Rajkummar Rao और Janhavi Kapoor की फिल्म Mr. & Mrs. Mahi सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई है. रिलीज़ होने से पहले ही इसने साल 2024 का एक बड़ा रिकॉर्ड बना डाला है. ये फिल्म इस साल रिलीज़ से पहले सबसे ज्यादा टिकट बेचने वाली हिंदी फिल्म बन गई है. इसने टिकट सेल के मामले में Hritik Roshan की Fighter और Yami Gautam की Article 370 को पीछे छोड़ दिया है. इस फिल्म को सिनेमा लवर्स डे का भी फायदा मिला है. क्योंकि 31 मई को ऑब्ज़र्व किए जाने वाले इवेंट के दिन सभी फिल्मों के टिकट 99 रुपए में बिके.
'मिस्टर एंड मिसेज़ माही' ने अडवांस बुकिंग में ऋतिक की 'फाइटर' को पछाड़ रिकॉर्ड बना दिया
Rajkummar Rao और Janhavi Kapoor की फिल्म Mr. & Mrs. Mahi ने रिलीज़ से पहले ही Hritik Roshan की Fighter को पछाड़ 2024 का बड़ा रिकॉर्ड बना दिया.
.webp?width=360)
पिंकविला में छपी रिपोर्ट के मुताबिक,
" ‘मिस्टर एंड मिसेज़ माही' के 2.15 लाख टिकट अडवांस में बिके हैं. इन आंकड़ों के साथ 2024 में सबसे अच्छी अडवांस बुकिंग के मामले में ये फिल्म पहले नंबर पर पहुंच गई है. इसकी वजह है फिल्म की टिकटों की कम कीमत. 31 मई को सभी फिल्मों के टिकट 99 रुपए में बिके. क्योंकि मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने 31 मई को सिनेमा लवर्स डे मनाने की अनाउंसमेंट की है. इसी कारण से देश के टॉप 3 मल्टीप्लेक्स चेन्स PVR-INOX और Cinepolis ने भी अपने टिकट के दाम 99 रुपए कर दिए हैं. ताकि सिनेमाघरों में ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में दर्शक पहुंचे."
‘मिस्टर एंड मिसेज़ माही’ ने टिकट बिक्री के मामले में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की ‘फाइटर’ को पछाड़ दिया है. देश के टॉप 3 मल्टीप्लेक्स चेन्स में 'फाइटर' की 1.45 लाख टिकट एडवांस में बुक हुई थीं. अब ये फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज़ माही’ के बाद दूसरे नंबर पर खिसक गई है. वहीं, तीसरे नंबर पर यामी गौतम और प्रियमणि की फिल्म ‘आर्टिकल 370’ है. इस फिल्म की एडवांस में 1.25 लाख टिकटें बिकी थीं. इस फिल्म के टिकट भी 99 रुपए में ही बिके थे.
इस लिस्ट में अगला नाम है अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का. जिसकी 1.03 लाख टिकट बिकी थीं. अजय देवगन ‘शैतान’ की 81 हज़ार टिकटें बिकी थीं. करीना कपूर, तबू और कृति सेनन की क्रू ने 65 हज़ार टिकट बेचे थे.
जहां तक बात रही ‘मिस्टर एंड मिसेज़ माही’ की तो इस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने U सर्टिफिकेट के साथ पास किया है. फिल्म की लंबाई 2 घंटे 19 मिनट है. इसे देशभर में 1000 स्क्रीन्स पर रिलीज़ किया गया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘मिस्टर एंड मिसेज़ माही’ ने पहले दिन 5.80 करोड़ से 6 करोड़ रुपए के बीच कमाई की है.
‘मिस्टर एंड मिसेज़ माही’ में राजकुमार और जाह्नवी कपूर के अलावा कुमुद मिश्रा, राजेश शर्मा और ज़रीना वहाब जैसे एक्टर्स ने काम किया. इस फिल्म को ‘गुंजन सक्सेना: द करगिल’ फेम शरण शर्मा ने डायरेक्ट किया है.
वीडियो: बैठकी : जाह्नवी कपूर ने सौरभ से नेपोटिज़्म, पैपरात्ज़ी, श्रीदेवी और पंकज त्रिपाठी पर क्या बताया?











