The Lallantop

थलपति विजय की 'जन नायगन' ने अडवांस बुकिंग खुलते ही तोड़फोड़ मचाना शुरू कर दिया

अभी पूरी तरह से फिल्म की अडवांस बुकिंग खुली भी नहीं है. मगर विजय का स्टारडम अपना रंग दिखाना शुरू कर चुका है.

Advertisement
post-main-image
'जन नायगन' 23 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज़ होगी.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • फिल्म 'बंटवारा 1947' के प्रमोशन के लिए सनी देओल 12 शहरों में टूर करने वाले हैं, जिसका उद्देश्य सिर्फ सोशल मीडिया तक सीमित न रहकर लोगों से सीधे संपर्क बनाना है।
  • फिल्म के प्रमोशन के पीछे यह कारण है कि मेकर्स चाहते हैं कि फिल्म की जानकारी और चर्चा सोशल मीडिया के साथ-साथ वास्तविक जनसमूह तक भी पहुंचे।
  • इस प्रमोशनल टूर के बाद फिल्म 14 अगस्त को रिलीज़ होगी, जिससे मिलने वाली प्रतिक्रिया के आधार पर आगे की मार्केटिंग रणनीति तय की जाएगी।

Bantwara 1947 के प्रमोशन के लिए Sunny Deol क्या स्ट्रैटेजी लगाने वाले हैं? क्या Deepika Padukone ने Sonam Wangchuk के समर्थन में पोस्ट किया? Thalapathy Vijay की Jana Nayagan ने Advance Booking में क्या कमाल दिखा रही? सिनेमा से जुड़ी ऐसी और खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें: 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# 12 शहरों में होगा 'बंटवारा 1947' का प्रमोशनल टूर

सनी देओल स्टारर फिल्म 'बंटवारा 1947' 14 अगस्त को रिलीज के लिए शेड्यूल्ड है. मेकर्स ने इसके प्रमोशन के लिए भारी-भरकम तैयारी कर रखी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक सनी देओल एंड इस फिल्म के लिए 12 शहरों का टूर करेगी. मेकर्स चाहते हैं कि सिर्फ सोशल मीडिया पर बल्कि ग्राउंड पर भी लोगों से जुड़ना चाहिए. ताकि उन्हें फिल्म के बारे में बताया जा सके. सनी देओल के अलावा इस फिल्म में अली फज़ल. प्रीति ज़िंटा, शबाना आज़मी और करण देओल काम कर रहे हैं. इसे राजकुमार संतोषी ने डायरेक्ट किया है.

Advertisement

# तमन्ना ने शुरू की 'रागिनी 3' की शूटिंग

तमन्ना भाटिया ने सोशल मीडिया पर एक क्लैप की फोटो शेयर की. इस पर 'रागिनी 3' और डे 1 लिखा हुआ है. यानी उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है. 'रागिनी 3' में तमन्ना के अलावा जुनैद खान भी काम कर रहे हैं. फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग लंदन में चल रही है. 'रागिनी 3' को शशांक घोष डायरेक्ट कर रहे हैं.

# क्या दीपिका ने सोनम वांगचुक के समर्थन में पोस्ट किया?

Advertisement

इन दिनों सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण की स्टोरी का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है. इसमें वो सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल को सपोर्ट करती दिख रही हैं. मगर थोड़ी तफ्तीश करने पर मालूम पड़ा कि वो AI जेनरेटेड फोटो है. जिसे दीपिका के नाम से फैलाया जा रहा है.

deepika sonam wangchuk
दीपिका के हवाले से ये स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है.

# 'सतलुज' विवाद के बाद ओटीटी पर भी लगेगा सेंसर सर्टिफिकेट?

दिलजीत दोसांझ स्टारर 'सतलुज' से जुड़ा विवाद रुकने का नाम नहीं ले रहा है. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सरकार ओटीटी के लिए कुछ नए नियम लाने जा रही है. इसमें सबसे प्रमुख है सेंसर सर्टिफिकेट. यानी अब थिएटर्स के अलावा ओटीटी पर भी फिल्म को रिलीज़ करने के लिए सेंसर बोर्ड की मंजूरी यानी सर्टिफिकेट लगेगा. हालांकि सरकार ने अब तक इस मामले में आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा है.

# विजय की 'जन नायगन' की धुआंधार अडवांस बुकिंग

थलपति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायगन' की अडवांस बुकिंग कुछ जगहों पर शुरू हुई है. सेकनिल्क डॉट कॉम के मुताबिक बेंगलुरु में फिल्म के 15 फैन शोज़ की बुकिंग खुली. और उससे फिल्म ने तीन घंटे में 60 लाख रुपए से ज़्यादा पैसे कमा लिए. इसके अलावा यूनाइटेड किंगडम में भी फिल्म ने अडवांस बुकिंग में 1 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है. रिपोर्ट्स हैं कि 'जन नायगन' की अडवांस बुकिंग अलग-अलग फेज में खुलेगी. ये फिल्म 23 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज़ होगी.

# री-रिलीज़ होगी 'आवारापन', 'स्पाइडरमैन' से क्लैश

इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' 14 अगस्त को रिलीज़ हो रही है. इस फिल्म को हाइप देने के लिए मेकर्स ने फिल्म के पहले पार्ट को री-रिलीज़ करने का फैसला लिया है. 'आवारापन' पार्ट 1 31 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज़ होगी. इसी दिन टॉम हॉलैंड की 'स्पाइडरमैन- ब्रैंड न्यू डे' भी लग रही है. 

वीडियो: प्रभास-आदित्य धर की फिल्म लगभग तय! अक्टूबर में हो सकता है बड़ा ऐलान

Advertisement