The Lallantop

क्रिसट्रोफ़र नोलन की 'द ओडिसी' की भारत में भयंकर डिमांड, अडवांस बुकिंग में कहर मच गया!

'द ओडिसी' ने IMAX में 91 हजार से अधिक टिकटें बेच दी हैं. इससे 9.5 करोड़ रुपए जनरेट हुए हैं.

Advertisement
post-main-image
'द ओडिसी' को 2300 करोड़ रुपए में बनाया गया है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' 17 जुलाई को दुनियाभर में रिलीज होने वाली है और इसकी प्रमोशन के लिए नोलन भारत आए थे जहाँ टिकट बिक्री में तेजी देखी गई।
  • फिल्म की लगभग पूरी शूटिंग IMAX तकनीक पर हुई है, लेकिन भारत में कोई भी ट्रू IMAX थिएटर उपलब्ध नहीं है, बावजूद इसके डिजिटल IMAX स्क्रीन पर टिकट बिक्री हुई।
  • ट्रेड एक्सपर्ट्स के अनुसार, 'द ओडिसी' देश में 2500 से अधिक स्क्रीन पर रिलीज होगी और इसकी शुरुआती आमदनी 20 करोड़ रुपये से अधिक हो सकती है जिससे यह नोलन की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन सकती है।

17 July को Christropher Nolan की The Odyssey दुनियाभर में रिलीज़ हो जाएगी. इस फिल्म को प्रमोट करने के लिए वो पिछले दिनों Matt Damon और Tom Holland के साथ भारत आए थे. इस प्रमोशनल स्ट्रेटजी से मेकर्स को फायदा मिला है. ऐसा इसलिए क्योंकि जनता में 'द ओडिसी' की जबरदस्त डिमांड देखी जा रही. ट्रेड एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि भारत में ये फिल्म 20 करोड़ से अधिक की ओपनिंग ले लेगी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

'द ओडिसी' को पूरी तरह IMAX पर शूट किया गया है. इसलिए मेकर्स ने कुछ इंटरनेशनल लोकेशन्स पर इसके IMAX टिकटों की अडवांस बुकिंग साल भर पहले ही शुरू कर दी थी. अब नोलन का क्रेज़ ही ऐसा है कि तब 95 परसेंट टिकटें केवल एक घंटे में ही बिक गईं. भारत में फिल्म की अडवांस बुकिंग 08 जून यानी लगभग एक महीने पहले शुरू की गई थी. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, तबसे अब तक फिल्म ने ओपनिंग डे के लिए 1.25 लाख टिकटों की बिक्री कर दी है.

इसमें से 50 हजार टिकट PVR-Inox और 12 हजार सिनेपोलिस जैसे नेशनल चेन्स में बिके हैं. पहले वीकेंड के लिए नोलन की इस फिल्म ने 2.5 लाख टिकट्स की सेल कर ली है. 'द ओडिसी' को ट्रू IMAX एक्सपीरियंस के लिए तैयार किया गया है. मगर भारत में थिएट्रिकल रिलीज़ के लिए एक भी ट्रू IMAX स्क्रीन नहीं. फिर भी देश के 34 डिजिटल IMAX स्क्रीन्स में इस फिल्म को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी है. वहां इस मूवी ने 91 हजार टिकटें बेच डाली हैं, जिससे 9.5 करोड़ रुपए आए हैं.

Advertisement

नोलन की लास्ट रिलीज़ 'ओपनहाइमर' ने पहले वीकेंड की अडवांस बुकिंग में 2 लाख से ज्यादा टिकटों की सेल की थी. उनमें से 80 हजार केवल पहले दिन के लिए थे. 'द ओडिसी' ने ओपनिंग डे और वीकेंड के इस आंकड़े को बेहद आसानी से पार लिया है. चूंकि अभी बुकिंग विंडो एक और दिन के लिए खुली रहेगी, इसलिए इस नंबर में और उछाल देखने को मिलेगा.

'ओपनहाइमर' ने भारत में पहले दिन 17.37 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया था. वहीं अपना रनटाइम पूरा करने तक उसने इंडियन मार्केट में 157.50 करोड़ रुपए कमाए थे. वो भी तब, जब वो 1923 स्क्रीन पर रिलीज़ हुई थी. उसकी तुलना में 'द ओडिसी' 2500 से ज्यादा स्क्रीन्स पर आ रही है. इसकी अडवांस बुकिंग देख ट्रेड एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि फिल्म पहले दिन 20 करोड़ रुपए से ज्यादा छाप देगी. यदि दाल सही गली, तो ये 'ओपनहाइमर' को पछाड़कर भारत में नोलन की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म भी बन सकती है.

वीडियो: नोलन की नई फिल्म का टीजर लीक,कहानी के बारे में क्या पता चला?

Advertisement

Advertisement