क्या Ranbir Kapoor और Yash स्टारर Ramayana के दो ट्रेलर बने हैं? Welcome To The Jungle के बाद Welcome 4 के बारे में Ahmed Khan ने क्या बताया? Prabhas ने Fauzi के कौन से सीक्वेंस का शूट शुरू किया है? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें :
'रामायण' का एक नहीं, दो ट्रेलर बने हैं!
एक ट्रेलर 4 मिनट का और दूसरा 3 मिनट 30 सेकेंड का बताया जा रहा है. सेकेंड ट्रेलर 23 जुलाई को रिलीज़ किया जाएगा.


# 'रामायण' का एक नहीं, दो ट्रेलर बने हैं!
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायण' का ट्रेलर 18 जुलाई को आने की ख़बरें हैं. मगर चर्चाएं हैं कि 'रामायण' के एक नहीं, बल्कि दो ट्रेलर बने हैं. और दोनों हफ्ते भर के अंदर ही रिलीज़ किए जाएंगे. बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड और रेडिंग क्रीम नाम X पेज के मुताबिक 'रामायण' का पहला ट्रेलर, जो 18 जुलाई दिल्ली के भारतमंडपम् में लॉन्च होगा, वो 4 मिनट का है. यही ट्रेलर 17 जुलाई को रिलीज़ हो रही क्रिस्टोफ़र नोलन की फिल्म 'दी ऑडिसी' के साथ भी अटैच किया जाएगा. दूसरा ट्रेलर तीन मिनट 30 सेकेंड का है. और ये सैन डिएगो कॉमिक कॉन के ओपनिंग डे पर प्रेज़ेंट किया जाएगा. अमेरिका में 23 से 26 जुलाई तक होने वाले इस ग्लोबल सिनेमा इवेंट में तकरीबन पांच हज़ार लोगों के बीच ये ट्रेलर लॉन्च किया जाएगा. कॉमिक कॉन के ऑफिशियल लाइनअप में ये 'रामायणाज़ फर्स्ट लुक' के नाम से दर्ज है. इस पर एक पैनल डिस्कशन होगा. प्रोड्यूसर्स नमित मल्होत्रा और यश के साथ रणबीर कपूर और डायरेक्टर नितेश तिवारी भी इस पैनल डिस्कशन में शामिल होंगे.
# 'मॉबलैंड सीज़न 2' का टीज़र रिलीज़
टॉम हार्डी और पियर्स ब्रॉसनन स्टारर क्राइम ड्रामा शो 'मॉबलैंड' के दूसरे सीज़न का टीज़र आया है. इसमें हैरिगन क्लैन का आपसी मतभेद और सिविल वॉर दिखाया गया है. इस हैरिगन क्लैन के लीडर का रोल पियर्स ब्रॉसनन ने किया है. हेलेन मिरैन लीडर की वाइफ़ के रोल में हैं. 10 एपिसोड का ये शो 18 सितंबर को जियो हॉटस्टार पर प्रीमियर होगा.
# 'वेलकम 4' कन्फर्म, अक्षय करेंगे कमबैक!
'वेलकम' फ्रैंचाइज़ की तीसरी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सक्सेसफुल रही. अब मेकर्स ने 'वेलकम 4' भी अनाउंस कर दी है. कोईमोई से बातचीत में डायरेक्टर अहमद खान ने ख़ुद ये बात कही. वो ही इसे डायरेक्ट करेंगे. और उनके बेटे अज़ान खान इस फिल्म से अपना एक्टिंग डेब्यू करेंगे. इस बातचीत में उन्होंने वेलकम 4 में अक्षय के कमबैक का हिंट भी दिया.
# मिलाप ज़वेरी की म्यूज़िकल फिल्म में आदित्य रॉय कपूर
डायरेक्टर मिलाप ज़वेरी एक इंटेंस म्यूज़िकल रोमैंटिक फिल्म बनाने जा रहे हैं. और आदित्य रॉय कपूर इसमें लीड रोल करेंगे. हिंदुस्तान टाइम्स से चर्चा में मिलाप ने ख़ुद इस फिल्म के बार में बताया. और आदित्य की कास्टिंग भी कन्फर्म की. उन्होंने बताया कि ये फिल्म इमोशनली लेयर्ड स्टोरी और ग्रैंड स्केल पर बनेगी. साल के अंत में इसकी शूटिंग शुरू होगी. और ये 2027 के सेकेंड हाफ में रिलीज़ की जाएगी.
# प्रभास ने शुरू किया 'फौजी' के इंटरवल सीक्वेंस का शूट
प्रभास की तीन फिल्में फ्लोर पर हैं. 'स्पिरिट', 'फौजी' और 'कल्कि 2'. सिनेमा शो में हमने आपको बताया था कि 10 जुलाई से प्रभास फौजी की शूटिंग शुरू करेंगे. फिल्मीस्कूप्स नाम के X पेज ने रिपोर्ट किया है कि आज 10 जुलाई से 'फौजी' के इंटरवल सीक्वेंस की शूटिंग शुरू हो गई है. इसे एक्शन और इमोशनल सीन्स का गुड मिक्स बताया जा रहा है. मशहूर स्टंट मास्टर्स राम-लक्ष्मण ने इसे कोरियोग्राफ़ किया है. इस सीक्वेंस के लिए हैदराबाद की रामोजी फिल्म सिटी में बड़ा भारी सेट तैयार किया गया है. 'फौजी' को हनु राघवपुड़ी डायरेक्ट कर रहे हैं.
# सिलक्यारा टनल रेस्क्यू पर आमिर-कबीर खान की फिल्म
नवंबर 2023 में उत्तराखंड की सिलक्यारा टनल का एक हिस्सा ढह गया था. और 41 मज़दूर इस साढ़े चार किलोमीटर की सुरंग के अंदर फंस गए थे. उनके लंबे और जोखिम भरे रेस्क्यू पर एक फिल्म बनने जा रही है. टाइटल है 'सिलक्यारा 41'. 9 जुलाई को हुए अनाउंसमेंट के मुताबिक आमिर खान प्रोडक्शंस, कबीर खान फिल्म्स और ऑस्ट्रेलिया की माइंड ब्लोइंग फिल्म्स मिलकर इसे बना रही हैं. कबीर खान ही ये फिल्म डायरेक्ट करेंगे.
वीडियो: 'रामायण' के टीज़र के कमज़ोर VFX के पीछे थी बड़ी प्लानिंग?











