The Lallantop

'रामायण' टीजर में यश का चेहरा जान-बूझकर छिपाया गया?

सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर और यश के फैन्स के बीच घमासान मचा हुआ है.

Advertisement
post-main-image
यश रामायण के को-प्रोड्यूसर भी हैं. फिल्म में वो रावण के पात्र में नज़र आएंगे.

Ramayana में Ranbir Kapoor और Yash के नाम पर क्या बहस छिड़ी हुई है? Namit Malhotra ने रामायण के लिए 700 Crore OTT Deal क्यों ठुकरा दी? Mohanlal और Mammootty की Patriot कब रिलीज़ होगी? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# 'रामायण' टीजर पर लोग बोले- "रणबीर पर भारी पड़ेंगे यश"   

सोशल मीडिया पर इन दिनों हर तीसरी पोस्ट 'रामायण' के बारे में है. लोग इसके हर पहलू पर चर्चा कर रहे हैं. रणबीर कपूर और यश के बीच तुलना की जा रही है. सोशल मीडिया पर फैन्स के बीच बहस छिड़ी हुई है. चुनिंदा रिएक्शंस हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं. थला फैन नाम के यूज़र ने लिखा,

"इंडियन सिनेमा में किसी का ऑरा रॉकिंग स्टार यश जैसा नहीं है. रामायण के X-फैक्टर तो यश ही होंगे."

Advertisement

ब्लैक एडम नाम के यूज़र ने लिखा,

"यश का कुछ सेकेंड का क्लिप पूरे टीज़र पर भारी पड़ रहा है."

एक यूज़र ने रेडिट पर लिखा,

Advertisement

"इसमें कोई शक़ नहीं, कि रणबीर अच्छे एक्टर हैं, और राम के अवतार में जंच भी रहे हैं. मगर यश का ऑरा इतना पावरफुल है, कि रणबीर साइडलाइन हो जाएंगे. रावण के किरदार की तीव्रता यश की नेचुरल पर्सनैलिटी को सूट करती है. टीज़र में यश का चेहरा सोच-समझकर नहीं दिखाया गया है. क्योंकि रणबीर फीके पड़ जाते. यश का इंट्रोडक्शन अलग से लाएंगे रामायण वाले. फिल्म आने दो, सब साफ़ हो जाएगा."

एक यूज़र ने यूट्यूब पर लिखा,

"रणबीर ने अलग-अलग तरह के रोल्स से अपना कैलिबर प्रूव किया है. जबकि यश हर फिल्म में एक से नज़र आते हैं. हर बार वही वायलेंट स्ट्रीक. ये सही है कि रावण के रोल में यश कमाल लगेंगे. मगर रणबीर पर भारी पड़ने जैसी कोई बात नहीं है."

देशभक्त नाम के यूज़र ने X पर लिखा,

"पूरे टीज़र का बस एक ही हिस्सा रोंगटे खड़े करता है. और वो है यश की एंट्री. क्या अंदाज़ है. यश रावण को ऐसे निभाएंगे जैसा अब तक किसी ने नहीं किया. परफेक्ट कास्टिंग."

# मार्टिन स्कॉरसेज़ी दिसंबर में शुरू करेंगे 'मिडनाइट वेंडेट्टा'!

डायरेक्टर मार्टिन स्कॉरसेज़ी अपनी अपकमिंग फिल्म 'वॉट हैपन्स एट नाइट' की शूटिंग कर रहे हैं. मगर ख़बर है कि इसी साल वो अपनी दूसरी फिल्म भी शुरू करेंगे. प्रोडक्शन वीकली के मुताबिक ये एक माफिया फिल्म होगी और इसका टाइटल है 'मिडनाइट वेंडेटा'. इस रिपोर्ट के मुताबिक स्कॉरसेज़ी इसकी शूटिंग दिसंबर में शुरू करेंगे. हालांकि अभी इस बारे में कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है.

