Kala Hiran फिल्म पर बैन लगाने के लिए Salman Khan ने Delhi High Court में एक पिटीशन फ़ाइल की थी. उनका कहना है कि इस मूवी से उनकी पब्लिक इमेज को नुकसान पहुंच रहा है. इसलिए इस पर जल्द-से-जल्द रोक लगाई जानी चाहिए. लेकिन जब कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई तो उन्हें झटका लगा. फिल्म पर रोक लगाना तो दूर, जज ने ये सुनवाई दो हफ्ते आगे बढ़ा दी है. दूसरी तरफ, फिल्म के डायरेक्टर Bharat S. Shrinate और प्रोड्यूसर Amit Jani, सलमान के खिलाफ़ लगातार बयानबाजी कर रहे.
कोर्ट में 'काला हिरण' पर रोक नहीं लगवा पाए सलमान, डायरेक्टर बोले- "वो भगवान नहीं हैं..."
'काला हिरण' के डायरेक्टर ने कहा कि सलमान न तो उनका करियर बना सकते हैं और न ही उसे बिगाड़ सकते हैं.


आज यानी 19 जून को जस्टिस मधु जैन ने इस मामले पर सुनवाई शुरू की है. सलमान की तरफ से उनके वकील ने कहा कि 'काला हिरण' फिल्म से उन्हें बदनाम किया जा रहा है. उनका दावा है कि मेकर्स सलमान की पर्सनैलिटी राइट्स का उल्लंघन कर रहे. जवाब में मेकर्स ने कहा कि सलमान की तरफ से उन्हें अब तक पिटीशन से जुड़े सभी डॉक्युमेंट्स नहीं दिए गए. अमित जानी के वकील ने बताया कि उन्हें केवल एप्लिकेशन की कॉपी दी गई है, पूरी याचिका नहीं.
इतना सुनते ही कोर्ट ने सलमान से कहा कि वो मेकर्स को पिटीशन के साथ मामले से जुड़े सभी डॉक्युमेंट्स की कॉपी भी दें. ऐसा इसलिए ताकि वो अपनी तरफ से केस की तैयारी करके आएं. इस आदेश के बाद मामले की अगली सुनवाई 01 जुलाई तय कर दी गई. मगर कुछ देर बाद सलमान के वकील ने जज से कहा कि अमित जानी को मामले से जुड़े सभी दस्तावेज पहले ही दिए जा चुके हैं. इस दलील के साथ उन्होंने सुनवाई के लिए कोई नजदीकी तारीख देने की मांग भी की. लेकिन अदालत ने बताया कि ये केस पहले ही जुलाई वाली लिस्ट पर चढ़ चुका है. इसलिए इसमें अब कोई बदलाव नहीं आएगा.
आसान शब्दों में कहें तो डॉक्युमेंट्स की गड़बड़ी के कारण 'काला हिरण' पर फिलहाल रोक नहीं लगाई गई. इससे कहीं-न-कहीं सलमान को नुकसान होने वाला है. ऐसा इसलिए क्योंकि कोर्ट प्रोसिडिंग पूरी होते ही अमित ने X पर एक और पोस्ट कर दिया. उन्होंने बताया कि सलमान आज दिल्ली हाई कोर्ट से खाली हाथ लौटे हैं. वो फिल्म पर कोई स्टे लगाने में नाकाम हो गए. अमित ने ये भी बताया कि सलमान एक साथ दो केस लड़ रहे हैं. एक तरफ 'काला हिरण' फिल्म मामले में 01 जुलाई को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई होनी है. वहीं दूसरी तरफ, ब्लैक बक पोचिंग केस में 13 जुलाई को राजस्थान हाई कोर्ट में भी हियरिंग है.
लगे हाथ 'काला हिरण' के डायरेक्टर भरत एस श्रीनेत ने भी पूरे मामले पर अपना पक्ष रखा है. न्यूज 18 से हुई बातचीत में भरत ने कहा- "सलमान खान भगवान नहीं हैं. न ही वो मेरे गॉडफादर हैं. वो मुझे रोक नहीं सकते. न तो वो मुझे और मेरे करियर को बना सकते हैं. न ही उसे बिगाड़ सकते हैं." भरत ने दावा किया कि ये मूवी सलमान पर आधारित नहीं है. ट्रेलर में लीड कैरेक्टर अयान खान के हाथों में सलमान जैसे ही ब्रेसलेट नजर आया था. उस पर बात करते हुए भरत ने कहा कि सलमान ने उस ब्रेसलेट को पेटेंट नहीं करवाया है. वो कहीं भी मिल सकता है और उसे कोई भी पहन सकता है. इसलिए यदि उससे किसी को परेशानी हो रही, तो वो उसका कुछ नहीं कर सकते.
वीडियो: काले हिरण शिकार मामले में Salman Khan के लिए अनूप जलोटा की सलाह, कहा- 'उन्हें माफी...'
















