The Lallantop

प्रभास की 'सलार' 22 दिसंबर से भी पोस्टपोन होगी?

Shahrukh Khan की Dunki के लिए अच्छी खबर आ रही है कि Prabhas की Salaar क्लैश छोड़कर इस तारीख को रिलीज़ हो सकती है.

Advertisement
post-main-image
'सलार' के पोस्टर पर प्रभास.

Salaar और Dunki का क्लैश अब भी ऑन है. क्योंकि अब तक दोनों में से किसी फिल्म की रिलीज़ डेट नहीं बदली. शायद 'डंकी' तय तारीख से एक दिन पहले आ जाए. मगर फिर भी इसे क्लैश ही माना जाएगा. इस सबके बीच कुछ खबरें आ रही हैं, जिनमें बताया जा रहा है कि Salaar 22 दिसंबर वाली डेट छोड़ना चाहती है. वो अपनी पिक्चर को 2024 में रिलीज़ करने पर विचार कर रहे हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

'सलार' 28 सितंबर को रिलीज़ होने वाली थी. पोस्टपोन हो गई. मेकर्स ने बोला कि नई रिलीज़ डेट जल्दी अनाउंस करेंगे. मगर नवंबर-दिसंबर पूरा फुल था. ऐसे में 'सलार' को 22 दिसंबर को रिलीज़ करने की बात हुई. वो डेट शाहरुख की 'डंकी' ने डेढ़-दो साल पहले ही बुक कर ली थी. बताया गया कि 'सलार' के प्रोड्यूसर विजय किरगंदुर ने किसी ज्योतिषि से बात की है. उनकी ही सलाह पर अपनी पिक्चर 22 दिसंबर को लगा दी.

'सलार' को 'डंकी' के सामने लाकर खड़ा करने की एक दूसरी वजह भी. KGF को प्रोड्यूस करने वाली कंपनी होमबाले फिल्म्स ने ही 'सलार' पर पैसा लगाया है. उनका मानना है कि क्रिसमस वीकेंड उनके लिए लकी है. क्योंकि उन्होंने पहली KGF उसी हफ्ते में रिलीज़ की थी. जो कि ब्लॉकबस्टर हो गई.

Advertisement

ख़ैर, अब बताया जा रहा है कि 'सलार' को 22 मार्च, 2024 को रिलीज़ किया जा सकता है. हालांकि अब तक इस नई रिलीज़ डेट के बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं बताया गया है. न ही 'सलार' के प्रमोशन की शुरुआत हुई है. इस आधार पर ऐसा कहा जा रहा है कि 'सलार' 22 दिसंबर से भी पोस्टपोन हो सकती है. 'सलार' को KGF वाले प्रशांत नील ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में प्रभास के साथ श्रुति हासन, पृथ्वीराज सुकुमारन और जगपति बाबू जैसे एक्टर्स काम कर रहे हैं.

अगर 'सलार' वाकई पोस्टपोन हो जाती है, तो ये शाहरुख खान की 'डंकी' के लिए अच्छी खबर है. 22 दिसंबर को वो अकेले रिलीज़ हो सकती है. बिना किसी कॉम्पटीशन के. 'डंकी' क्रिसमस वीक में ये आ रही है, ये बात कंफर्म है. क्योंकि फिल्म के प्रमोशन की शुरुआत हो चुकी है. एक टीज़र आ चुका है. चार और आने वाले हैं. उसके बाद ट्रेलर आएगा. ट्रेलर के साथ ही शायद फिल्म की इंडिया रिलीज़ डेट भी पता चले.

Advertisement

'डंकी' को राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ तापसी पन्नू, विकी कौशल, विक्रम कोचर, बोमन ईरानी और अनिल ग्रोवर जैसे एक्टर्स काम कर रहे हैं. 

वीडियो: डंकी के राइटर अभिजात जोशी बोले, हिरानी की फिल्मों में तीन चीज़ें होती हैं, शाहरुख खान जादू लेकर आए

Advertisement