The Lallantop

'रामायण' का ग़ज़ब भौकाल, 'टॉक्सिक', 'किंग' सबको पछाड़कर टॉप पर पहुंच गई

'रामायण' वो फिल्म है, जिसका पब्लिक सबसे ज़्यादा इंतज़ार कर रही है. शाहरुख खान की 'किंग' इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है. जानिए टॉप 20 में कौन सी फिल्में शामिल हैं.

Advertisement
post-main-image
सनी देओल-आमिर खान की 'बंटवारा 1947' टॉप 20 में भी शामिल नहीं हो पाई है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • 2026 के दूसरे हाफ में बॉलीवुड के बड़े स्टार्स जैसे आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, शाह रुख खान की कई बड़ी फिल्में रिलीज़ होने वाली हैं जिनमें रामायण टॉप मोस्ट एंटिसिपेटेड फिल्म बनी है।
  • IMDb ने जनवरी से जून तक यूज़र्स के खोज व्यवहार के आधार पर मोस्ट एंटिसिपेटेड भारतीय फिल्मों की लिस्ट जारी की है जिसमें कई फिल्मों की रिलीज़ डेट्स और बजट शामिल हैं।
  • 2026 के दूसरे हाफ में बॉलीवुड के विभिन्न बड़े प्रोजेक्ट्स की रिलीज़ से व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा और दर्शकों की रुचि बढ़ने की संभावना है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रभाव पड़ेगा।

2026 का फर्स्ट हाफ बीत चुका है. इस दौरान Dhurandhar 2 समेत कुछेक बड़ी फिल्में रिलीज़ हुईं. ऐसा भी समय आया, जब हफ्तों तक सिनेमाघरों में कोई नहीं फिल्म नहीं आई. मगर साल के दूसरे हाफ में दर्शकों को सांस लेने की फुर्सत नहीं मिलेगी. इस दौरान Alia Bhatt, Ranbir Kapoor, Shah Rukh Khan, Ajay Devgn, Sunny Deol और Yash जैसे कई बड़े स्टार्स की फिल्में रिलीज़ होने वाली हैं. IMDb ने हाल ही में जुलाई से लेकर दिसंबर की Most Anticipated Indian Films की लिस्ट जारी की है. इनमें King और Toxic को पीछे छोड़ Ramayana टॉप पर पहुंच गई है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मोस्ट एंटिसिपेटेड यानी वो फिल्में जिनका दर्शकों को सबसे ज्यादा इंतज़ार है. IMDb की इस लिस्ट में उन फिल्मों को शामिल किया जाता है, जिन्हें लोग वेबसाइट पर सबसे ज़्यादा देख और खोज रहे हैं. 01 जनवरी से 28 जून के बीच यूज़र्स ने किन फिल्मों के IMDb पेजों पर सबसे ज़्यादा दिलचस्पी दिखाई, ये लिस्ट उसी आधार पर बनाई गई है. 2026 की शुरुआत में शाहरुख की 'किंग' टॉप पर थी. मगर दूसरा हाफ आते-आते वो चौथे नंबर पर खिसक गई है. टॉप 10 की लिस्ट में और कौनसी फिल्में शामिल हैं, आइए जानते हैं.

# 1. रामायण

Advertisement

रणबीर कपूर और यश स्टारर 'रामायण' का पहला पार्ट 30 अक्टूबर को रिलीज़ होगा. चूंकि फिल्म के दोनों पार्ट्स का ओवरऑल बजट 4000 हजार करोड़ है, इसलिए इसे शुरुआत से ही काफी हाइप मिल रही है. मूवी को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है. ये IMDb मोस्ट एंटिसिपेटेड फिल्मों की लिस्ट में टॉप पर है.

# 2. ऐल्फा

YRF स्पाय यूनिवर्स की अगली किश्त. 'ऐल्फा' में आलिया भट्ट, शरवरी, बॉबी देओल और अनिल कपूर नजर आएंगे. 'धुरंधर' से तुलना और 'इंडियाज़ गॉट लेटेंट 2' के पैनल में दोनों लीड एक्टर्स का शामिल होना- इन बातों से फिल्म को काफी चर्चा मिली है. ये मूवी 03 जुलाई को रिलीज़ होगी. इसे शिव रवैल ने डायरेक्ट किया है.

Advertisement

# 3. टॉक्सिक

यश की 'टॉक्सिक' 19 मार्च को 'धुरंधर 2' से टकराने वाली थी. मगर उसके बाद से इसे दो बार पोस्टपोन किया जा चुका है. बावजूद इसके, फिल्म की हाइप बरकरार है. अब ये फिल्म 26 अगस्त को रिलीज़ होगी. फिल्म की डायरेक्टर गीतू मोहनदास हैं. ‘टॉक्सिक’ IMDb की इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है.

