The Lallantop

चार नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली कंगना रनौत पिछले 11 सालों में एक भी हिट फिल्म नहीं दे पाईं

2015 से अब तक कंगना रनौत की फिल्मों से इन्वेस्टर्स को 350 से 400 करोड़ का नुकसान हो चुका है.

Advertisement
post-main-image
कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • कंगना रनौत की 2015 के बाद रिलीज हुई 12 फिल्मों में से कोई भी बॉक्स ऑफिस पर सफलता प्राप्त नहीं कर पाई, जिनमें उनकी नवीनतम फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' भी शामिल है।
  • 2015 के बाद उनके करियर में लगातार फिल्में फ्लॉप हुईं, जिसका कारण उनके बेबाक बयानों और फिल्म इंडस्ट्री से दूरी तथा राजनीतिक गतिविधियों को माना जाता है।
  • 2015 के बाद कंगना की फिल्मों ने कुल मिलाकर 350 से 400 करोड़ रुपए का आर्थिक नुकसान उठाया है, जिससे उनकी फिल्मी और व्यावसायिक छवि पर असर पड़ा है।

Kangana Ranaut भारतीय सिनेमा की सबसे उम्दा एक्ट्रेस में से एक हैं. उन्हें मिले चार नेशनल अवॉर्ड्स खुद इस बात की गवाही देते हैं. 2015 के बाद उन्होंने 12 मूवीज़ में काम किया है. मगर उनमें से कोई भी फिल्म हिट नहीं हो पाई. उनकी हालिया रिलीज़ Bharat Bhagya Vidhata तो हफ्ते भर में ही सिमट चुकी है. Emergency और Thalaivii जैसे महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट भी दर्शक बटोर नहीं पाए. बताया जा रहा है कि इससे इन्वेस्टर्स को 350 से 400 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है. एक नज़र डालते हैं उनके पिछले 11 सालों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट पर.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

#1.  I Love NY (2015) - डिजास्टर
'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' कंगना की वो लास्ट मूवी थी, जो हिट रही थी. उसके लिए उन्हें अपना तीसरा नेशनल अवॉर्ड मिला था. इससे पहले 'फैशन' और 'क्वीन' के लिए भी उन्हें ये सम्मान मिल चुका है. 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' के ठीक बाद उन्होंने सनी देओल के साथ 'आई लव न्यू ईयर' में काम किया. बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, 15 करोड़ के बजट में बनी वो फिल्म तब केवल 1.19 करोड़ कमा पाई थी. उसे राधिका राव और विनय सप्रू ने डायरेक्ट किया था.

#2. कट्टी-बट्टी (2015) - फ्लॉप
निखिल आडवाणी के डायरेक्शन में बनी 'कट्टी-बट्टी' में कंगना और इमरान खान ने काम किया था. फिल्म का बजट था 32 करोड़. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये केवल 23.75 करोड़ ही छाप पाई.

Advertisement

#3. रंगून (2017) - डिजास्टर
'रंगून' को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया था. विशाल भारद्वाज इसके डायरेक्टर थे. कंगना के साथ सैफ अली खान और शाहिद कपूर जैसे एक्टर्स आए थे. मगर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना आधा बजट तक नहीं वसूल पाई. सैकनिल्क के मुताबिक, लगभग 80 करोड़ में बनी ये मूवी तब केवल 39.80 करोड़ ही कमा पाई थी.

#4. सिमरन (2017) - फ्लॉप
28 करोड़ के बजट में बनी 'सिमरन' में कंगना एक्टिंग के साथ बतौर डायलॉग राइटर भी योगदान दे रही थीं. डायरेक्टर हंसल मेहता को उम्मीद थी कि ये फिल्म 'क्वीन' जैसा ही कमाल करेगी. मगर बॉक्स ऑफिस पर ये बस 27.63 करोड़ कमा सकी.

#5. मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी (2019) - एवरेज
'मणिकर्णिका' से कंगना को काफी उम्मीदें थीं. इसमें उन्होंने रानी लक्ष्मीबाई का किरदार निभाने के अलावा डायरेक्शन का जिम्मा भी संभाला था. 125 करोड़ में बनी इस मूवी को क्रिटिक्स से तो अच्छा रिस्पॉन्स मिला, मगर बॉक्स ऑफिस पर ये 142 करोड़ ही छाप पाई. तब इसे एवरेज करार दिया गया था. हालांकि इस मूवी और 'पंगा' के लिए कंगना को जॉइंटली अपना चौथा नेशनल अवॉर्ड जरूर मिल गया.

Advertisement

#6. जजमेंटल है क्या (2019) - एवरेज
एकता कपूर के प्रोडक्शन में बनी 'जजमेंटल है क्या' में कंगना और राजकुमार राव काम कर रहे थे. फिल्म की डार्क कॉमेडी को क्रिटिक्स ने खूब पसंद किया था. 29 करोड़ में बनी इस मूवी ने तब 33.11 करोड़ रुपए कमाए थे. यानी फिल्म ने मुनाफ़ा तो कमाया लेकिन बॉक्स ऑफिस पर एवरेज साबित हुई.

