The Lallantop

'रामायण' से रणबीर ऐसा रिकॉर्ड बनाएंगे, जो शाहरुख-सलमान के हिस्से भी नहीं आया

फिर भी रणबीर के स्टार पावर की असली परख तब होगी, जब वो 'रामायण' के बाद किसी अन्य फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर उतरेंगे.

Advertisement
post-main-image
'रामायण' 05 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' रिलीज़ होने के बाद उन्हें ग्लोबल फ्रैंचाइज़ सुपरस्टार बनने का मौका मिला है, जो शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान के लिए अब तक संभव नहीं हुआ।
  • भारतीय सिनेमा में शाहरुख, सलमान और आमिर ने पिछले तीन दशकों तक दबदबा बनाया, लेकिन कोई भी ग्लोबल फ्रैंचाइज़ नहीं बना सका जो भारत की कहानी को विश्वव्यापी रूप से पहुंचाए।
  • अगर 'रामायण' अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफल होती है तो रणबीर कपूर एक नई मल्टी-फिल्म फ्रैंचाइज़ के प्रमुख बन सकते हैं, जिसके बाद उनका असली स्टार पावर नए प्रोजेक्ट्स में परखा जाएगा।

Shah Rukh Khan, Salman Khan और Aamir Khan ने पिछले तीन दशकों में भारतीय सिनेमा को डॉमिनेट किया है. इस दौरान कई एक्टर्स आए-गए, मगर ये तीनों टिके हुए हैं. लेकिन Ramayana की रिलीज़ के बाद ये समीकरण बदल सकता है. दरअसल, Ranbir Kapoor इस वक्त एक ऐसे रिकॉर्ड के मुहाने पर खड़े हैं, जो शाहरुख, सलमान और बहुत हद तक आमिर जैसे सुपरस्टार्स के खाते में भी नहीं आया.

Advertisement

यहां हम 'रामायण' के ओपनिंग डे कलेक्शन या बॉक्स ऑफिस से जुड़े किसी अन्य रिकॉर्ड की बात नहीं कर रहे. हम बात कर रहे हैं एक ऐसी लेगेसी की, जो बॉलीवुड की कोई और फ्रैंचाइज़ नहीं बना सकी. शाहरुख खान इंटरनेशनल लेवल पर पॉपुलर हैं. आमिर ने 'दंगल' जैसी मूवीज़ से चाइनीज़ मार्केट को भेदा. मास सिनेमा में सलमान की अलग फैन-फॉलोइंग है. फिर भी इनमें से कोई भी ऐसी ग्लोबल फ्रैंचाइज़ नहीं बना पाया, जो भारत की कहानी को दुनिया के कोने-कोने तक ले जाए. जिसकी 'अवतार' और 'लॉर्ड्स ऑफ द रिंग' की तरह मल्टी फिल्म लेगेसी हो. लेकिन रणबीर कपूर ऐसा जरूर कर सकते हैं.

रणबीर का करियर तमाम उतार-चढ़ावों से भरा हुआ है. शुरुआती दिनों में उन्होंने 'अजब प्रेम की गजब कहानी', 'सावरिया' और 'वेक अप सिड' जैसी मूवीज़ से चॉकलेटी बॉय वाली इमेज बनाई. फिर 'रॉकस्टार', 'बर्फ़ी' और 'तमाशा' से अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया. 'संजू' और 'एनिमल' ने उन्हें इंडियन मास का सुपरस्टार बना दिया. वहीं 'रामायण' फ्रैंचाइज़ से उनके पास खुद को ग्लोबल लेवल पर ले जाने का मौका है. उनका नाम एक ऐसी मूवी से जुड़ा है, जो हॉलीवुड की बड़ी फिल्मों के सामने दम ठोक रही. इससे उनके पास ग्लोबल फ्रैंचाइज़ सुपरस्टार बनने का तगड़ा चांस है, जो फिलहाल शाहरुख, आमिर और सलमान के हिस्से नहीं आया.

Advertisement

'रामायण' में रणबीर महज एक कमर्शियल हीरो नहीं बने. वो एक ऐसे किरदार बने हैं, जिन्हें भारत में लोग भगवान मानते हैं. अगर ये फिल्म ग्लोबली सक्सेसफुल रहती है, तो रणबीर एक ऐसी फ्रैंचाइज़ का चेहरा होंगे, जिसे भारत ही नहीं, विदेशों में भी पहचाना जाएगा. हालांकि, 'रामायण' के केस में ये भी कहा जा सकता है कि लोग रणबीर से ज्यादा भगवान राम से अपने जुड़ाव के कारण फिल्म देखने पहुंचें. ये भी हो सकता है कि ये फिल्म शाहरुख, सलमान और आमिर की सभी मूवीज़ से ज्यादा कमा ले. फिर भी रणबीर के स्टार पावर की असली परख तब होगी, जब वो 'रामायण' के बाद किसी अन्य फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर उतरेंगे.

वीडियो: रणबीर कपूर की 'रामायण' के फर्स्ट रिव्यू का पूरा सच! क्यों डिलीट हुई सोशल मीडिया पोस्ट?

Advertisement
Advertisement