The Lallantop

'रामायण' से जुड़े करण जौहर, इंडिया में फिल्म की रिलीज़ की पूरी ज़िम्मेदारी उनके ऊपर

'रामायण' वाले जितने पैसे मांग रहे थे, करण जौहर ने उससे 150 करोड़ रूपए कम में ये डील क्रैक कर ली.

Advertisement
post-main-image
'रामायण' के दोनों पार्ट्स को नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • फिल्म 'रामायण' का पहला पार्ट इस साल दिवाली पर, 30 अक्टूबर को रिलीज़ होगा और धर्मा प्रोडक्शंस ने इसके इंडिया डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स खरीद लिए हैं।
  • फिल्म के कुल बजट 4000 करोड़ रुपये हैं, जिसमें से 1200 करोड़ का मार्केटिंग पर खर्च का निर्णय लिया गया है।
  • पहले पार्ट की शूटिंग पूरी हो चुकी है और पोस्ट-प्रोडक्शन चल रहा है, जबकि दूसरे पार्ट की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है, जो अगले साल दिवाली पर रिलीज़ होगा।

Ramayana को लेकर देश और दुनिया में खूब सारी चर्चा हो रही है. इसकी दो बड़ी वजहें हैं- फिल्म का बजट और इसकी स्टारकास्ट. प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा कई इंटरव्यूज़ में बता चुके हैं कि इन दोनों फिल्मों का बजट 4000 करोड़ रुपए है. इसमें से 1200 करोड़ रुपए फिल्म की मार्केटिंग पर खर्च किए जाएंगे. लंबे समय से फिल्म के थिएट्रिकल और नॉन-थिएट्रिकल राइट्स को लेकर कयास लगाए जा रहे थे. मगर अब इस मामले में क्लैरिटी आ गई है. वेराइटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक Karan Johar की Dharma प्रोडक्शंस ने फिल्म के पहले पार्ट के इंडिया डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स खरीद लिए हैं.

Advertisement

इस रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि नमित मल्होत्रा ने कई स्टूडियोज़ को इस फिल्म के 30 मिनट के फुटेज दिखाए. ताकि इस फिल्म के डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स की डील हो सके. उन्होंने इस फिल्म के ऑल इंडिया डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स की कीमत 500 करोड़ रुपए रखी थी. सिर्फ हिंदी वर्जन के राइट्स के लिए मेकर्स 450 करोड़ रुपए की प्राइस कोट की थी. मगर करण जौहर की कंपनी ने फिल्म के ऑल इंडिया डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स 350 करोड़ रुपए में खरीद लिए हैं. जो कि कोटेड प्राइस से 150 करोड़ रुपए कम है. अब ये स्ट्रेट फॉरवर्ड डील है या इसमें कुछ पेच है, इस बारे में कुछ नहीं बताया गया. करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस ने ही 'बाहुबली' के हिंदी वर्जन को भी डिस्ट्रिब्यट किया था.  

कुछ रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि 'रामायण' के ओवरसीज़ डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स हॉलीवुड स्टूडियो वार्नर ब्रदर्स ने खरीदे हैं. मगर अब तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी. न तो मेकर्स ने इस बाबत कुछ कहा है, न ही वार्नर ब्रदर्स की ओर से इस पर कोई कंफर्मेशन आया है. इसिलए लल्लनटॉप इसकी पुष्टि नहीं करता.

Advertisement

'रामायण' को दो पार्ट्स में बनाया जा रहा है. पहले पार्ट की शूटिंग पूरी हो चुकी है. पोस्ट-प्रोडक्शन चल रहा है. साथ ही दूसरे पार्ट की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है. इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नज़र आएंगे. साई पल्लवी, सीता बनी हैं. सनी देओल हनुमान का पात्र कर रहे हैं. और रावण बने हैं यश. यश इस फिल्म को-प्रोड्यूसर भी हैं. इन लोगों के अलावा रवि दुबे, विवेक ओबेरॉय, कुणाल कपूर, रकुल प्रीत, लारा दत्ता, अरुण गोविल, काजल अग्रवाल और शीबा चड्ढा जैसे एक्टर्स भी काम कर रहे हैं.

'रामायण' को नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं. नितेश ने इससे पहले 'चिल्लर पार्टी', 'दंगल', 'छिछोरे' और 'बवाल' जैसी फिल्में डायरेक्ट की हैं. उनकी बनाई 'दंगल' भारतीय सिनेमा इतिहास की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म है. 'रामायण' का पहला पार्ट इस साल दिवाली पर रिलीज़ होने वाला है. खबरें हैं कि ये फिल्म 30 अक्टूबर को थिएटर्स में उतरेगी. वहीं 'रामायण पार्ट 2' अगले साल दीवाली पर आएगी. 

वीडियो: 'रामायण' के टीज़र के कमज़ोर VFX के पीछे थी बड़ी प्लानिंग?

Advertisement

Advertisement