The Lallantop

ड्यूटी पर पॉटी गया तो हुई कार्रवाई, नाराज हेड कॉन्स्टेबल ने दरोगा का 'अवैध काम' सामने ला दिया

उत्तर प्रदेश के संभल जिले के ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल जय भगवान ने बताया कि उनका पेट खराब था और उन्हें अचानक शौच के लिए जाना पड़ा. आरोप है कि जब उन्होंने ट्रैफिक प्रभारी दुष्यंत बालियान को बताया कि वह पॉटी करने गए थे, तो प्रभारी ने फोन पर कहा, “मैंने तेरी टट्टी का ठेका नहीं ले रखा है.” इसके बाद उनके खिलाफ रिपोर्ट कर दी.

Advertisement
post-main-image
ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल जय भगवान. (फोटो: इंडिया टुडे)
author-image
अभिनव माथुर

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में ट्रैफिक पुलिस का एक हेड कांस्टेबल ड्यूटी के दौरान शौच करने चला गया. ट्रैफिक प्रभारी (दरोगा) जब ड्यूटी चेक करने पहुंचे, तो हेड कांस्टेबल गैरहाजिर मिले. उनके खिलाफ ड्यूटी पॉइंट से लापता होने की रिपोर्ट लिखी गई. लेकिन इसके बाद हेड कांस्टेबल ने ही ट्रैफिक प्रभारी पर गंभीर आरोप लगा दिए. मामला इतना बढ़ गया कि एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने दोनों को लाइन हाजिर कर दिया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
क्या है पूरा मामला?

आजतक से जुड़े अभिनव माथुर की रिपोर्ट के मुताबिक, पूरा मामला गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन से एक दिन पहले का है. मंगलवार, 28 अप्रैल से ही ट्रैफिक रोक दिया गया था, ताकि कोई भी वाहन एक्सप्रेसवे पर न जा सके. इसी वजह से संभल जिले में भी इंटरचेंज प्वाइंट्स पर ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी लगाई गई थी.

लहरावन गांव के पास बने इंटरचेंज पर ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल जय भगवान की ड्यूटी लगाई गई थी. मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे ट्रैफिक पुलिस प्रभारी दुष्यंत बालियान ड्यूटी चेक करने पहुंचे. वहां जय भगवान मौजूद नहीं मिले. इस पर दुष्यंत ने तुरंत जय भगवान की ड्यूटी से गैरहाजिरी की रिपोर्ट लिख दी. बाद में जब जय भगवान वापस पहुंचे तो उनसे गैरहाजिर होने की वजह पूछी गई.

Advertisement

जय भगवान ने कहा कि उनका पेट खराब था और उन्हें अचानक शौच के लिए पास के पेट्रोल पंप पर जाना पड़ा. उनका कहना है कि उन्होंने यह बात प्रभारी को भी बताई, लेकिन इसके बावजूद रिपोर्ट लिख दी गई. जय भगवान का आरोप है कि जब उन्होंने दुष्यंत को बताया कि वह पॉटी करने गए थे, तो प्रभारी ने फोन पर कहा, “मैंने तेरी टट्टी का ठेका नहीं ले रखा है.”

ट्रैफिक प्रभारी पर गंभीर आरोप

जय भगवान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें उन्होंने ट्रैफिक प्रभारी दुष्यंत बालियान पर गंभीर आरोप लगाए है. जय भगवान ने कहा, 

“TSI (ट्रैफिक सब-इंस्पेक्टर) दुष्यंत बालियान हमसे चिढ़ते हैं. वे अवैध रूप से ट्रकों का संचालन कराते हैं. अगर उन ट्रकों का चालान कर दिया जाए तो वह नाराज हो जाते हैं. मेरी ड्यूटी सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक थी. मैंने सुबह दूध पी लिया था, लेकिन ड्यूटी के दौरान अचानक पॉटी आ गई, इसलिए मैं पेट्रोल पंप पर चला गया था."

Advertisement

उन्होंने आगे कहा, 

“मैं इस मामले की शिकायत बड़े अधिकारियों से करूंगा. मैं कभी शौच के लिए चला जाता हूं तो भी ये नाराज हो जाते हैं. कांवड़ यात्रा के दौरान भी मैंने इनके द्वारा चलवाए जा रहे मिट्टी के एक डंपर को रोक लिया था. उसी समय से ये मुझसे नाराज हैं और तभी से मेरे पीछे पड़े हुए हैं.”

ये भी पढ़ें: हेड कॉन्स्टेबल सीमा ने कर दिखाया ऐसा कारनामा कि कमिश्नर ने तुरंत प्रमोशन दे दिया

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कार्रवाई की. उन्होंने कहा कि हेड कांस्टेबल जय भगवान और ट्रैफिक पुलिस प्रभारी दुष्यंत बालियान, दोनों को लाइन हाजिर कर दिया है. पूरे मामले की विभागीय जांच के निर्देश भी दे दिए गए हैं.

वीडियो: उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर में ट्रैफिक पुलिस को पीटा, वर्दी फाड़ी, फिर बच्ची को कार में ही छोड़ भाग गए

Advertisement