 'द ओडिसी' फिल्म बनाने का ऐलान किया है. क्रिस्टोफर नोलेन की फिल्म 'द ओडिसी' में 'हैलेन ऑफ ट्रॉय' का किरदार लुपिता न्यॉन्गो ने निभाया है. कुछ समय पहले एक पोस्ट में इस बात पर आपत्ति जताई गई थी, जिसका समर्थन मस्क ने भी किया था. मस्क का कहना है कि नोलन की 'द ओडिसी' एक्यूरेट नहीं है. इसलिए वो ग्रोक की मदद से रियल 'ओडिसी' बनाएंगे.
# कब आएगा रणबीर की 'रामायाण' का ट्रेलर?
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायण' का ट्रेलर अमेरिका के सेन डिएगो कॉमिक-कॉन में लॉन्च किया जाएगा. इस इवेंट के लिए यश समेत फिल्म की प्राइमरी कास्ट अमेरिका पहुंच चुकी है. वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 'रामायण' का ट्रेलर इंडिया में सुबह 10 बजे रिलीज़ किया जा सकता है. ये खबर PVR के हवाले से चल रही है. वहीं कुछ जगहों पर ये भी बताया जा रहा है कि फिल्म का ट्रेलर शुक्रवार की सुबह 8 बजे आ सकता. मेकर्स ने अब तक ट्रेलर रिलीज़ के समय को लेकर कोई अनाउंसमेंट नहीं की है.
# स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर क्या बोले सलमान खान?
दिल्ली में चल रहे स्टूडेंट प्रोटेस्ट के समर्थन में सलमान खान ने एक पोस्ट किया. उन्होंने सोशल मीडिया पर छात्रों का समर्थन करते हुए लिखा, "यह एक बहुत ही शांतिपूर्ण आंदोलन था. बहुत दुख की बात है कि इसने हिंसक रूप ले लिया. जो छात्र और उनके परिवार घायल हुए, उनके प्रति मेरी पूरी संवेदना है. पेपर लीक एक बहुत गंभीर मुद्दा है. मुझे यह जानकर खुशी हुई कि हमारे देश के बच्चे बेहतर एजुकेशन सिस्टम के लिए एक साथ आए हैं और उनके माता-पिता ने उनका साथ दिया है."
# पहले दिन 'जन नायगन' ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर
थलपति विजय की फिल्म 'जन नायगन' आज रिलीज हो गई है. फिल्म ने अडवांस बुकिंग में 22 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई की. 23 जुलाई को दोपहर 3 बजे तक इस फिल्म ने देशभर से 20 करोड़ रुपए से ज़्यादा की कमाई कर ली है. उम्मीद जताई जा रही है कि शाम के शोज़ में भीड़ और बढ़ेगी, जो इस फिल्म के इंडिया कलेक्शन आसानी से 50 करोड़ रुपए के पार ले जाएगी.
# राजकुमार की 'मोदी है, तो मुमकिन है' गाने पर सफाई
दिल्ली में चल रहे छात्रों के प्रोटेस्ट से फिल्मी सितारे भी अछूते नहीं हैं. राजकुमार राव ने भी छात्रों के समर्थन में एक पोस्ट शेयर किया है. साथ ही उन्होंने 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने में एक्टिंग को लेकर भी अपनी सफाई दी है. उन्होंने एक यूजर को जवाब देते हुए इंस्टाग्राम पर कमेंट किया, “भाई, मैं कभी अपनी आत्मा नहीं बेच सकता. सिर्फ एक गाना ये तय नहीं करता कि मैं कौन हूं. किन बातों पर विश्वास करता हूं या मेरी आइडियोलॉजी क्या है. शायद तुम कभी उस प्रेशर को समझ नहीं पाओगे.”
वीडियो: कड़ी सुरक्षा के बावजूद लीक हुआ 'रामायण' का ट्रेलर!












