पुरी में जगन्नाथ रथयात्रा के पहले ही दिन हादसा हो गया. गुरुवार, 16 जुलाई को रथयात्रा के दौरान भगदड़ जैसे हालात पैदा हो गए. इसमें एक श्रद्धालु की मौत हो गई. दर्जनों लोग घायल बताए गए हैं. 100 से ज्यादा लोगों के बेहोश होने की खबर है.
पुरी जगन्नाथ रथयात्रा में आए श्रद्धालु की दम घुटने से मौत, भगदड़ जैसे हालात में 100 से ज्यादा घायल
पुरी की जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान भगदड़ जैसे हालात में एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि 100 से ज्यादा लोग बेहोश या घायल हो गए. घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और प्रशासन घटना के कारणों की जांच कर रहा है.


टीओआई की रिपोर्ट में बताया गया कि रथयात्रा के दौरान एक श्रद्धालु को भीड़ में घुटन महसूस हुई, जिसके बाद वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा. उसे तुरंत पुरी जिला मुख्यालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि घटना के दौरान तकरीबन 100 श्रद्धालु घायल हुए हैं. इनमें से तकरीबन 50 लोगों को इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. घटनास्थल से सामने आई तस्वीरों में घायल श्रद्धालुओं को अस्पतालों में ले जाते हुए देखा जा सकता है. इसके अलावा मौके पर चप्पल, बैग और अन्य सामान बिखरे पड़े दिखे.
भगदड़ के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है. अधिकारी हालात का आकलन कर रहे हैं. इस घटना पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने दुख व्यक्त किया और राज्य सरकार से कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा का ख्याल रखा जाए.
ये भी पढ़ेंः 'इस्कॉन को पुरी में घुसने नहीं देंगे', रथयात्रा से पहले ओडिशा में क्या बवाल शुरू हो गया?
बता दें कि जगन्नाथ रथ यात्रा भारत के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक है, जो हर साल पुरी में आयोजित होता है. देश-विदेश से लाखों तीर्थयात्री यहां आते हैं. इसी कड़ी में रथयात्रा के दौरान सबसे पहले भगवान सुदर्शन को लाया गया. उसके बाद भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा को. फिर भगवान जगन्नाथ को लाया गया. पुरी के गजपति महाराजा दिब्यसिंह देव ने ‘छेरा पहनरा’ समेत सभी पारंपरिक अनुष्ठान पूरे किए, जिसके बाद दोपहर लगभग 2 बजे भक्तों ने तीनों रथों को गुंडिचा मंदिर की ओर खींचना शुरू किया.
बता दें कि पिछले साल भी पुरी रथयात्रा के दौरान भगदड़ मच गई थी. इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई थी और 50 से अधिक लोग घायल हो गए थे.
वीडियो: सोनम वांगचुक के सपोर्ट में आए भुवन बाम समेत कई सेलेब्रिटीज़












