The Lallantop

'शूरवीर' के सिंगर ने 'मिर्ज़ापुर' मेकर्स पर चोरी का आरोप लगाया, म्यूज़िक लेबल ने ही पोल खोल दिया

राजस्थानी कलाकार रैपरिया बालम ने 'मिर्ज़ापुर- द मूवी' के मेकर्स पर अपने गाने 'शूरवीर' को बिना इज़ाजत और क्रेडिट दिए इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था. मगर गाने को रिलीज़ करने वाले लेबल ट्रूपर रिकॉर्ड्स ने रैपरिया बालम के बयान को खारिज कर दिया.

Advertisement
post-main-image
'मिर्ज़ापुर: द मूवी' ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपए से ज़्यादा की कमाई कर चुकी है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • सुधीर मिश्रा की नई फिल्म में मनोज बाजपेयी महात्मा गांधी की भूमिका निभाएंगे, जिसकी शूटिंग लखनऊ में शुरू हो चुकी है और कहानी गांधी के जीवन के महत्वपूर्ण 21 दिनों पर केंद्रित होगी।
  • मिर्ज़ापुर: द मूवी के मेकर्स पर राजस्थानी कलाकार रैपरिया बालम ने अपने गाने 'शूरवीर' के बिना अनुमति उपयोग और क्रेडिट न देने का आरोप लगाया है, जबकि ट्रूपर रिकॉर्ड्स ने गाने का लाइसेंस एक्सेल एंटरटेनमेंट को जारी करने की पुष्टि की।
  • सलमान खान अरहान खान की डेब्यू फिल्म में कैमियो रोल करेंगे, जो एक एक्शन लव स्टोरी होगी और इसकी शूटिंग 2027 की शुरुआत में शुरू होने की उम्मीद है।

Sudhir Mishra की फिल्म में Manoj Bajpayee कौन सा रोल करने वाले हैं? Mirzapur The Movie पर हिट होने के बाद भी चोरी के आरोप किसने लगाए हैं? साथ ही ये भी जानिए कि Salman Khan अपने किस भतीजे की फिल्म में कैमियो रोल करने वाले हैं? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

Advertisement

# सुधीर मिश्रा की फिल्म में गांधी का रोल करेंगे मनोज बाजपेयी

मनोज बाजपेयी अपनी अगली फिल्म में महात्मा गांधी बनने जा रहे हैं. खास बात ये है कि अपने करियर में पहली बार वो गांधी का किरदार करेंगे. डायरेक्टर सुधीर मिश्रा की फिल्म से मनोज का गांधी वाला लुक भी सामने आ गया है. फिल्म की शूटिंग लखनऊ में शुरू हो चुकी है. इसकी कहानी गांधी जी की जिंदगी के बेहद अहम 21 दिनों पर फोकस करेगी. फिल्म का संभावित टाइटल Gandhi and My Mother बताया जा रहा है. अभी तक इसकी रिलीज़ डेट का ऐलान नहीं किया गया है. फिल्म में दिव्या दत्ता और सौरभ शुक्ला भी अहम रोल्स में हैं.

Advertisement

# 'मिर्ज़ापुर: द मूवी' के मेकर्स पर लगा गाना चोरी का आरोप

'मिर्ज़ापुर: द मूवी' रिलीज़ होते ही एक विवाद में फंस गई है. राजस्थानी कलाकार रैपरिया बालम ने मेकर्स पर अपने गाने 'शूरवीर' को बिना इज़ाजत और क्रेडिट इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि ये गाना महाराणा प्रताप को श्रद्धांजलि देने के लिए बनाया गया था. लेकिन फिल्म में इसे गैंगस्टर्स वाले सीन में इस्तेमाल किया गया. रैपरिया बालम ने इस पर नाराज़गी जताते हुए गाने की लाइसेंसिंग को लेकर सवाल उठाए हैं. 'मिर्ज़ापुर- द मूवी' के मेकर्स ने अब तक इस मसले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. मगर इस गाने को जिस ट्रूपर रिकॉर्ड्स लेबल के तले रिलीज़ किया गया था, उनका बयान आ गया है.  ट्रूपर रिकॉर्ड्स ने अपने स्टेटमेंट में बताया कि फरहान अख्तर की कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट को इस गाने को 'मिर्ज़ापुर' फिल्म में इस्तेमाल करने का लाइसेंस दिया गया था. साथ ही उन्होंने फिल्म की सफलता के लिए एक्सेल एंटरटेनमेंट को बधाई भी दी. 

