The Lallantop

समय रैना के 'लेटेंट 2' पर भी केस हो गया!

अब देखना है कि इस बार 'इंडियाज गॉट लेटेंट' बचता है या जाता है.

Advertisement
post-main-image
'इंडियाज़ गॉट लेटेंट 2' नेटफ्लिक्स और यूट्यूब, दोनों जगह स्ट्रीम हो रहा है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • इंडियाज़ गॉट लेटेंट सीजन 2 के एक हालिया एपिसोड में मुकेश छाबड़ा द्वारा कथित अश्लील भाषा के इस्तेमाल को लेकर एक आधिकारिक शिकायत दर्ज की गई है।
  • शिकायत अनुराग श्रीवास्तव ने की है, जिन्होंने मुंबई में नेटफ्लिक्स पर एपिसोड देखने के दौरान मुकेश के संवादों को आपत्तिजनक पाया और जांच की मांग की।
  • शिकायतकर्ता ने मामले की जांच की अपील की है और नेटफ्लिक्स तथा संबंधित अधिकारियों से वीडियो फुटेज की समीक्षा कर वक्तव्य की पुष्टि करने को कहा है।

Samay Raina का India's Got Latent एक बार फिर विवादों में आ गया है. वो भी अपनी आपत्तिजनक भाषा के कारण. इस बात के लिए सीजन 2 के पिछले एपिसोड में नजर आए कास्टिंग डायरेक्टर Mukesh Chhabra और Netflix India के खिलाफ़ ऑफिशियल कंप्लेन हो गई है. मुकेश पर शो के दौरान अश्लील भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप है.

IGL सीजन 2 के हालिया एपिसोड में समय के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दकी, भुवन बाम, मुकेश छाबड़ा और स्टैंडअप कॉमेडियन कौस्तुभ अग्रवाल पैनल का हिस्सा थे. भुवन और नवाजुद्दीन पूरे एपिसोड में बेहद संभलकर बातें कर रहे थे. लेकिन मुकेश ने कास्टिंग काउच समेत कई मुद्दों पर लगातार कमेंट किए. इस दौरान उन्होंने एक कंटेस्टेंट को आराम नगर वाले अपने कास्टिंग ऑफिस का रेफरेंस देते हुए कहा- "मेरे आराम नगर आओ, ****** *****." यहां उन्होंने अश्लील भाषा का इस्तेमाल किया, जिसकी वजह से उनके खिलाफ़ शिकायत कर दी गई है.

Advertisement

IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, ये शिकायत अनुराग श्रीवास्तव नाम के एक शख्स ने की है. उनका दावा है कि वो 22 सितंबर की शाम को मुंबई के एक होटल में थे. इस दौरान उन्होंने अपने लैपटॉप में नेटफ्लिक्स खोला, जहां ‘इंडियाज़ गॉट लेटेंट’ सीजन 2 उनके सजेशन्स में आ गया. इस वजह से उन्होंने उस एपिसोड को देखा, जहां मुकेश छाबड़ा की बात सुनकर उन्हें काफी असहज महसूस हुआ. अनुराग ने उनकी भाषा को आपत्तिजनक और अश्लील बताया है. साथ ही उन्होंने मुकेश और नेटफ्लिक्स के खिलाफ़ ऑफिशियल कंप्लेन फ़ाइल कर दी.

वैसे, शिकायतकर्ता के ये आरोप शुरुआती स्तर के हैं. उन्होंने प्रशासन से इस मामले की जांच करने कहा है. उनका कहना है कि संबंधित अधिकारी ओरिजिनल और रॉ फुटेज देखकर इस बयान की पुष्टि करें. वो इसलिए ताकि इस बात की संभावना खत्म हो जाए कि मुकेश के वीडियो या ऑडियो को बिना रेफ़रेंस के गलत ढंग से पेश कर दिया है.

Advertisement

इस शिकायत में नेटफ्लिक्स पर भी सवाल खड़े किए गए हैं. अनुराग का कहना है कि अगर वीडियो में कही गई बात सही साबित होती है, तो इसकी जिम्मेदारी सिर्फ बोलने वाले की नहीं, बल्कि नेटफ्लिक्स की भी बनती है. उनका सवाल है कि आखिर ऐसा कॉन्टेन्ट नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होने की मंजूरी मिली कैसे. इसलिए उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच हो और नेटफ्लिक्स इंडिया की कॉन्टेन्ट हेड मोनिका शेरगिल के रोल को भी चेक देखा जाए. शिकायतकर्ता ने इस मामले को गम्भीरता से देखने कहा है क्योंकि ऐसे कॉन्टेन्ट का बच्चों और दर्शकों पर गलत असर पड़ सकता है. खबर लिखे जाने तक नेटफ्लिक्स इंडिया या समय रैना ने इस मामले पर कोई रिस्पॉन्स नहीं दिया.

वीडियो: समय रैना के डार्क ह्यूमर ने उन्हें सुप्रीम कोर्ट पंहुचा दिया, विकलांग समुदाय पर किया था कमेंट

Advertisement
Advertisement