The Lallantop

सुपरस्टार पवन कल्याण ने बताया, चिरंजीवी की रिवॉल्वर से खुद को गोली मारना चाहते थे

पवन कल्याण ने बताया, डिप्रेशन के दौर में हालत खराब हो गई थी. आत्महत्या तक बात पहुंच गई थी.

Advertisement
post-main-image
'अनस्टॉपेबल विद NBK 2' के सेट पर बालकृष्णा के साथ पवन कल्याण.

Pawan Kalyan तेलुगु फिल्मों के सुपरस्टार हैं. पॉलिटिशियन हैं. उनकी एक पहचान ये भी है कि वो मेगास्टार Chiranjeevi के छोटे भाई हैं. पवन कल्याण ने अपने हालिया इंटरव्यू में एक बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि वो डिप्रेशन में थे. एक समय तो ऐसा आया, जब उन्होंने चिरंजीवी की रिवॉल्वर से खुद की जान लेने की भी प्लानिंग कर ली थी. हालांकि वो प्लान एग्ज़ीक्यूट नहीं हो पाया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Aha नाम का ओटीटी प्लैटफॉर्म है. अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद उसके मालिक हैं. खैर, अहा पर एक चैट शो आता है Unstoppable. इसका सीज़न 2 चल रहा है. इसे एक और तेलुगु स्टार नंदमुरी बालकृष्ण होस्ट करते हैं. इसलिए इस शो का नाम है Unstoppable with NBK. शो के लेटेस्ट एपिसोड में पवन कल्याण पहुंचे थे. यहां उन्होंने NBK से अपने जीवन और करियर पर खुलकर बात की. अपने डिप्रेशन वाले दौर पर बात करते हुए पवन कल्याण ने कहा-

''डिप्रेशन के साथ मेरा संघर्ष बड़ा खतरनाक हो गया था. मगर मैं उससे मज़बूती से लड़ा और बाहर आया. मुझे अस्थमा है. बार-बार अस्पताल में भर्ती करवाए जाने की वजह से मैं बड़ा अकेला महसूस करता था. इसलिए मैं बहुत सोशल आदमी नहीं हूं. मैं पहले ही डिप्रेस्ड था. ऊपर से 17 की उम्र में परीक्षा के प्रेशर ने मामला और खराब कर दिया था. मुझे याद है, जब मेरे बड़े भाई (चिरंजीवी) घर पर नहीं थे, तब मैंने उनकी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद की जान लेने की प्लानिंग कर ली थी.''

Advertisement

बकौल पवन, उसके बाद उन्होंने पढ़ना शुरू कर दिया. मार्शल आर्ट्स सीखने लगे. कर्नाटिक म्यूज़िक की प्रैक्टिस करनी शुरू कर दी. इन चीज़ों ने उन्हें उस दौर से निकलने में बड़ी मदद की. साथ ही एक बेहतर इंसान भी बनाया.

साउथ के हीरो लोगों के साथ टॉक्सिक मैस्क्यूलिनिटी वाली समस्या रहती है. वो अपनी फिल्मों में ऐसे किरदार निभाते हैं, जो किसी भी चीज़ से हार नहीं सकता. उसका जीतना एक दम ज़रूरी है. धीरे-धीरे कब वो चीज़ उनकी रियल लाइफ में आ जाती है, पता नहीं चलता. उनके फैंस भी उन्हें वैसे ही देखने लगते हैं. ऐसे में पवन कल्याण जैसे सुपरस्टार का पब्लिक प्लैटफॉर्म पर डिप्रेशन की बात स्वीकारना बड़ी बात है. सकारात्मक बदलाव है. इंडिया में लोगों को वैसे भी डिप्रेशन कोई बीमारी नहीं लगती है. कई घर ऐसे हैं, जहां बच्चे डिप्रेशन की शिकायत करते हैं, तो माता-पिता कहते हैं कि सो जाओ ठीक हो जाएगा. फोन चलाना बंद करो ठीक हो जाएगा. कहने का मतलब उस चीज़ को सीरियसली नहीं लिया जाता. मगर जब कोई सुपरस्टार कहेगा कि उसे डिप्रेशन है. जिसकी वजह से उसने अपनी जान लेने की कोशिश की, तो तमाम लोग उनकी बातों को सुनेंगे. समझेंगे कि वाकई डिप्रेशन जैसी कोई चीज़ होती है. उसे गंभीरता से लेकर उसका इलाज करवाया जाएगा. जागरूकता आएगी.  

इसलिए पवन कल्याण का ये स्टेंटमेंट बहुत ज़रूरी है. हालांकि पवन ने ये बात बताने में बहुत देर कर दी. मगर कोई नहीं. देर आए दुरुस्त आए.

Advertisement

वीडियो: पैकेज स्टार सुनकर भड़के पवन कल्याण चप्पल से मारने की धमकी क्यों देने लगे?

Advertisement