The Lallantop

मंडे टेस्ट में लहलहाई 'वेलकम टू द जंगल'!

अक्षय की फिल्म को जैसा रिस्पॉन्स मिल रहा है, उससे आलिया भट्ट स्टारर 'ऐल्फा' की दिक्कतें बढ़ सकती हैं.

Advertisement
post-main-image
'वेलकम टू द जंगल' ने 'भूत बंगला' से बड़ी ओपनिंग ली है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' ने रिलीज़ के पहले सोमवार को 10.03 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया और कुल चार दिनों में 100 करोड़ रुपये से अधिक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पार कर लिया है।
  • यह फिल्म अच्छी वर्ड ऑफ माउथ पब्लिसिटी की वजह से सफलता पा रही है जबकि फिल्मों के लिए सोमवार का दिन खासा अहम होता है, क्योंकि उस दिन दर्शकों की संख्या कम होने लगती है।
  • फिल्म की सफलता से अगले हफ्ते रिलीज़ होने वाली 'ऐल्फा' के लिए मुकाबला बढ़ सकता है और दोनों के बीच थिएटर शोज़ को लेकर प्रतिस्पर्धा हो सकती है।

Akshay Kumar और 33 अन्य एक्टर्स स्टारर Welcome To The Jungle ने सिनेमाघरों में धूम मचा दी है. वो भी ऐसी कि रिलीज़ के पहले सोमवार को इसने दहाई अंक का कलेक्शन कर डाला. इस तरह केवल चार दिनों में ये फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ पब्लिसिटी का अच्छा फायदा देखने को मिल रहा है. ये बात Alia Bhatt स्टारर Alpha के लिए खतरा साबित हो सकती है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

कोई फिल्म थिएटर्स में कितनी देर टिकेगी, इसका सही आकलन पहले सोमवार को ही हो पाता है. वीकेंड की छुट्टी के बाद लोग स्कूल, कॉलेज, दफ्तर लौट जाते हैं. दर्शकों की संख्या घट जाती है. ज़ाहिर है कि इससे फिल्मों की कमाई भी कम होने लगती है. इसलिए सिनेमा की भाषा में इसे मंडे टेस्ट कहा जाता है. जिन फिल्मों की वर्ड ऑफ माउथ पब्लिसिटी अच्छी होती है, वो नंबर्स में गिरावट आने के बाद भी एक गति बनाए रखते हैं. मगर फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे वाकये भी हैं जहां 50 करोड़ की ओपनिंग लेने वाली मूवीज़ भी चौथे दिन मुंह के बल गिर पड़ीं. अक्षय की 'वेलकम टू द जंगल' यहां पहली वाली कैटेगरी में आती है.

फिल्म ने सोमवार को 10.03 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है. ये रविवार की तुलना में 66 परसेंट की गिरावट है. बावजूद इसके फिल्म का मंडे टेस्ट में डबल डिजिट को छूना, मेकर्स को राहत देगा. फिल्म ने प्रीमियर शोज़ से ग्रॉस 4.50 करोड़ रुपए कमाए थे. पहले दिन मूवी ने 18.30 करोड़ की ओपनिंग ली. शनिवार को इसने भारत में 24 करोड़ छाप दिए. वहीं रविवार को बॉक्स ऑफिस पर ये आंकड़ा 29.70 करोड़ तक पहुंच गया. कुल मिलाकर, डोमेस्टिक मार्केट से इस मूवी ने अब तक 86.53 करोड़ कमा लिए हैं.

Advertisement

'वेलकम टू द जंगल' ने ओवरसीज़ मार्केट से भी 19.95 करोड़ रुपए कमाए हैं. सबको मिला दें तो इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 106.48 करोड़ तक जा पहुंचा है. फिल्म ने फैमिली ऑडियंस को हंसाया है और इसका नतीजा नंबर्स में साफ दिख रहा. वर्किंग डेज़ में आंकड़े गिरेंगे जरूर मगर संभावना है कि फिल्म सेकेंड वीकेंड पर दोबारा रफ़्तार पकड़ ले. हालांकि ऐसा होने पर आलिया भट्ट और शरवरी स्टारर 'ऐल्फा' की मुश्किलें बढ़ जाएंगी. ये मूवी 03 जुलाई यानी आने वाले फ्राइडे को रिलीज़ होगी. ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच शोज़ को लेकर काफी खींचा-तानी हो सकती है.

वीडियो: 'वेलकम टू द जंगल' ट्रेलर लॉन्च पर जर्नलिस्ट से क्यों नाराज हुए अक्षय कुमार?

Advertisement
Advertisement