The Lallantop

जिसके लिए 'आदिपुरुष' इतनी ज़लील हुई, उस फसाद की जड़ 'रामायण' वाले नमित मल्होत्रा की कंपनी थी!

'आदिपुरुष' के ट्रेलर में नमित मल्होत्रा की प्राइम फोकस कंपनी को क्रेडिट तक दिया गया है.

Advertisement
post-main-image
प्राइम फोकस, DNeg की पैरेंट कंपनी है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • नमित मल्होत्रा की कंपनी प्राइम फोकस ने फिल्म 'आदिपुरुष' के डिजिटल इंटरमीडिएट (DI) का काम संभाला, जो फिल्म की रंग सुधार और कलर ग्रेडिंग जैसी पोस्ट प्रोडक्शन प्रक्रिया है।
  • प्राइम फोकस, D-Neg की पैरेंट कंपनी है, जिसने पहले 'आदिपुरुष' और 'रामायण' दोनों फिल्मों के VFX और डिजिटल इफेक्ट्स में योगदान दिया, जिसके कारण दोनों फिल्मों से जुड़ा विवाद उत्पन्न हुआ।
  • इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर नमित मल्होत्रा और उनकी कंपनी की आलोचना हुई है, और आने वाले समय में 'रामायण' फिल्म के VFX को भी इसी नजरिए से देखा जाएगा।

Prabhas की Adipurush को इसके VFX पर काफी ट्रोल किया जाता है. इसलिए जब Namit Malhotra की Ramayana अनाउंस हुई, तो उस पर शुरुआत से ही काफी प्रेशर रहा. फिर भी, लोगों को इस बात की तसल्ली थी कि इस मूवी के VFX का जिम्मा नमित की कंपनी D-Neg ने उठाया है. मगर तब क्या हो जब आपको पता चले कि नमित ‘रामायण’ ही नहीं, बल्कि 'आदिपुरुष' से भी जुड़े हुए थे! कैसे? हम बताते हैं.

Advertisement

इंटरनेट पर इस वक्त एक स्क्रीनशॉट खूब वायरल है. इसमें 'आदिपुरुष' के ट्रेलर का एंड क्रेडिट प्लेट दिख रहा है. ऊपर-ऊपर से देखने पर तो कुछ पता नहीं चलेगा. लेकिन ध्यान से देखने पर बाएं कोने में आपको एक नाम नज़र आएगा- प्राइम फोकस लिमिटेड. इस कंपनी ने फिल्म में DI यानी डिजिटल इंटरमीडिएट का काम संभाला था. ये पोस्ट प्रोडक्शन का एक बेहद ज़रूरी प्रोसेस है. इसमें फिल्म के रॉ फुटेज को कंप्यूटर पर डिजिटली स्कैन किया जाता है. इसके बाद उसके रंग, कॉन्ट्रास्ट और टोन को ठीक किया जाता है. विजुअल्स को एन्हांस किया जाता है. फिल्म की कलर ग्रेडिंग का काम भी DI के अंदर आता है.

adipurush
‘आदिपुरुष’ का एंड क्रेडिट.

'आदिपुरुष' में DI वाला ये काम प्राइम फोकस ने किया था. ये कंपनी किसी और की नहीं, बल्कि खुद नमित मल्होत्रा की है. असल में ये D-Neg की पैरेंट कंपनी है. यानी 'रामायण' कैसी दिखेगी, इसका जिम्मा तो उनके पास है ही. पर 'आदिपुरुष' कैसी नजर आई, इसका भी श्रेय काफी हद तक उन्हें ही जाता है. जब से ये स्क्रीनशॉट वायरल हुआ है, तब से सोशल मीडिया पर नमित और उनकी कंपनी की खूब लानत-मलामत हो रही है. जब हमने खुद 'आदिपुरुष' का एंड क्रेडिट क्रेडिट प्लेट चेक किया, तो पाया कि 'आदिपुरुष' के रंग-रूप का जिम्मा वाकई नमित मल्होत्रा की प्राइम फोकस के पास ही था. जहां तक फिल्म के VFX की बात है, तो ये काम वेटरन VFX आर्टिस्ट प्रसाद सुतार की देख-रेख में हुआ था. उन्होंने इससे पहले 'बाजीराव मस्तानी', 'तान्हाजी', 'दंगल' और 'पद्मावत' जैसे कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम किया है.

Advertisement

वैसे, प्राइम फोकस और D-Neg की फिल्मोग्रफी इतनी बड़ी है कि दुनिया की हर दूसरी बड़ी फिल्म में इसका कुछ-न-कुछ कॉन्ट्रिब्यूशन होता ही है. इसे ‘ड्यून’, 'टेनेट', 'फर्स्ट मैन', 'ब्लेड रनर', 'एक्स मैकिना', 'इंटरस्टेलर' और 'इंसेप्शन' जैसी फिल्मों का VFX तैयार करने के लिए 8 ऑस्कर मिल चुके हैं. साथ ही इसने 'रा-वन', 'धूम 3', 'ब्रह्मास्त्र' और 'अवतार' जैसी बड़ी हिंदी फिल्मों पर भी काम किया है. फिर भी 'आदिपुरुष' में इस कंपनी का काम लोगों के गले से नहीं उतर नहीं पा रहा. ‘आदिपुरुष’ को ओम राउत ने डायरेक्ट किया था.

वीडियो: मनोज मुंतशिर ने 'आदिपुरुष' को क्यों बताया अपनी सबसे बड़ी गलती?

Advertisement
Advertisement