# 'रामायण': इंटरनेट पर आई 'वीक डीटेलिंग' पोस्ट्स की बाढ़

'रामायण' का टीज़र सुर्खियों में है. फैन्स ने इसके हर एक सीन का डाईसेक्शन कर डाला है. जैसे 'धुरंधर' की पीक डिटेलिंग पोस्ट्स वायरल हुई थीं, वैसे ही 'रामायण' टीज़र के बाद वीक डिटेलिंग पोस्ट लिखी जा रही हैं. इसमें पहला वो सीन है, जिसमें रणबीर कपूर भीड़ के बीच में से गुज़र रहे हैं. लोग उन पर फूल बरसा रहे हैं. यहां एक बच्चा उन्हें झुककर प्रणाम करता है. मगर रणबीर आगे निकल जाते हैं और वो कैमरे के आगे झुका हुआ नज़र आता है. लोग कह रहे हैं कि ये AI जनरेटेड सीन है. इसीलिए ऐसा हुआ है. दूसरा वो सीन है, जिसमें रणबीर (भगवान राम) एक मैदान में खड़े हैं. उनके पीछे रवि दुबे (लक्ष्मण) और कुछ सैनिक भी नज़र आ रहे हैं. मगर वो सैनिक किसी और ही दिशा में देख रहे हैं. इसी सीन में बैकग्राउंड पर ग़ौर करें, तो सबसे पीछे बर्फीली चोटियां हैं. फिर हरे-भरे पहाड़ हैं और हरियाली से लदे पहाड़ों के बीच रेगिस्तान है. इस पर भी ट्रोलिंग हो रही है. पब्लिक ने टीज़र का हर सीन उधेड़ कर रख दिया है. जहां एक तरफ़ 'रामायण' के टीज़र की भव्यता तारीफ़ बटोर रही है, वहीं इन खामियों पर भी ढेरों पोस्ट लिखी जा रहीं हैं.

# मोहनलाल-ममूटी की 'पेट्रियट' पोस्टपोन, अब 1 मई को आएगी

मोहनलाल और ममूटी की मलयालम फिल्म 'पेट्रियट' 23 अप्रैल को आने वाली थी. मगर मेकर्स ने इसे पोस्टपोन कर दिया है. अब ये फिल्म 1 मई को रिलीज़ होगी. ममूटी ने X पर ये जानकारी दी. दोनों लीड एक्टर्स ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर फिल्म के टीज़र का अपडेट भी दिया. पोस्ट के मुताबिक 'पेट्रियट' का टीज़र 4 अप्रैल को केरल के त्रिशूर और एर्नाकुलम शहर में लॉन्च किया जाएगा. फिल्म में नयनतारा, रेवती और फ़हाद फ़ासिल ने भी काम किया है. महेश नारायणन इसके डायरेक्टर हैं.

# 'रामायण' को मिली 700 करोड़ की OTT डील, मगर...

'रामायण' का टीज़र कल ही आया और नमित मल्होत्रा को इस फिल्म के लिए 700 करोड़ रुपये की ओटीटी डील का ऑफ़र भी आ गया. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक 'रामायण' के दोनों पार्ट्स के लिए नमित को 700 करोड़ रुपये की OTT डील मिली है. भारतीय सिनेमा के इतिहास में आज तक किसी फिल्म को इतनी बड़ी OTT डील ऑफ़र नहीं हुई. मगर इस रिपोर्ट के मुताबिक नमित ने ये ऑफर ठुकरा दिया है. 4000 करोड़ में बन रही अपनी फिल्म के लिए नमित 1000 करोड़ तक की डील की उम्मीद कर रहे हैं. संभावना इस बात की भी है कि नमित दोनों पार्ट कम्बाइंड डील के बजाय दोनों पार्ट की अलग-अलग OTT डील करेंगे. ठीक वैसे ही जैसे 'धुरंधर' के मेकर्स ने की थी.

# 'ऐसी दीवानगी' में कियारा होंगी सुभान की हीरोइन

साजिद नाडियाडवाला के बेटे सुभान नाडियाडवाला की पहली फिल्म 'ऐसी दीवानगी' की शूटिंग शुरू हो चुकी है. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक इसमें सुभान के ऑपोजिट रोहित रॉय की बेटी कियारा बोस को लिया गया है. इस फिल्म को शशांक खेतान डायरेक्ट कर रहे हैं. 

वीडियो: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर रिलीज, लोगों ने कहा-"ये हमारी रामायण नहीं"

Advertisement