#7. पंगा (2020) - फ्लॉप
'पंगा' में कंगना ने एक कबड्डी प्लेयर का किरदार निभाया था. इसमें उनकी एक्टिंग की एक बार फिर तारीफें हुईं. 67th नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में उन्हें 'मणिकर्णिका' और 'पंगा' के लिए साझा तौर पर अपना चौथा नेशनल अवॉर्ड मिला. मगर 49 करोड़ में बनी ये फिल्म सिनेमाघरों से केवल 40 करोड़ ही कमा पाई.

#8. थलाइवी (2021) - डिजाजस्टर
बॉक्स ऑफिस पर लगातार स्ट्रगल करने के बावजूद कंगना ने एक्सपेरिमेंट करना नहीं छोड़ा. 2021 में उन्होंने तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता की बायोपिक 'थलाइवी' में काम किया. इसमें उनके साथ अरविन्द स्वामी भी थे. मगर ये फिल्म बहुत बड़ी डिजाजस्टर साबित हुई. फिल्म का बजट 100 करोड़ था मगर ये सिनेमाघरों से ये केवल 8.50 करोड़ ही कमा पाई.

#9. धाकड़ (2022) - डिजाजस्टर
कंगना रनौत, अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्त जैसे एक्टर्स से सजी 'धाकड़' बॉक्स ऑफिस पर अपने नाम से उलट साबित हुई. इसे 85 करोड़ में बनाया गया था. मगर ये वर्ल्डवाइड केवल 3.81 करोड़ ही छाप सकी. फिल्म में स्पेशल एजेंट का किरदार निभाने के लिए कंगना ने तब तीन महीने तक ट्रेनिंग ली थी.

#10. चंद्रमुखी 2 (2023) - फ्लॉप
2023 में कंगना तमिल हॉरर-कॉमेडी 'चंद्रमुखी 2' में नजर आई थीं. उसे पी वासु ने डायरेक्ट किया था. वहीं राघव लॉरेंस, कंगना के साथ लीड रोल में थे. फिल्म को 65 करोड़ रुपए में बनाया गया था. सैकनिल्क के मुताबिक, तब इसने वर्ल्डवाइड 54.10 करोड़ रुपए कमाए थे. फिल्म सिनेमाघरों से अपना बजट भी नहीं निकाल पाई.

#11. तेजस (2023) - डिजाजस्टर
'तेजस' न केवल कंगना के करियर बल्कि भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े डिजाजस्टर में से एक मानी जाती है. सर्वेश मेवारा ने इसे डायरेक्ट किया था. वहीं रॉनी स्क्रूवाला फिल्म के प्रोड्यूसर थे. कंगना ने इसमें एक एयरफोर्स पायलट का रोल प्ले किया था. करीब 70 करोड़ में बनी ये फिल्म तब वर्ल्डवाइड 8.05 करोड़ ही कमा पाई थी. इसके ज्यादातर शोज़ रिलीज़ के दूसरे दिन तक रद्द कर दिए गए थे.

#12. 'इमरजेंसी' (2025) - डिजाजस्टर
इंदिरा गांधी और इमरजेंसी पर बनी इस मूवी में कंगना ऑलराउंडर बनी हुई थीं. लीड रोल करने के अलावा उन्होंने डायरेक्शन, राइटिंग और प्रोडक्शन का जिम्मा भी उठाया था. इस फिल्म में अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, सतीश कौशिक और मिलिंद सोमन जैसी स्टारकास्ट थी. लेकिन 60 करोड़ में बनी ‘इमरजेंसी’ सिनेमाघरों में 23.57 करोड़ ही कमा सकी.

#13. भारत भाग्य विधाता (2026) - डिजाजस्टर
'भारत भाग्य विधाता' 26/11 आतंकी हमलों के दौरान अपनी बहादुरी दिखाने वाली कुछ रियल लाइफ नर्सों की कहानी है. कंगना के साथ इसमें गिरिजा ओक और स्मिता तांबे जैसी एक्ट्रेस नजर आई हैं. एक बार फिर इस मूवी और कंगना की एक्टिंग को क्रिटिक्स से तारीफ़ें मिलीं. मगर 60 करोड़ की ये फिल्म रिलीज़ के पहले हफ्ते में केवल 7.77 करोड़ ही कमा पाई है. इस तरह ये लगातार 13वीं ऐसी फिल्म बन गई, जिसे कंगना हिट का तमगा नहीं दिलवा पाईं.

यहां कंगना के केस का जिक्र इसलिए हो रहा है क्योंकि 2015 से पहले उनका ट्रैक रिकॉर्ड अलग लेवल पर चल रहा था. 2006 से 2015 के बीच उन्होंने 'क्वीन', 'कृष 3', 'तनु वेड्स मनु' और उसका सीक्वल, 'वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई', 'लाइफ़ इन अ मेट्रो' और 'गैंगस्टर' जैसी मूवीज़ में काम किया था. इस दौरान उन्हें तीन नेशनल अवॉर्ड भी मिले. लेकिन उनके करियर का सेकेंड हाफ़ काफी बुरा बीत रहा है. 2015 से अब तक उनकी मूवीज़ को थिएट्रिकल रिलीज़ में 350 से 400 करोड़ रुपए तक का नुकसान हो चुका है. ट्रेड एक्सपर्ट्स इसके लिए उनके बेबाक बयान, फिल्म इंडस्ट्री के लोगों से दूरी और पॉलिटिकल एंट्री को जिम्मेदार ठहराते हैं.

वीडियो: कैसी है कंगना रनौत की फिल्म Emergency? रिव्यू पढ़ लीजिए

Advertisement