The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Prithviraj Sukumaran speaks on Salaar and Shah Rukh Khan starrer Dunki clash

'डंकी' से क्लैश पर 'सलार' के एक्टर बोले, "बहुत मज़ा आने वाला है"

पृथ्वीराज सुकुमारन ने कहा कि वो दोनों ही फिल्में देखने वाले हैं. बता दें कि 22 दिसम्बर की डेट 'डंकी' ने पहले लॉक कर ली थी. 'सलार' वालों ने ऐन मौके पर अपनी फिल्म खिसकाई है.

Advertisement
pic
18 अक्तूबर 2023 (पब्लिश्ड: 06:13 PM IST)
salaar dunki clash prithviraj sukumaran
'सलार' में पृथ्वीराज ने वर्धराजा नाम का किरदार निभाया है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

साल 2023 की पहली सबसे बड़ी क्लैश हुई जुलाई के महीने में. ‘ओपनहाइमर’ और ‘बार्बी’ साथ में रिलीज़ हुईं. नतीजा ये निकला कि दोनों फिल्मों की चांदी हुई. ‘गदर 2’ और OMG 2 के क्लैश में भी दोनों पार्टियों का फायदा हुआ. अब इस साल की दूसरी बड़ी भिड़ंत होने जा रही है. 22 दिसम्बर को शाहरुख खान की ‘डंकी’ और प्रभास की ‘सलार’ एक-साथ सिनेमाघरों में उतरेंगी. ‘सलार’ में काम कर चुके पृथ्वीराज सुकुमारन ने हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स से इस क्लैश पर बात की. बता दें कि पृथ्वीराज फिल्म में वर्धराजा मन्नार का रोल किया है. उन्होंने कहा,    

मुझे नहीं पता कि क्या प्रमोशन प्लान होने वाला है. नवंबर तक मेकर्स हमें बता देंगे कि वो कैसे फिल्म को उतारने वाले हैं. मैं प्रशांत नील के टच में हूं. एक फिल्म प्रेमी के नाते मुझे इस बात की बहुत खुशी है कि हम हिरानी सर और शाहरुख सर की फिल्म के साथ आ रहे हैं. मैं बहुत उत्साहित हूं कि हॉलीडे सीज़न में दो दिग्गज फिल्ममेकर, दो बड़े स्टार्स के साथ दो बड़ी फिल्में लेकर आ रहे हैं. ये दोनों फिल्में स्टोरी और नेरेटिव के लिहाज़ से एक-दूसरे से बिल्कुल ओपोज़िट हैं. 

पृथ्वीराज ने आगे कहा कि फिल्ममेकर होने के नाते हमें इस क्लैश को सेलिब्रेट करना चाहिए. उन्होंने कहा,

मैं आपसे वादा कर रहा हूं कि मैं दोनों फिल्में देखने वाला हूं. मैं दोनों का इंतज़ार कर रहा हूं. ऐसा आखिरी बार कब हुआ था कि हॉलीडे सीज़न में दो बड़ी फिल्में एक-साथ आई हों. इंडियन सिनेमा को सेलिब्रेट करने के लिए 2023 से बेहतर साल क्या होगा. 

इंडियन सिनेमा और हिंदी सिनेमा के लिए साल 2023 वाकई करिश्माई रहा है. ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘गदर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर हाहाकार मचाया. बाकी दिसम्बर में सिर्फ ‘सलार’ और ‘डंकी’ की भिड़ंत ही नहीं हो रही. उस महीने हर शुक्रवार बड़ी फिल्मों का क्लैश है. 01 दिसम्बर को ‘एनिमल’ और ‘सैम बहादुर’ रिलीज़ हो रही हैं. 08 दिसम्बर वाले हफ्ते में ‘योद्धा’ और ‘मैरी क्रिसमस’ आ रही हैं. उससे अगले हफ्ते धनुष की ‘कैप्टन मिलर’ रिलीज़ होगी. 22 दिसम्बर वाले हफ्ते में ‘डंकी’ और ‘सलार’ के अलावा ‘एक्वामैन 2’ और ‘हाई नना’ भी आ रही हैं. ‘सलार’ बनाने वाली प्रोडक्शन कंपनी होम्बाले फिल्म्स ने 22 दिसम्बर की डेट अपनी फिल्म ‘युवा’ के लिए बुक कर रखी थी. बताया जा रहा है कि वो पोस्टपोन नहीं होगी. बल्कि इन फिल्मों के साथ ही रिलीज़ होगी. इस पर ऑफिशियल कमेंट आना अभी बाकी है.            
 

वीडियो: सलार के खिसकने से Animal, Kalki 2898 AD पर क्या असर पड़ेगा

Advertisement

Advertisement

()