The Lallantop

इस ब्लॉकबस्टर कन्नड़ा फिल्म का रीमेक करेंगे सलमान खान?

साल 2007 में तेलुगु में प्रभास और तमिल में धनुष कर चुके हैं इस सुपरहिट कन्नड़ा फिल्म का रीमेक.

Advertisement
post-main-image
साजिद नाडियाडवाला ने डायरेक्टर प्रेम को 'जोगी' का हिंदी रीमेक बनाने का ऑफ़र दिया था.

क्या Salman Khan SVC63 के बाद Kannada Director Prem की Jogi का हिंदी Remake करने जा रहे हैं? Vamshi Paidipally की SVC63 Title Promo पर क्या अपडेट आया है? Lakshya Lalwani की Kill 2 की शूटिंग कब शुरू होगी? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# सलमान का नया धमाका, कन्नड़ा ब्लॉकबस्टर का रीमेक करेंगे!

साउथ के फिल्ममेकर्स लगातार सलमान खान को अप्रोच कर रहे हैं. फिलहाल वो वामसी पैडिपली की SVC63 कर रहे हैं. और ख़बर है कि उनके लिए एक कन्नड़ा फिल्म का हिंदी रीमेक प्लानिंग में है. दरअसल कन्नड़ा डायरेक्टर प्रेम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. इसमें वो एक इंटरव्यू में बता रहे हैं कि साजिद नाडियाडवाला ने उन्हें एक फिल्म बनाने का ऑफर दिया था. फोन पर हुई इस चर्चा में साजिद ने प्रेम से उनकी फिल्म 'जोगी' का हिंदी रीमेक बनाने की बात कही. साल 2005 में आई इस फिल्म में शिवा राजकुमार लीड रोल में थे. बकौल प्रेम, साजिद ने उनसे कहा कि सलमान भी इस फिल्म का रीमेक करना चाह रहे हैं. मगर प्रेम ने उन्हें 'जोगी' के रीमेक के लिए इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि इस फिल्म को आए दो दशक हो चुके हैं. उस दौर के हिसाब से कहानी ठीक थी. मगर अब इसका रीमेक बनाना मुमकिन नहीं है. हम बता दें कि 'जोगी' का तेलुगु और तमिल रीमेक बन चुका है. तेलुगु में प्रभास को लेकर 'योगी' (2007) बनी. और तमिल में धनुष को लेकर 'परट्टई एंगिरा अजगु सुंदरम' बनी. फिलहाल प्रेम ने इसे मौजूदा दौर के लिए अनफिट कहानी बताया है. रिपोर्ट्स हैं कि वामसी वाली फिल्म के बाद सलमान राज एंड डीके की सुपरहीरो फिल्म पर काम शुरू करेंगे. इस फिल्म के लिए बातचीत आखिरी चरण में है.

Advertisement

# डेविड ऐर की 'जॉन डो' में जेसन स्टेथम होंगे लीड

डायरेक्टर डेविड ऐर 'जॉन डो' नाम की एक्शन थ्रिलर बनाने जा रहे हैं. डेडलाइन के मुताबिक इसमें लीड रोल जेसन स्टेथम करेंगे. फिल्म में जेसन का किरदार एक ख़तरनाक मिशन पर रहेगा. इस फिल्म की शूटिंग सितंबर में शुरू होगी.

# सीनियर एक्टर भरत कपूर का निधन

Advertisement

और अब एक दुखद ख़बर. सीनियर एक्टर भरत कपूर का निधन हो गया है. वो कुछ दिनों से बीमार थे. मुंबई के सायन हॉस्पिटल में 27 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से उनकी मौत हो गई. भरत कपूर ने अपने लंबे करियर में  ज्यादातर रोल नेगेटिव ही किए. 'नूरी', 'राम बलराम', 'स्वर्ग', 'ख़ुदा गवाह' और 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी' जैसी फिल्मों में छोटे किरदारों में भी उन्होंने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई. उन्होंने 'परम्परा', 'सांस', और 'तारा' जैसे टीवी सीरियल्स में भी काम किया. पिछले कुछ सालों से उन्होंने फिल्मों और टीवी से दूरी बना ली थी.

# SVC63 के टाइटल रिवील के लिए सलमान शूट करेंगे धांसू प्रोमो!

पिछले हफ्ते सलमान खान ने SVC63 की रिलीज़ डेट अनाउंस की. अब ख़बर है कि मेकर्स जल्द ही फिल्म का टाइटल रिवील करेंगे. मिड-डे के मुताबिक टाइटल अनाउंसमेंट प्रोमो वीडियो के साथ किया जाएगा. और जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू होगी. इस बारे में सूत्रों के हवाले से इस रिपोर्ट में लिखा गया,

 “सलमान देश के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं. टीम ऐसा वीडियो बनाना चाहती है जो उनके स्टारडम और स्क्रीन प्रेज़ेंस के साथ न्याय कर सके. इस वीडियो में सलमान का वो लुक भी रिवील किया जाएगा, जिसमें वो फिल्म में नज़र आने वाले हैं.”

इसमें सलमान के अपोजिट नयनतारा को कास्ट किया गया है. अरविंद स्वामी और अनिल कपूर के भी इससे जुड़ने की ख़बरें हैं. इस फिल्म को नेशनल अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर वामसी पैडिपली डायरेक्ट कर रहे हैं.

# सितंबर में शुरू होगा लक्ष्य की 'किल 2' का शूट?

साल 2024 में आई 'किल' के सीक्वल की ख़बरें हैं. वैरायटी इंडिया के मुताबिक 'किल 2' की तैयारियां शुरू हो गई हैं. सीक्वल में भी लक्ष्य लालवानी ही लीड रोल करेंगे. और इसमें भी वो NSG कमांडो अमृत राठौर का ही किरदार निभाएंगे. इस रिपोर्ट के मुताबिक धर्मा प्रोडक्शंस और सिख्या एंटरटेनमेंट ने सीक्वल की कहानी लॉक कर दी है. इसी साल सितंबर में इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी. मगर सीक्वल को निखिल नागेश भट्ट डायरेक्ट नहीं करेंगे. वो सनी देओल की 'परशुराम' में व्यस्त हैं. हालांकि इस बारे में अभी मेकर्स ने कोई स्टेटमेंट नहीं दिया है.

# 1 जनवरी को आएगी 'वेडात मराठे वीर दौड़ले सात'!

अक्षय कुमार को लेकर छत्रपति शिवाजी महाराज पर आधारित एक फिल्म बनी है. टाइटल है 'वेडात मराठे वीर दौड़ले सात'. ये फिल्म साल 2022 में अनाउंस हुई थी. मगर लंबे समय तक इसका शूट अटका रहा. माना जा रहा था कि ये फिल्म नहीं आएगी. मगर बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक ये फिल्म शेल्व नहीं हुई है. इसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है. और कहा जा रहा है कि मेकर्स इसे 1 जनवरी 2027 को रिलीज़ करने की योजना बना रहे हैं. महेश मांजरेकर इस फिल्म के डायरेक्टर हैं. इसमें उनके बेटे सत्या मांजरेकर ने भी काम किया है.

वीडियो: सलमान की SVC63 में होगा ‘एनिमल’ से भी खतरनाक एक्शन?

Advertisement