Ranbir Kapoor और Sai Pallavi की फिल्म Ramayana की शूटिंग पिछले महीने से मुंबई में शुरू हो चुकी थी. सेट से एक्टर्स के लुक भी लीक हुए थे. मगर अब खबर आ रही है कि चलती शूटिंग को बीच में ही रोक दिया गया है. रणबीर के करियर की सबसे बड़ी फिल्म का प्रोडक्शन फिलहाल कुछ दिनों के लिए रोका गया है. क्या है इसके पीछे की वजह, आइए बताते है.
फिर लीगल पचडे़ में फंसी 'रामायण', शूटिंग रोकने की नौबत आई
इसी मामले के चलते ही बीते दिनों Ramayana के टाइटल को चेंज करने की भी बात सामने आई. इसका वर्किंग टाइटल 'गॉड पावर' रखा गया है.

मिड में छपी खबर के मुताबिक नितेश तिवारी वाली इस 'रामायण' की शूटिंग को कॉपी राइट की वजह से रोका गया है. दरअसल कुछ दिनों पहले फिल्म के प्रोड्यूसर्स मधु मंटेना और नमित मल्होत्रा के बीच अनबन हो गई. जिसके बाद मधु ने फिल्म छोड़ दी. फिर उन्होंने एक पब्लिस नोटिस जारी किया. जिसमें कहा कि 'रामायण' के इंटलैक्चुअल राइट्स उनके पास है. इसलिए वो मेकर्स ने इसका मुआवज़ा चाहते हैं.
रिपोर्ट के मुताबिक मधु का मानना है कि वो स्क्रिप्ट से लेकर स्टोरीबोर्ड तक पूरे प्रोजेक्ट को साथ लेकर आए. फिल्म कैसी बनेगी, इसमें क्या कुछ होगा इन सभी का आइडिया मधु के साथ मिलकर गढ़ा गया. इसलिए अब वो इस फिल्म से अलग होकर इस प्रोजेक्ट पर कॉपी राइट का क्लेम किया है. इन नोटिस के बाद भी कुछ दिनों तक 'रामायण' की शूटिंग चलती रही. हालांकि अब प्रोड्यूसर ने मामला सॉर्ट होने तक 'रामायण' की शूटिंग रोक दी गई है.
इसी मामले के चलते ही बीते दिनों 'रामायण' के टाइटल को चेंज करने की भी बात सामने आई. इसका वर्किंग टाइटल 'रामायण' की जगह 'गॉड पावर' रखा गया है. बताया जा रहा है कि जब तक मेकर्स और मधु मंटेना के बीच ये कॉपी राइट वाला मैटर सॉर्ट नहीं होता तब तक 'गॉड पावर' की शूटिंग नहीं की जाएगी. हालांकि प्रोजेक्ट से जुड़े सोर्स ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि तीन हफ्ते बाद इसकी शूटिंग फिर से शुरू कर दी जाएगी.
वैसे प्रोड्यूसर्स और मेकर्स के बीच इस झगड़े से नुकसान फिल्म का ही हुआ है. 'रामायण' ओरिजनली साल 2021 में शुरू होने वाली थी. लेकिन फिर कास्टिंग को लेकर लोचा हो गया. एक्टर्स फाइनल नहीं हुए. उसके चक्कर में शूटिंग टलती चली गई. फिर बताया गया कि साल 2023 के आखिरी महीनों में फिल्म फ्लोर पर चली जाएगी. नितेश तिवारी ने अपनी फिल्म 'बवाल' के प्रमोशन के दौरान कहा था कि वो जल्द ही 'रामायण' अनाउंस करने वाले हैं. मगर वो भी नहीं हो पाया और अब ये कॉपी राइट वाला मसला.
इस बड़े स्केल पर बनने वाली बड़े बजट की पिक्चर की रिलीज़ डेट अक्टूबर 2025 बताई जा रही है. हालांकि अभी तक इसे लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है.
वीडियो: दी सिनेमा शो: Allu Arjun की Pushpa 2 की रिलीज डेट पर क्या अपडेट आया है













