The Lallantop

सलमान खान की 'मॉन्स्टर' में 'मिर्जापुर' के गुड्डू पंडित की एंट्री हो गई?

सलमान की फिल्म में अली फज़ल का रोल भी पता चल गया?

Advertisement
post-main-image
सलमान खान स्टारर 'मॉन्स्टर' में अरविंद स्वामी फिल्म के मेन विलन होने की रिपोर्ट्स हैं.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • सलमान खान की फिल्म 'मॉनस्टर' में अली फज़ल, जो 'मिर्जापुर' के गुड्डू पंडित के रूप में प्रसिद्ध हैं, पाकिस्तानी मिलिटेंट लीडर बैतुल्लाह मसूद का किरदार निभा सकते हैं।
  • अली फज़ल के कास्ट होने की खबर सोशल मीडिया पर आई है जबकि फिल्म के मेकर्स ने अभी तक इस भूमिका की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, और इस फिल्म में पहले से कई नेगेटिव किरदार शामिल हैं।
  • 'मॉनस्टर' का टीज़र जल्द रिलीज़ होगा जिसमें सलमान खान का रॉ लुक दिखेगा और फिल्म की आधी शूटिंग पूरी हो चुकी है; इसे ईद 2027 पर रिलीज़ करने का नियोजन है।

Salman Khan की Monster में Mirzapur The Movie के गुड्डू पंडित यानी Ali Fazal नजर आने वाले हैं? Student of the Year फिल्म पर कौन सीरीज बना रहा है? Asur सीरीज के सीज़न-3 की शूटिंग कब शुरू हो रही है. सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

Advertisement

# 'हैरी पॉटर' के यंग वोल्डेमॉर्ट की कास्टिंग पूरी

HBO की सीरीज़ 'हैरी पॉटर' के सीज़न-2 में तीन नए चेहरे एंट्री लेने वाले हैं. सबसे ज़्यादा चर्चा नई जिनी वीज़ली को लेकर है. बोनी हिल अब जिनी का रोल करेंगी. यानी सीज़न-1 वाली ग्रेसी कॉकरेन की जगह अब इस रोल में बोनी नज़र आएंगी. लैनी रश- डॉबी का रोल करेंगे और बिली बैरेट- जवान टॉम रिडल यानी वोल्डेमॉर्ट के रोल में दिखेंगे. यानी 'चैंबर ऑफ सीक्रेट' में हॉगवर्ट्स की कहानी अब नए चेहरों के साथ आगे बढ़ेगी. इसका सीज़न-1 इसी साल 25 दिसंबर को HBO और जियो हॉटस्टार पर प्रीमियर होगा.

Advertisement

# टॉम हार्डी की 'मॉबलैंड' का तीसरा सीज़न अनाउंस

टॉम हार्डी स्टारर 'मॉबलैंड' का तीसरा सीज़न कन्फर्म हो गया है. टॉम एक बार फिर हैरी डिसूजा के रोल में लौटेंगे. उनकी वापसी को लेकर काफी दिनों से संषय बना हुआ था. टॉम के साथ हैलेन मिरेन और पियर्स ब्रोसनेन भी अपने पुराने किरदारों में नज़र आएंगे. अभी तक इसकी रिलीज़ डेट अनाउंस नहीं की गई है. इसे पैरामाउंट+ पर प्रीमियर किया जाएगा.

# सलमान की 'मॉन्स्टर' में दिखेंगे 'मिर्जापुर' के गुड्डू भइया?

Advertisement

सलमान खान की 'मॉन्स्टर' को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है. दावा है कि फिल्म में 'मिर्जापुर' वाले गुड्डू भइया यानी अली फज़ल की एंट्री हो गई है. एक सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक, अली फिल्म में पाकिस्तानी मिलिटेंट लीडर बैतुल्लाह मसूद का किरदार निभा सकते हैं. बैतुल्लाह टीटीपी के फाउंडिंग मेंबर्स में से एक था. रिपोर्ट्स की मानें तो अली इस रोल की तैयारी भी शुरू कर चुके हैं. हालांकि, मेकर्स ने अभी तक इस बारे में अब तक कुछ नहीं कहा है. इसलिए लल्लनटॉप इसकी पुष्टि नहीं करता. 'मॉन्स्टर' में राहुल देव और अभिमन्यु सिंह पहले ही नेगेटिव किरदारों में कास्ट हो चुके हैं. चर्चा है कि अरविंद स्वामी फिल्म के मेन विलन हो सकते हैं.

# 'यूफोरिया' की तर्ज पर बनेगी 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3'!

करण जौहर की 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' अब फिल्म के बजाय सीरीज़ के तौर पर बनाई जाएगी. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, इसे रीमा माया डायरेक्ट करेंगी. इस सीरीज़ को जियो हॉटस्टार पर रिलीज़ किया जाएगा. कहानी अमीर छात्रों की दबाव भरी जिंदगी, उलझे रिश्तों और दोस्तियों के टकराव पर होगी. शनाया कपूर इसमें डबल रोल करने वाली हैं. इसका संभावित नाम 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3: आफ्टर द डार्क' बताया जा रहा है. जिसे HBO की पॉपुलर सीरीज़ 'यूफोरिया' के तर्ज पर बनाया जाएगा.  

# सलमान की 'मॉनस्टर' टीजर में क्या क्या होगा?

सलमान खान स्टारर 'मॉनस्टर' को लेकर बड़ा अपडेट आया है. बॉक्स ऑफिस वर्ल्ड वाइड की रिपोर्ट के मुताबिक जल्द ही इसका टीज़र रिलीज़ होने वाला है. इसके साथ ही सलमान खान का फिल्म से फर्स्ट लुक भी रिवील हो जाएगा. सलमान इस टीज़र में जोरदार बारिश में खून से सने और बॉल्ड लुक में दिखेंगे. टीज़र सलमान के इसी रॉ और इंटेंस लुक के साथ शुरू हो सकता है. वामसी पैडिपली के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में सलमान के साथ नयनतारा लीड रोल में हैं. फिल्म की आधी शूटिंग पूरी हो चुकी है. अक्टूबर में टीम विदेश में बड़ा शूटिंग शेड्यूल करने वाली है. ये फिल्म ईद 2027 पर रिलीज़ होगी.

# 'असुर 3' की शूटिंग शुरू, अहसास बनीं शो का हिस्सा

'असुर' सीरीज़ के तीसरे सीज़न की शूटिंग शुरू हो गई है. आहसास चन्ना भी इस सीज़न में अरशद वारसी, बरुण सोबती और ऋधि डोगरा के साथ नज़र आएंगी. अरशद और बरुण अपने पुराने किरदार धनंजय राजपूत और निखिल नायर के रूप में लौट रहे हैं. इस बार निर्देशन की कमान भी बदली है. पहले दो सीज़न डायरेक्ट करने वाले ओनी सेन की जगह सीरीज़ के लेखक और शो रनर गौरव शुक्ला डायरेक्ट कर रहे हैं. इसकी शूटिंग 30 अगस्त से मुंबई में शुरू हो चुकी है. जो कि दिसंबर तक पूरी होने की उम्मीद है. 'असुर 3' का प्रीमियर जियो हॉटस्टार पर 2027 के मिड में हो सकता है.

वीडियो: सलमान खान की 'मॉनस्टर' के एक्शन सीक्वेंस के कौन से राज लीक हो गए?

Advertisement