The Lallantop

क्यों छोटा होगा 'रामायण' का इंग्लिश वर्ज़न? मेकर्स का सारा भेद खुल गया!

'रामायण' का इंग्लिश वर्जन, हिंदी वर्जन से 30 मिनट छोटा होगा. फिल्म का कौन सा हिस्सा कटेगा पता चल गया!

Advertisement
post-main-image
'रामायण' को इंग्लिश के अलावा दुनियाभर की 45 भाषाओं में डब करके रिलीज़ किया जाएगा.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' का इंग्लिश वर्जन हिंदी वर्जन से लगभग 30 मिनट छोटा होगा, जिसमें गाने नहीं होंगे और कुछ सीन्स को ट्रिम किया गया है, जिससे फिल्म की लंबाई कम हो जाएगी।
  • अंतरराष्ट्रीय दर्शकों को ध्यान में रखते हुए मेकर्स ने 'रामायण' के इंग्लिश वर्जन को छोटा करने का निर्णय लिया है, जिससे फिल्म की समय सीमा और दर्शक रुचि को संतुलित किया जा सके।
  • छोटा किए गए इंग्लिश वर्जन से फिल्म की पहुंच वैश्विक दर्शकों तक बढ़ेगी और रिलीज से पहले AI आधारित लिप सिंक तकनीक का इस्तेमाल कर डायलॉग सिंक्रोनाइज़ेशन सुनिश्चित किया जाएगा।

क्या Ramayana के इंग्लिश वर्ज़न 30 मिनट छोटे होने के पीछे की प्लानिंग पता चल गई है? Akshay Kumar की Samuk में किस धाकड़ एक्टर की एंट्री हो गई है? क्या King फिल्म से Shah Rukh Khan का लुक रिवील हो गया है. सिनेमा से जुड़ी ऐसी ऐसी ही खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

Advertisement

# 'नॉन कॉम्पोज़ मेंटिस' फिल्म में दिखेंगे सैम वर्थिंगटन

सैम वर्थिंगटन, लियम हैम्सवर्थ और कारा डेलेविन एक इरोटिक थ्रिलर फिल्म में नज़र आएंगे. इसका नाम है 'नॉन कॉम्पोज़ मेंटिस' (Non Compos Mentis). इसे पॉल श्रैडर डायरेक्ट करेंगे. फिल्म में वर्थिंगटन और हैम्सवर्थ दो अमीर भाइयों के रोल में होंगे. एक न्यूयॉर्क का डिफेंस अटॉर्नी है और दूसरा कॉरपोरेट दुनिया का वारिस. इसकी रिलीज़ डेट अभी तक नहीं बताई गई है.

Advertisement

# स्पाई शो 'स्लो हॉर्सेज़' का आठवां सीज़न अनाउंस

स्पाई शो 'स्लो हॉर्सेस' के मेकर्स ने इसका सीज़न-8 अनाउंस कर दिया है. इसमें गैरी ओल्डमैन एक बार फिर MI-5 के खड़ूस लेकिन धांसू जासूस जैक्सन लैंब के रोल में लौटेंगे. सीज़न-8 में जैक्सन और क्रिस्टीन स्कॉट थॉमस के बीच जबरदस्त टकराव देखने को मिलेगा. कहानी में एक ब्लैकमेलिंग प्लान फेल होने के बाद थॉमस एक्शन में आ जाती हैं. अब जैक्सन को MI-5 के सबसे बड़े सीक्रेट्स में से एक का पर्दाफाश करना होगा. छह एपिसोड का ये सीज़न मिक हैरोन की किताब क्लाउन टाउन पर बेस्ड होगा.

# क्यों छोटा होगा 'रामायण' का इंग्लिश वर्ज़न?

Advertisement

रणबीर कपूर की 'रामायण' का इंग्लिश वर्जन हिंदी से करीब 30 मिनट छोटा होने वाला है. वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक ये फिल्म हिंदी में लगभग तीन घंटे के आसपास होगी. उसका इंग्लिश कट करीब आधे घंटे छोटा रहेगा. इंटरनेशनल ऑडियंस को ध्यान में रखकर मेकर्स ने ये फैसला लिया है. कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंग्लिश वर्ज़न में गाने नहीं होंगे और कुछ सीन्स भी ट्रिम किए जाएंगे. जिसके कारण फिल्म की लंबाई 30 मिनट कम हो जाएगी. इससे पहले फिल्म के इंग्लिश ट्रेलर में AI पावर्ड लिप सिंक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल भी सामने आया था. ताकि कलाकारों के एक्सप्रेशन और इंग्लिश डायलॉग्स का तालमेल बैठाया जा सके.

# इस तारीख को रिलीज़ होगी लव रंजन की नई फिल्म

लव रंजन ने 'पहला प्यार दूसरी बार' फिल्म की रिलीज़ डेट अनाउंस कर दी है. फिल्म की कहानी प्यार, दोस्ती और यंग लोगों के आपसी इक्वेशन के बारे में होगी. इस फिल्म से अलीशा चोपड़ा, स्पर्श वालिया, साक्षी वैद्य, कुणाल वैद, सरगुन कौर लूथरा और तुषार छिब्बर बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं. अनुज सैनी ने इसे डायरेक्ट किया है. ये फिल्म 23 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

# 'किंग' से शाहरुख का सबसे धांसू लुक लीक  

'किंग' से शाहरुख खान का धांसू लुक लीक हो गया है. ये वही लुक है जिसे मेकर्स ने इतने वक्त से छुपाकर रखा था. फिल्म की शूटिंग के दौरान शाहरुख की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. फोटो में उनका बिल्कुल नया अवतार दिख रहा है- छोटे, सफेद और हल्के स्पाइकी बाल, साथ में रफ एंड रग्ड लुक. ये लीक बिल्कुल उसी तरह से हुआ है, जैसै 'पठान' से शाहरुख की पहली फोटो लीक हुई थी. इस फोटो के वायरल होने के बाद शाहरुख की टीम और उनके फैन क्लब्स ने लोगों से तस्वीरें और वीडियो शेयर न करने की अपील की है. 'किंग' 24 दिसंबर, 2026 को रिलीज़ होगी. 

# अक्षय कुमार की 'समुक' को मिल गया अपना विलन?

अक्षय कुमार की एलियन थ्रिलर फिल्म 'समुक' में एक और दमदार एक्टर की एंट्री हो गई है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक रजत कपूर अब 'समुक' में एक अहम रोल करेंगे. कुछ सोशल मीडिया पोस्ट में ये भी दावा किया जा रहा है कि वो फिल्म के विलन का रोल कर रहे हैं. हालांकि ये बात अभी पक्के तौर पर नहीं कही जा सकती. कनिष्क वर्मा के डायरेक्शन में बन रही ये फिल्म फिलहाल यूके में शूट हो रही है. 'समुक' 2027 में रिलीज़ होगी.

वीडियो: 'रामायण' की इंडिया रिलीज़ पर मिलने वाला है बड़ा सरप्राइज़?

Advertisement