14 अप्रैल 2024. Salman Khan के मुंबई स्थित घर Galaxy Apartments पर अंधाधुंध फायरिंग की जाती है. दो बाइक सवार सलमान के घर पर कई राउंड फायर करते हैं, और फ़रार हो जाते हैं. तफ्तीश में पता चलता है कि इस अटैक का मास्टरमाइंड गैंगस्टर Lawrence Bishnoi का भाई Anmol Bishnoi है. इस घटना के दो साल बाद अब ख़बर है कि अनमोल कोर्ट में सरेंडर करना चाहता है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक उसने मुंबई के MCOCA कोर्ट में आत्मसमर्पण के लिए अर्ज़ी दी है.
सलमान के घर पर फायरिंग वाले मामले में सरेंडर करना चाहता है वॉन्टेड गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई
लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने शूटर्स को कहा था कि सिगरेट के कश लगाते हुए गोलियां दागना, ताकि लगे कि हम बेख़ौफ़ हैं.


अनमोल फिलहाल Tihar Jail में है. मगर वहां वो दूसरे लंबित मामले में पहुंचा है. इस अर्ज़ी में अनमोल की तरफ़ से लिखा गया है, कि चूंकि वो एक दूसरे केस के चलते पहले से ही ज्यूडीशियल कस्टडी में है. इसलिए वो सलमान के केस में चल रहे ट्रायल में शामिल नहीं हो सकता. अपनी अर्ज़ी में उसने मकोका कोर्ट से अपील की है कि उसे पेश करने के लिए तिहाड़ जेल को प्रोडक्शन वॉरंट जारी किया जाए. याचिका में लिखा गया है,
“अनमोल की ग़ैरहाज़री में प्रॉसिक्यूशन तीन गवाहों से पूछताछ कर चुका है. कोर्ट, तिहाड़ जेल सुप्रिंटेंडेंट को निर्देश दे कि वो वीडियो कॉन्फ्रेंस के ज़रिए फॉर्मल सरेंडर करवाएं. और सही रिमांड प्रोसीडिंग, चाहे वो फिज़िकल हो या वर्चुअल, की जा सके. इससे प्रॉसिक्यूशन को कोई नुकसान नहीं होगा. बल्कि, इससे केस और कोर्ट प्रोसीडिंग्स में तेज़ी आएगी. और कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग रोका जा सकेगा.”
हम बता दें कि अनमोल को नवंबर 2025 में अमेरिका से डिपोर्ट किया गया था. और उसके बाद नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने उसे गिरफ्तार कर लिया था. वो कई गंभीर मामलों में वॉन्टेड था. इनमें सलमान खान के घर पर हुई गोलीबारी वाला प्रकरण भी शामिल है. और इसमें निष्पक्ष सुनवाई के लिए वो ये सरेंडर प्ली फाइल कर चुका है. इस मामले में विकी कुमार गुप्ता औ सागर पाल नाम के दो लोगों को बाइक पर आकर फायरिंग करने के आरोप में अरेस्ट किया जा चुका है. पुलिस चार्जशीट में अनमोल बिश्नोई और विकी कुमार गुप्ता के बीच इस हमले को लेकर सिग्नल एप पर हुई चर्चा की रिकॉर्डिंग भी शामिल है. अनमोल ने विकी को हमले से पहले कई इंस्ट्रक्शन दिए थे. कहा था कि दोनों लोग हेलमेट न पहनें. और सिगरेट के कश लगाते हुए सलमान के घर पर फायरिंग करें, ताकि ये मैसेज जाए कि हमलावर बेख़ौफ़ हैं. इस मामले में ट्रायल अप्रैल 2026 में शुरू हआ. और सलमान के पर्सनल बॉडीगार्ड सहित घर के बाहर तैनात एक पुलिस गार्ड से गवाह के तौर पर पूछताछ की जा चुकी है.
वीडियो: Lawrence का भाई Anmol Bishnoi अमेरिका में पकड़ा गया?

















