The Lallantop

सोहेल खान ने बताया, बचपन में हुआ था यौन शोषण, बोले- "सालों तक शर्मिंदगी महसूस होती रही"

सोहेल बताते हैं कि उन्हें अपने पिता सलीम खान से इस घटना पर बात करने में कई साल लग गए थे.

Advertisement
post-main-image
सोहेल, सलमान और अरबाज़ खान के छोटे भाई हैं.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • सोहेल खान ने रियलिटी शो 'द एलायन्स' के हालिया एपिसोड में बताया कि बचपन में उनका सेक्शुअल हैरेसमेंट हुआ था, जिसे उन्होंने सालों तक किसी से साझा नहीं किया था।
  • सोहेल खान ने अपने बच्चों को सही परवरिश देने के लिए रैगिंग के खिलाफ रुख अपनाया क्योंकि बचपन के हैरेसमेंट अनुभव ने उन्हें सजग बनाया।
  • सोहेल खान के खुलासे के बाद, शो के अन्य कंटेस्टेंट ने उनकी हिम्मत की प्रशंसा की और सामाजिक संवाद को बढ़ावा देने की संभावना बनी।

एक्टर और प्रोड्यूसर Sohail Khan इन दिनों The Alliance नाम के रियलिटी शो में नज़र आ रहे हैं. इस शो के हालिया एपिसोड में उन्होंने बताया कि बचपन में उनका सेक्शुअल हैरेसमेंट हुआ था. लेकिन वो शर्मिंदगी की वजह से इस बारे में सालों तक किसी से बात नहीं कर सके.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

अमेजॉन प्राइम वीडियो पर इन दिनों 'द एलायन्स' शो प्रीमियर हो रहा है. इस रियलिटी शो में सोहेल बतौर कंटेस्टेंट जुड़े हैं. इसके हालिया एपिसोड में वो रैगिंग पर बात कर रहे थे. सोहेल ने बताया कि उन्हें दूसरों को परेशान करना बिल्कुल पसंद नहीं. इसलिए वो रैगिंग का हमेशा विरोध करते हैं. उनका मानना है कि इससे उन्हें अपने दोनों बेटे- निर्वान और योहान की सही परवरिश करने में काफी मदद मिली है.

शो पर एक अन्य कंटेस्टेंट से बात करते हुए सोहेल ने बताया कि वो अपने बच्चों से बहुत कनेक्टेड हैं. वो उनसे अक्सर कहते हैं कि वो अपने पैरेंट्स से कोई भी बात शेयर करते हुए शर्म या झिझक महसूस न करें. सोहेल ने कहा,

Advertisement

"मैं रैगिंग के सख्त खिलाफ हूं. मैं हमेशा योहान और निर्वान से कहता हूं कि अगर कोई उन्हें परेशान या बुली करे, तो वो बिना शर्म या झिझक के मुझे आकर बताएं. ऐसा इसलिए क्योंकि ये मेरे साथ हो चुका है."

इसके बाद सोहेल ने अपने बचपन का वो एक्सपीरियंस शेयर किया, जिसे उन्होंने सालों तक खुद में दबाए रखा था. वो कहते हैं,

"जब मैं छोटा था, तब किसी ने मेरा सेक्शुअल हैरेसमेंट किया था. मैंने सालों तक इस बात को खुद तक ही रखा. जब मैं बड़ा हुआ, तो मैंने अपने पिता (सलीम खान) को पूरी बात बताई. मैंने उनसे कहा- 'डैडी, मेरे साथ ऐसा हुआ था'. इस पर उन्होंने पूछा- 'बेटा, तूने इतने सालों तक ये बात छिपाकर क्यों रखी?' मैंने कहा- 'मुझे माफ़ कर दीजिए. लेकिन ये बात बताने में मुझे बहुत शर्म आती थी'. इसमें मेरी कोई गलती नहीं थी. फिर भी उस समय मुझे खुद ही शर्मिंदगी महसूस होती थी."

Advertisement

सोहेल बताते हैं कि उस एक्सपीरियंस की वजह से ही वो अपने बच्चों को लेकर बहुत सजग रहते हैं. वो उन्हें बार-बार याद दिलाते रहते हैं कि वो ऐसी किसी सिचुएशन का सामना करने पर सीधे उनसे बात करें. इन बातों को अकेले कभी न झेलें. सोहेल के इस खुलासे ने ‘द अलायन्स’ में सबको चौंका दिया था. मगर उन्होंने इस बारे में बात करने के लिए सोहेल की दाद दी और गले लगाकर उनका हौंसला भी बढ़ाया.

वीडियो: सलमान के भाई सुहैल और अरबाज़ के खिलाफ BMC ने FIR दर्ज करवाई है

Advertisement