Ramayana इस साल की नहीं, भारतीय सिनेमा इतिहास की सबसे बड़ी फिल्म के तौर पर बनाई जा रही है. मेकर्स इस फिल्म की मदद से इंडियन सिनेमा को ग्लोबल लेवल पर ले जाना चाहते हैं. इसी कड़ी में उन्होंने फिल्म का प्रमोशनल कैंपेन भी वैसे ही प्लान किया है. रिपोर्ट्स हैं कि 'रामायण' पार्ट 1 का ऑफिशियल ट्रेलर 18 जुलाई को रिलीज़ जाएगा. इसके लिए एक भव्य इवेंट प्लान किया गया है, जहां फिल्म के कास्ट से प्रमुख लोग मौजूद होंगे.
'रामायण' के मेकर्स का बड़ा दांव, रिलीज़ से साढ़े 3 महीने पहले लाएंगे ट्रेलर!
'रामायण' के डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स रिकॉर्ड प्राइस पर बिके. शाहरुख खान की 'किंग' को भी पीछे छोड़ दिया.


वेराइटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, 18 जुलाई को नई दिल्ली के भारत मंडपम में 'रामायण' का ट्रेलर लॉन्च इवेंट रखा गया है. हिंदी सिनेमा में ट्रेलर्स को फिल्म प्रमोशन का सबसे ज़रूरी एसेट माना जाता है. इसी के आधार पर जनता ये तय करती है कि वो फिल्म देखने सिनेमाघरों में जाएगी या नहीं. पहले के समय में हिंदी फिल्मों के ट्रेलर्स रिलीज़ से महीने-डेढ़ महीने पहले लाए जाते थे. मगर पिछले कुछ समय से फिल्ममेकर्स ने रिलीज़ से हफ्ते-दो हफ्ते पहले ट्रेलर लाने का चलन शुरू किया. ये स्ट्रैटेजी कई फिल्मों के केस में काम भी कर गई. शाहरुख खान की 'जवान' और रणवीर की 'धुरंधर 2' इसका सबसे प्राइम इग्ज़ांपल हैं.
मगर 'रामायण' के मेकर्स देसी प्रमोशनल स्ट्रैटेजी नहीं फॉलो कर रहे. इसलिए उन्होंने हॉलीवुड की तर्ज पर फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ से कुछ महीनों पहले लाने का फैसला किया है. टु बी प्रेसाइज़ साढ़े तीन महीने पहले. ये फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज़ होने वाली है. रिलीज़ डेट अब तक अनाउंस नहीं की गई है. मगर यश ने बीते दिनों एक इंटरव्यू में बताया था कि 'रामायण' 30 अक्टूबर को रिलीज़ हो सकती है.
'रामायण' के अब तक दो वीडियो एसेट रिलीज़ हुए हैं. पहला अनाउंसमेंट टीजर और दूसरा रणबीर का कैरेक्टर इंट्रोडक्शन टीजर. दोनों ही टीजर्स को अच्छा रिस्पॉन्स मिला. VFX वगैरह को लेकर जनता कुछ रिजरवेशंस थे. मगर वो इतना बड़ा मसला नहीं था, जिससे समय रहते निपटा न जा सके. वो भी उस फिल्म के लिए जिसे इतने बड़े स्केल पर बनाया जा रहा हो. इसलिए नमित मल्होत्रा एंड टीम चाहती है कि फिल्म के ट्रेलर को थोड़ा पहले रिलीज़ किया जाए. ताकि ये फिल्म चर्चा में बनी रहे. देश और विदेश दोनों में.
पिछले दिनों खबर आई थी कि ‘रामायण’ के इंडिया डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स रिकॉर्ड प्राइस पर बिके हैं. करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस ने ये राइट्स 350 करोड़ रुपए में खरीदे हैं, जो कि किसी भी भारतीय फिल्म के लिए चुकाई गई सबसे बड़ी रकम है. अब तक ये रिकॉर्ड शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ के नाम था. पेन मरुधर ने इस फिल्म के डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स 250 करोड़ रुपए में खरीदे थे. मगर ‘किंग’ और ‘रामायण’ के बजट में फर्क है. ‘किंग’ 350 से 400 करोड़ रुपए के बजट पर बनने वाली फिल्म है. वहीं, ‘रामायण’ के एक पार्ट का बजट 2000 करोड़ रुपए के आसपास बताया गया है. दोनों पार्ट्स को मिलाकर फिल्म की लागत 4000 करोड़ रुपए है. हालांकि करण जौहर ने जो राइट्स खरीदे हैं, वो फिल्म के पहले पार्ट के लिए है. करण इससे पहले हिंदी बेल्ट में ‘बाहुबली’ भी डिस्ट्रिब्यूट कर चुके हैं.
इस रिपोर्ट में बताया गया कि 'रामायण' ट्रेलर लॉन्च इवेंट में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रवि दुबे, रकुलप्रीत और कुणाल कपूर का आना तय है. यश और सनी देओल, इस इवेंट में हिस्सा ले पाएंगे या नहीं, ये अभी स्पष्ट नहीं है. 'रामायण' को 'दंगल' वाले नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है. नमित मल्होत्रा और यश मिलकर इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं.
वीडियो: 'रामायण' के टीज़र के कमज़ोर VFX के पीछे थी बड़ी प्लानिंग?

















