Salman Khan ने नेशनल अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर Vamshi Paidipally की मूवी SVC63 की शूटिंग शुरू कर दी है. उनके अलावा Jawan में नज़र आईं Nayanthara भी इस प्रोजेक्ट से जुड़ी हैं. खबर है कि मेकर्स दोनों एक्टर्स के साथ एक खास एसेट की शूटिंग करने वाले हैं. इसके ज़रिए वो फिल्म का ऑफिशियल टाइटल रिवील करेंगे.
SVC63 के टाइटल टीज़र के लिए सलमान शूट करेंगे अपना सबसे स्टाइलिश प्रोमो
SVC63 के इस टाइटल टीज़र में फिल्म से सलमान का फर्स्ट लुक भी रिवील किया जाएगा.


SVC63 को दिल राजू की श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस के बैनर तले बनाया जा रहा है. SVC63 मतलब श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस की 63वीं फिल्म. ये मूवी का वर्किंग टाइटल है. ऑफिशियल टाइटल को अलग से रिलीज़ किया जाएगा, जिसे वामसी और दिल राजू बिल्कुल भी हल्के में नहीं लेना चाहते. मिड डे ने सूत्रों के हवाले से बताया,
"साउथ की इंडस्ट्रीज़ में बड़ी फिल्मों के टाइटल को खास अंदाज़ और विजुअल्स के साथ लॉन्च किया जाता है. फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है. लेकिन टीम ने टाइटल अनाउंस करने के लिए सलमान के साथ अलग से एक स्पेशल वीडियो शूट करने का फैसला किया है.
बताया जा रहा है कि इस वीडियो में सलमान का मास और स्टाइलिश वर्जन नज़र आएगा. सूत्र के मुताबिक,
"सलमान खान देश के सबसे बड़े एक्शन स्टार्स में से एक हैं. टीम चाहती है कि ये वीडियो उनके स्टारडम और स्क्रीन प्रेजेंस के साथ पूरा न्याय करे. साथ ही इसमें फिल्म से उनका फर्स्ट लुक भी दिखाया जाएगा."
मेकर्स फिल्म का प्रोमो शूट कबसे शुरू करेंगे, इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है. मगर बताया जा रहा है कि उन्होंने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं. चूंकि SVC63 एक पैन इंडिया एक्शन थ्रिलर होगी, इसलिए दर्शकों को इसमें उनका रफ-टफ लुक देखने को मिल सकता है. कुछ रिपोर्ट्स में ऐसा भी बताया गया है कि सलमान फिल्म में डबल रोल करने वाले हैं, जिसमें एक हीरो और दूसरा विलन का होगा. जहां तक स्टारकास्ट का सवाल है, सलमान और नयनतारा के अलावा इसमें राजपाल यादव, अरविन्द स्वामी और अनिल कपूर भी नज़र आ सकते हैं. मगर बाकी तीनों एक्टर्स के नाम ऑफिशियली अनाउंस नहीं किए गए हैं. हालांकि पिछले दिनों सलमान ने इतना जरूर बता दिया है कि वो ये मूवी अगले साल ईद पर रिलीज़ करने वाले हैं.
वीडियो: SVC63 में सलमान का डबल रोल! हीरो के साथ विलेन भी बनेंगे?


