# 4. किंग

शाहरुख खान स्टारर 'किंग' 24 दिसंबर को रिलीज़ होगी. 2023 में वापसी करने के तीन साल बाद शाहरुख की कोई फिल्म आ रही है. इसलिए इसकी हाइप तो होनी ही थी. तिस पर फिल्म की लंबी-चौड़ी स्टारकास्ट भी चर्चा का विषय बनी हुई है. लंबे समय तक ये 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म थी. मगर अब ये इस लिस्ट में चौथे नंबर पर खिसक गई है. इसकी एक बड़ी वजह ये है कि डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने लंबे समय से फिल्म का कोई नया एसेट रिलीज़ नहीं किया है.

# 5. धमाल 4

एक तो 'धमाल' जैसी पॉपुलर कॉमिक फ्रैंचाइज़. ऊपर से अजय देवगन, अरशद वारसी, जावेद जाफरी और रितेश देशमुख साथ आ गए. इससे फिल्म की चर्चा तो होगी ही. माहौल बनाने के लिए मेकर्स इसके गाने भी टाइम टू टाइम रिलीज़ करते रहते हैं. इन्द्र कुमार के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 10 जुलाई को आएगी.

# 6. दृश्यम 3

'दृश्यम' देश की सबसे पॉपुलर थ्रिलर फ्रैंचाइज़ है. 02 अक्टूबर को रिलीज़ होने वाली अजय देवगन की ये मूवी इस फ्रैंचाइज़ का लास्ट चैप्टर हो सकती है. इसे अभिषेक पाठक ने डायरेक्ट किया है. 

# 7. विश्वनाथ एंड सन्स

ओरिजिनली तमिल में बनी 'विश्वनाथ एंड सन्स' में सूर्या लीड रोल में हैं. वेंकी अतलुरी इसके डायरेक्टर हैं. फिल्म के फैमिली ड्रामा प्रोमो को लोगों ने पसंद किया था. 'करुप्पु' की सक्सेस के बाद ये फिल्म दोबारा फोकस में आ गई. ये फिल्म 14 अगस्त को रिलीज़ होनी है. मगर वो काफी बिजी तारीख है. क्योंकि उस दिन सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ और इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' आ रही है. 

# 8. मिर्ज़ापुर: द मूवी

'मिर्ज़ापुर' भारत की सबसे पॉपुलर वेब सीरीज़ में से एक है. अब जब फरहान अख्तर सिनेमाघरों के लिए उसे फिल्म के तौर पर ला रहे हैं. इसलिए मार्केट में इसकी भरपूर चर्चा है. प्लस सीरीज़ में मुन्ना भैया के किरदार की मौत हो गई थी. इस फिल्म में उनकी वापसी हो रही है. इसलिए वजह ये भी इसका इंतज़ार हो रहा है. अली फज़ल, दिव्येंदु शर्मा, पंकज त्रिपाठी की इस मूवी को गुरमीत सिंह ने डायरेक्ट किया है. ये फिल्म 04 सितंबर को रिलीज़ होनी है.

# 9. हैवान 

अक्षय कुमार और सैफ अली खान 'हैवान' के लिए 18 साल बाद साथ आए हैं. फिल्म में सैफ एक ब्लाइंड व्यक्ति का रोल कर रहे हं. अक्षय फिल्म में खूंखार विलन की भूमिका में हैं. बस यही बात इस पर डिस्कशन चालू करने के लिए काफी है. प्रियदर्शन की ये मूवी 11 सितंबर को रिलीज़ होगी.

# 10. ईठा

तमाशा सम्राज्ञी विठाबाई नारायणगांवकर की बायोपिक 'ईठा' में श्रद्धा कपूर ने लीड रोल किया है. फिल्म के डायरेक्टर 'छावा' वाले लक्ष्मण उतेकर हैं. कुछ समय पहले फिल्म का टीज़र आया था, जिसे लोगों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है. फिल्म 28 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

लिस्ट में 11वें से 20वें रैंक की फिल्में भी बताई गई हैं. 11वें पर इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' है. 12वें पर सनी देओल-अक्षय खन्ना की 'इक्का'. 13वें पर वेत्रिमारन की 'अरासन'. 14वें पर पृथ्वीराज सुकुमारण स्टारर 'खलिफ़ा' है. 15वें पर दुल्कर सलमान की 'आई एम गेम'. 16वें पर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदन्ना की 'रणबाली'. 17वें पर है अनीत पड्डा स्टारर 'शक्ति-शालिनी'. 18वें पर आकाश भास्करण के डायरेक्शन में बनी तमिल फिल्म 'इधायम मुरली' है. 19वें पर डायरेक्टर जेसन संजय की 'सिग्मा'. और 20वें नंबर पर सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना स्टारर ‘वन’ है. 

वीडियो: पॉपुरैलिटी के मामले में पंचायत की रिंकी ने शाहरुख को भी पीछे छोड़ दिया

Advertisement