Advertisement

# भतीजे अरहान की फिल्म में कैमियो करेंगे सलमान खान?

अरबाज़ खान और मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान अब फिल्मों में बतौर एक्टर डेब्यू करने जा रहे हैं. उनकी पहली ही फिल्म में सलमान खान की भी होंगे. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान फिल्म में छोटा लेकिन अहम कैमियो करेंगे. इसके लिए वो करीब 10 दिन तक शूटिंग भी करेंगे. ये फिल्म एक एक्शन लव स्टोरी होगी. जिसे अनिरुद्ध अय्यर डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म की कहानी का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है. मेकर्स अरहान के अपोजिट एक नए चेहरे की तलाश में हैं. शूटिंग 2027 की शुरुआत में शुरू होने की उम्मीद है.

# 24 सितंबर से प्रीमियर होगी परिणीति की 'शक़'

परिणीति चोपड़ा अब अपना वेब शो डेब्यू करने जा रही हैं. उनकी पहली वेब सीरीज का नाम है- 'शक: ट्रस्ट नो-वन' (Shaque: Trust No One). ये 24 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. रेंसिल डिसिल्वा के डायरेक्शन में बनी इस क्राइम ड्रामा में परिणीति एक मां का रोल कर रही हैं. जो नौ साल से अपने लापता बच्चे की तलाश में है. लेकिन सच के करीब पहुंचते-पहुंचते शक़ उन्हीं लोगों पर होने लगता है, जिन पर उसे सबसे ज्यादा भरोसा है. सीरीज़ में ताहिर राज भसीन, जेनिफर विंगेट, सोनी राजदान, सुमित व्यास, और अनूप सोनी भी अहम किरदारों में नज़र आएंगे.

#  'मिर्ज़ापुर- द मूवी' ने टिकट खिड़की पर बलवा उठाया

'मिर्ज़ापुर: द मूवी' 04 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई है. ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, ओपनिंग डे पर फिल्म ने भारत में 30.90 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया. दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने 38.40 करोड़ रुपए कमा लिए. रविवार को फिल्म की कमाई में मजबूत उछाल आया. जिसकी बदौलत इस मूवी ने करीब 43.05 करोड़ रुपए कलेक्ट किए. यानी पहले तीन दिनों 'मिर्ज़ापुर- द मूवी' ने टोटल: 112.35 करोड़ रुपए का डोमेस्टिक कलेक्शन कर लिया है.

# 'प्रलय' के सेट से लीक हो गया रणवीर सिंह का लुक!

रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म 'प्रलय' की शूटिंग में व्यस्त हैं. इसके सेट से रणवीर सिंह का एक वीडियो और कुछ फोटो भी लीक हो गई हैं. इनमें रणवीर लंबे बाल और बढ़ी हुई दाढ़ी में रफ एंड टफ लुक में दिख रहे हैं. एक सीन में वो पीठ पर एक बच्ची को लेकर चलते भी दिखते हैं. साथ में फिल्म की एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन भी नजर आ रही हैं. रणवीर का ये लुक देखकर फैन्स को 'धुरंधर' वाला अवतार याद आ गया. 'प्रलय' को जय मेहता डायरेक्ट कर रहे हैं. ये एक ग्रैंड स्केल पर बनने वाली जॉम्बी थ्रिलर फिल्म है. 

वीडियो: 'मिर्जापुर- द मूवी' का ट्रेलर रिलीज, वेब सीरीज से कितनी अलग होगी फिल्म?

Advertisement