The Lallantop

'मुस्लिम हमें काफिर बोलें तो हमारी बनाई सड़क पर न चलें', कैलाश विजयवर्गीय फिर बोले

मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि कई मुस्लिम लोग उनको काफिर कहते हैं. उन्होंने आगे कहा कि अगर वे काफिर हैं तो फिर मुसलमानों को उनकी बनाई सड़कों पर नहीं चलना चाहिए और उनकी सरकार की चलाई गई योजनाओं का फायदा नहीं लेना चाहिए.

Advertisement
post-main-image
कैलाश विजयवर्गीय ने फिर से विवादित बयान दिया है. (इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में 10 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया और मुस्लिम समुदाय को उनकी सरकार द्वारा निर्मित सड़कों पर न चलने की सलाह दी।
  • कैलाश विजयवर्गीय के विवादित बयान उनके राजनीतिक करियर में पहले से मौजूद विवादों की श्रृंखला का हिस्सा हैं, जिनमें कई धार्मिक और राजनीतिक टिप्पणियाँ शामिल हैं।
  • इस बयान के बाद बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने भेदभाव न होने की बात कही और बाद में सरकार की नीति 'सबका साथ, सबका विकास' पर ज़ोर दिया, जिससे विवाद के बावजूद काम जारी रखने की घोषणा हुई।
author-image
रवीश पाल सिंह

कैलाश विजयवर्गीय ‘विवादप्रिय और बयानवीर’ नेता हैं. ये तो नहीं पता कि विवाद उनके साथ चलते हैं या वो खुद विवाद का पीछा करते हैं, लेकिन ये बता सकते हैं कि उनका एक और विवादित बयान आ गया है. एक कार्यक्रम में कैलाश विजयवर्गीय ने धार्मिक तुलना करते हुए कह दिया कि मुसलमानों को उनकी सरकार की बनवाई हुई सड़क पर नहीं चलना चाहिए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

कैलाश विजयवर्गीय मध्य प्रदेश सरकार में नगरीय प्रशासन मंत्री हैं. 22 जून को वे इंदौर में एक भूमिपूजन कार्यक्रम में पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने कहा, 

यहां सड़क बन रही है. यहां हिंदू भाई भी रहते हैं और मुस्लिम भाई भी रहते हैं. कई मुस्लिम भाई हमको काफिर बोलते हैं. अगर हम काफिर हैं, तो हमारी बनाई सड़क पर मत चलो. आपके घर में लाडली बहना-लाडली लक्ष्मी योजना का पैसा आ रहा है, तो मत लो.

Advertisement

ये सब बोलने के बाद सीनियर बीजेपी नेता ने याद दिलाया कि उनकी सरकार किसी के साथ भेदभाव ‘नहीं’ करती. उन्होंने कहा, 

हमने किसी के साथ भेदभाव नहीं किया. हमने कहा है, सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास. यही हमारी नीति रही है. आप हमें वोट दो या नहीं दो, हमारा काम जनता की सेवा करना है. आप वोट देंगे तो दिल लगाकर काम करेंगे, नहीं देंगे तो भी करेंगे, लेकिन काम जरूर करेंगे.

दो दिन के विकास कार्यक्रम में हुए शामिल

Advertisement

आजतक से जुड़े रवीश पाल सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक कैलाश विजयवर्गीय इंदौर विधानसभा में आयोजित दो दिन के विकास कार्यक्रम के दूसरे दिन एक कार्यक्रम में बोल रहे थे. इस दौरान उन्होंने वार्ड-1 और वार्ड-5 में कुल 2 करोड़ 39 लाख 80 हजार रुपये की लागत से होने वाले 10 प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास किया.

विवादित बयानों की लंबी फेहरिस्त

कैलाश विजयवर्गीय बीजेपी के सीनियर नेता हैं. 1990 से लगातार विधायक हैं. पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव भी हैं. पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में प्रभारी रहे हैं. इस सबके साथ उनके CV में विवादों की भी एक लंबी फेहरिस्त है. इसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर विवादित टिप्पणी से लेकर, महिलाओं के कपड़ों से जुड़े असंवेदनशील बयान और ताजमहल को मंदिर बताना शामिल हैं.

वीडियो: 'औकात में रहो...', कैलाश विजयवर्गीय किस पर बरस गए?

Advertisement