The Lallantop

'हेरा फेरी 3' पर बड़ा धमाका, अब प्रियदर्शन ने छोड़ दी फिल्म

प्रियदर्शन का कहना है कि 'हेरा फेरी 3' कभी नहीं बन पाएगी, जबकि प्रोड्यूसर बोल रहे हैं कि ये फिल्म बिल्कुल ट्रैक पर है.

Advertisement
post-main-image
'हेरा फेरी 3' को 2018 में इंद्र कुमार डायरेक्ट करने वाले थे. मगर तब भी बात नहीं बन सकी थी.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • हेरा फेरी 3 फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन अब नहीं करेंगे और उन्होंने फिल्म से अपना नाम वापस ले लिया है, जबकि प्रोड्यूसर फिरोज़ नाडियाडवाला ने फिल्म के बनने की पुष्टि की है।
  • हेरा फेरी 3 के प्रोडक्शन में लीगल विवाद, आपसी मतभेद और प्रमुख कलाकारों के हटने के कारण फिल्म की शूटिंग और रिलीज़ को लेकर समस्याएं आई हैं।
  • फिरोज़ नाडियाडवाला ने वेलकम टू द जंगल के साथ फैमिली यूनिवर्स की शुरुआत की है और उन्होंने हेरा फेरी 3 के लिए नई योजना बनाने की बात कही है।

Hera Pheri 3 ऐसे पचड़े में फंसी हुई है कि फिल्म का भविष्य खतरे में नज़र आ रहा है. इस फिल्म फ्रैंचाइज़ को Feroz Nadiadawallah प्रोड्यूस करते हैं. हाल ही में उनकी नई फिल्म Welcome To The Jungle रिलीज़ हुई है. Akshay Kumar समेत 34 एक्टर्स से सजी ये फिल्म टिकट खिड़की पर अच्छा परफॉर्म कर रही है. इस फिल्म की रिलीज़ के बाद फिरोज़ नाडियाडवाला ने वेराइटी इंडिया से बात की. इस इंटरव्यू में उन्होंने 'हेरा फेरी 3' को लेकर एक नया बम फोड़ दिया. फिरोज़ ने बताया कि इस फिल्म को Priyadarshan डायरेक्ट नहीं करेंगे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

वेराइटी इंडिया के साथ हुई बातचीत में फिरोज़ से 'हेरा फेरी 3' का स्टेटस पूछा गया. इसके जवाब में उन्होंने कहा,

"इस फिल्म को लेकर चीज़ें बिल्कुल ट्रैक पर हैं और सही दिशा में आगे बढ़ रही हैं. मगर प्रियदर्शन इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे."

Advertisement

जब इस बारे में प्रियदर्शन से पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि फिरोज़ नाडियाडवाला सही कह रहे हैं. वो अब 'हेरा फेरी 3' से अलग हो चुके हैं. हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में इस खबर की पुष्टि करते हुए प्रियदर्शन ने कहा,

"फिरोज़ ने जो कहा, वो सही है. फिलहाल, मैं किसी भी तरह से हेरी फेरी 3 से जुड़ा हुआ नहीं हूं. जहां तक मेरी जानकारी है, ये फिल्म कभी नहीं बनेगी. क्योंकि इसको लेकर बहुत सारे लीगल पचड़े और आपसी विवाद हैं. ऐसे में मैं इस फिल्म से जुड़ा हूं या नहीं, ये गै़र-ज़रूरी बात हो जाती है."

'हेरा फेरी 3' को लेकर पिछले दिनों कई मसले हुए. पहले परेश रावल ने फिल्म छोड़ दी. अक्षय कुमार ने उन पर 25 करोड़ का मुकदमा कर दिया. उसके बाद रीमेक और सीक्वल राइट्स को लेकर मामला उलझ गया. अब प्रियदर्शन ने ये फिल्म छोड़ दी है. मगर प्रोड्यूसर का कहना है कि ये फिल्म ज़रूर बनेगी. कब बनेगी, ये देखना दिलचस्प होगा.  

Advertisement

जहां तक बात है 'वेलकम टू द जंगल' की इसके साथ फिरोज़ नाडियाडवाला ने 'फैमिली यूनिवर्स' की शुरुआत की है. इसके तहत वो आगे फैमिली ऑडियंस को ध्यान में रखते हुए फिल्में बनाएंगे. 'वेलकम टू द जंगल' ने अपने पहले वीकेंड पर दुनियाभर से 93.45 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म सोमवार को भी थिएटर्स में अच्छा परफॉर्म कर रही है. इस फिल्म को अहमद खान ने डायरेक्ट किया है. 

वीडियो: 'वेलकम टू द जंगल' ट्रेलर लॉन्च पर जर्नलिस्ट से क्यों नाराज हुए अक्षय कुमार?

Advertisement