Ranbir Kapoor स्टारर Ramayana ने Shahrukh Khan की King और Yash की Toxic को किस मामले में पछाड़ दिया है? Rishab Shetty ने Kantara 3 के बारे में क्या अपडेट दिया है? Salman Khan Cryptic Post से Maatrubhumi का कोई हिंट तो नहीं दे रहे? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:
'रामायण' ने एक झटके में 'किंग', 'टॉक्सिक'... सबको रौंद डाला!
नमित मल्होत्रा की 'रामायण' ने सिनेमाघरों में आने से पहले ही करोड़ों रुपये कमा लिए.


# 'रामायण' ने रिलीज़ से पहले ही किंग, टॉक्सिक सबको पछाड़ा
'रामायण' के थिएट्रिकल डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स की डील हो चुकी है. वैरायटी इंडिया के मुताबिक करण जौहर की कम्पनी धर्मा प्रोडक्शंस ने ये सौदा 350 करोड़ रुपये में किया है. हिंदी सिनेमा की किसी फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स इस क़ीमत पर नहीं बिके. अप्रैल में बॉलीवुड हंगामा ने रिपोर्ट किया था पेन मरुधर ने 250 करोड़ रुपये में शाहरुख खान की 'किंग' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स का सौदा कर लिया है. इसे उस वक्त तक की सबसे बड़ी डील बताया गया था. मगर अब 'रामायण' ने इस मामले में 'किंग' को पछाड़ दिया है. 'किंग' के साथ यश की 'टॉक्सिक' भी पिछड़ गई है. कहा जा रहा है कि 'टॉक्सिक' के थिएट्रिकल राइट्स 105 करेाड़ में बिके हैं. इस साल 'रामायण' के अलावा यही दो सबसे बड़ी फिल्में आनी हैं. मगर इसे एक और पहलू से देखा जाना चाहिए. और वो है बजट. 'किंग' 350 करोड़ के बजट में बनी है. और 'रामायण' 4 हज़ार करोड़ में. इस रकम को दो फिल्मों की लागत में बांटें तो भी दो हज़ार करोड़ का पहाड़ खड़ा है. 'किंग' ने तो 250 करोड़ की डील से अपने बजट का 71 फीसदी रिलीज़ से वसूल लिया. मगर 'रामायण' के सामने लंबा रास्ता है. फिल्म का माहौल देखते हुए ट्रेड इससे 500 करोड़ की ओपनिंग की उम्मीद में है. अब देखना ये कि 'रामायण' फिल्म ट्रेड और दर्शकों की इन उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती है.
# 'फ्री बर्ड' में स्टंटमैन का रोल करेंगे ड्वेन जॉनसन
मैट डैमन और बेन एफ्लेक अपने आर्टिस्ट्स इक्विटी बैनर तले 'फ्री बर्ड' नाम की एक्शन फिल्म बना रहे हैं. दी हॉलीवुड रिपोर्टर के मुताबिक इसमें ड्वेन जॉनसन
भी कास्ट किए गए हैं. वो इसमें एक ऐसे स्टंटमैन का कैरेक्टर प्ले करेंगे जिसे डिमेंशिया यानी भूलने की बीमारी है. और ये जानने के बावजूद वो अपने आखिरी स्टंट पर अपना सब कुछ दांव पर लगा देता है. इसे 'सिंग सिंग' वाले ग्रेग क्वेडार डायरेक्ट कर रहे हैं.
# 'कांतारा 3' पर काम शुरू, मगर होमबाले ने खींचे हाथ?
'कांतारा: चैप्टर 1' की अगली किश्त पर काम शुरू हो गया है. वैरायटी इंडिया से चर्चा में ऋषभ शेट्टी ने बताया कि वो 'कांतारा: चैप्टर 2' की लिखाई शुरू कर चुके हैं. मगर एक और बात जिस पर फैन्स की नज़र गई, वो है ऋषभ शेट्टी और होमबाले फिल्म्स के बीच आई दूरियां. दरअसल 7 जुलाई को ऋषभ शेट्टी के जन्मदिन पर होमबाले फिल्म्स ने उन्हें विश नहीं किया. जबकि हर साल ऐसा होता आया है. और ये प्रोडक्शन अपने हर करीबी एक्टर के लिए सोशल मीडिया पोस्ट डालता है. मार्च में गुड़ी पड़वा पर ऋषभ ने एक पोस्ट शेयर की थी. इसमें व्हाइट बोर्ड पर लिखा था, "यहां से चैप्टर 2 की शुरुआत होती है." इस पोस्ट में ऋषभ शेट्टी फिल्म्स का नाम था. होमबाले फिल्म्स का कोई ज़िक्र नहीं था. ये सारी बातें नए कयासों को हवा दे रही हैं. अनुमान लगाए जा रहे हैं कि या तो ऋषभ अपनी फिल्म खुद प्रोड्यूस करने वाले हैं. या फिर होमबाले ने 'कांतारा 3' से हाथ खींच लिया है.
# सलमान की 'मातभूमि' का टीज़र आने वाला है?
सलमान खान ने 7 जुलाई की शाम सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें क्या पोस्ट कीं, इंटरनेट पर हड़कंप मच गया. सलमान वादियों के बीच रगेड जीन्स, ब्लैक वेस्ट और काऊ बॉय हैट पहन कर बैठे हैं. मगर हल्ला मचा है इस तस्वीर के कैप्शन पर. कैप्शन में सलमान ने लिखा है, 'मातृभूमि'. लोग इसे 'मातृभूमि' के टीज़र या गाने या रिलीज़ डेट अनाउंसमेंट का हिंट मान रहे हैं. कुछ लोग कह रहे हैं कि ये 'मातृभूमि' के शेल्व होने की 3 जुलाई को आई ख़बरों का आफ्टर इफेक्ट है.
# "शाहरुख को ध्यान में रखते हुए लिखा मुन्नाभाई का गाना"
'मुन्नाभाई MBBS' संजय दत्त के करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है. मगर ये फिल्म पहले शाहरुख खान के साथ बनने वाली थी. यहां तक कि फिल्म के गाने भी शाहरुख को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए थे. राइटर-डायरेक्टर फ़रहाद सामजी ने सिद्धार्थ कनन के पॉडकास्ट पर ये बात बताई. उन्होंने कहा- "रात 10 के करीब मुझे अनु मलिक का कॉल आया. वो बोले कल विधु विनोद चोपड़ा और राजू हीरानी मेरी म्यूज़िक सिटिंग में आने वाले हैं. एक मुखड़ा बनाकर दो. टपोरी टाइप का गाना है. थोड़े इंग्लिश वर्ड्स भी डालना. हम दोनों साथ में उन्हें सुनाएंगे. मुझे कहा गया था कि शाहरुख खान हीरो हैं. मैंने उन्हें ही ध्यान में रखते हुए ये गाना लिखा था. मगर ये संजू पर फिट हो गया."
# सिंतबर में रिलीज़ होगी सनी देओल की 'बाप'?
सनी देओल स्टारर 'बाप' की शूटिंग पूरी हो चुकी है. कहा जा रहा है कि ये फिल्म सितंबर एंड में या अक्टूबर के पहले हफ्ते में रिलीज़ होगी. फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, जैकी श्रॉफ़ और संजय दत्त भी लीड रोल में हैं. मेकर्स जल्द ही इसकी रिलीज़ डेट अनाउंस करने वाले हैं. इसे विवेक सिंह चौहान डायरेक्ट कर रहे हैं. अहमद खान इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं.
वीडियो: 'रामायण' के टीज़र के कमज़ोर VFX के पीछे थी बड़ी प्लानिंग?

















