The Lallantop

NTR Jr के 'ड्रैगन' टीज़र ने 24 घंटे के अंदर व्यूअरशिप के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ डाले

'ड्रैगन' ने यश की 'टॉक्सिक' को पहले ही दिन 1.6 करोड़ व्यूज़ से मात दे दी है.

Advertisement
post-main-image
'ड्रैगन' के लिए NTR जूनियर ने चार महीनों में 15 किलो वजन घटाया था.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • फिल्म 'ड्रैगन' के फर्स्ट लुक टीज़र ने 19 मई की रात 64 मिलियन व्यूज़ के साथ शुरुआती 24 घंटे में यूट्यूब पर नया व्यूअरशिप रिकॉर्ड बनाया है।
  • पहले 24 घंटे में सबसे अधिक देखे जाने वाले टीज़र का रिकॉर्ड यश स्टारर फिल्म 'टॉक्सिक' के पास था, जिसे 'ड्रैगन' ने पीछे छोड़ दिया है।
  • इस फिल्म का निर्देशन प्रशांत नील ने किया है और यह अगले साल 11 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसके बाद इसका दर्शकों और उद्योग में प्रभाव देखा जाएगा।

NTR Jr और Prashanth Neel की फिल्म Dragon के फर्स्ट लुक ने सोशल मीडिया पर तूफान मचा दिया है. 19 मई को देर रात रिलीज़ हुए इस टीज़र ने मात्र 24 घंटे के अंदर नया व्यूअरशिप रिकॉर्ड बना दिया. इससे पहले ये रिकॉर्ड Yash स्टारर Toxic के नाम पर था. लेकिन 'ड्रैगन' उसे पीछे छोड़, शुरुआती 24 घंटे में देश में सबसे अधिक व्यूज़ पाने वाला फर्स्ट लुक टीज़र बन गया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# ‘ड्रैगन’ के फर्स्ट लुक को कितने व्यूज़ मिले?

'ड्रैगन' को 'पुष्पा' वाली मैत्री मूवी मेकर्स ने प्रोड्यूस किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि ये 24 घंटे के अंदर सबसे अधिक देखे जाने वाला फर्स्ट ग्लिम्प्स है. यूट्यूब पर फिल्म ने पहले ही दिन 64 मिलियन यानी 6.4 करोड़ व्यूज़ हासिल किए हैं. ये व्यूज़ सभी चैनल्स को मिलाकर हैं. यानी इसमें हिन्दी और तेलुगु समेत सभी भाषाओं के नंबर्स शामिल हैं. चूंकि NTR जूनियर तेलुगु फिल्मों के सुपरस्टार हैं, इसलिए सबसे ज्यादा व्यूज़ टीजर के तेलुगु वर्जन से आए हैं.

Advertisement

# यश की ‘टॉक्सिक’ का रिकॉर्ड तोड़ा

इससे पहले शुरुआती 24 घंटे में सबसे ज़्यादा देखा जाने वाला टीजर ‘टॉक्सिक’ का था. जनवरी 2026 में यश स्टारर फिल्म से 'राया' नाम का कैरेक्टर इंट्रोडक्शन टीज़र आया था. उसने पहले 24 घंटों में यूट्यूब पर 48.77 मिलियन यानी 4.87 करोड़ व्यूज़ हासिल किए थे. दूसरे शब्दों में कहें तो 'ड्रैगन' ने यश की फिल्म को पहले ही दिन 1.6 करोड़ व्यूज़ से मात दे दी है.

# टॉप 5 में NTR जूनियर की दो फिल्में 

Advertisement

ये फिल्म सिंगल चैनल व्यूज़ में भी बाकी फिल्मों से कहीं आगे है. पहले 24 घंटों में इसके तेलुगु वर्जन में 36.74 मिलियन यानी 3.67 करोड़ व्यूज़ हासिल किए थे. शुरुआती 24 घंटे में सिंगल चैनल से सबसे ज़्यादा व्यूज़ पाने वाले फिल्मों के टीजर ये हैं- 

1. ‘ड्रैगन’- 36.74 मिलियन (3.67 करोड़)
2. ‘टॉक्सिक’- 36 मिलियन (3.6 करोड़)
3. ‘पेद्दी’- 31.15 मिलियन (3.11 करोड़)
4. ‘पुष्पा 2’- 27.67 मिलियन (2.67 करोड़) 
5. ‘देवरा’- 26.17 मिलियन (2.61 करोड़)  

टॉप 5 हाइएस्ट व्यूड टीजर्स में दो NTR जूनियर की फिल्मों के हैं.  

# कब आएगी ‘ड्रैगन’?

'ड्रैगन' में NTR जूनियर एक विलन या एंटी-हीरो ल्यूगर के रोल में हैं. उनके अलावा रुक्मिणी वसंत, अनिल कपूर, बीजू मेनन, आशुतोष राणा, अंशुमन पुष्कर, सिद्धांत गुप्ता और बिमल जीत ओबेरॉय ने भी इसमें काम किया है. फिल्म अगले साल 11 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. इसे प्रशांत नील ने डायरेक्ट किया है.

वीडियो: प्रशांत नील-Jr NTR की 'ड्रैगन' KGF और सलार से कितनी अलग होगी?

Advertisement