Yash की Toxic से मेकर्स को काफी उम्मीदें थीं. इसलिए फिल्म की इंटरनेशनल अपील बढ़ाने के लिए उन्होंने इसे कन्नड़ा के अलावा इंग्लिश में भी शूट किया. मगर विदेशी मार्केट में इस फिल्म को बुरी तरह रिजेक्ट कर दिया गया है. इसलिए मेकर्स ने फैसला किया कि वो इसका इंग्लिश वर्जन भारत में रिलीज़ करेंगे. गौर करने वाली बात ये है कि इस बार फिल्म ओरिजिनल फॉर्मेट से 18 मिनट छोटी होगी.
यश की 'टॉक्सिक' को बचाने के लिए मेकर्स ने अपना आखिरी दांव चल दिया
'टॉक्सिक' को ओरिजिनली कन्नड़ा और इंग्लिश में शूट किया गया था.

26 अगस्त को भारत में 'टॉक्सिक' का कन्नड़ा, तमिल, तेलुगु, मलयालम और हिन्दी वर्जन रिलीज़ किया गया था. वहीं इंग्लिश वर्जन केवल ओवरसीज़ मार्केट में आया. विदेशों में मूवी के इंडियन लैंग्वेज वर्जन के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स फार्स फिल्म्स के पास थे. वहीं इंग्लिश वर्जन को लायन्सगेट जैसी बड़ी कंपनी ने डिस्ट्रीब्यूट किया था. हालांकि इतने ताम-झाम के बावजूद फिल्म ने विदेशों में कुछ खास परफ़ॉर्म नहीं किया. वहां रिलीज़ के 8 दिनों में ये केवल 41.75 करोड़ रुपए कमा पाई. वो भी तब, जब इसमें इंग्लिश के अलावा पांच भारतीय भाषाओं का ओवरसीज़ कलेक्शन भी जुड़ा है. ऐसे में मेकर्स ने ऐलान किया कि वो 'टॉक्सिक' का अंग्रेजी वर्जन भारत में रिलीज़ करेंगे.
KVN प्रोडक्शन ने सोशल मीडिया पर ‘टॉक्सिक’ के इंग्लिश वर्जन की रिलीज़ डेट बताई है. ये फिल्म कल यानी 04 सितंबर को सिनेमाघरों में आएगी. मेकर्स ने ये भी बताया कि इस बार फिल्म इंडियन फॉर्मेट्स की तुलना में छोटी और कसी हुई होगी. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, मेकर्स ने फिल्म से सीधे 18 मिनट का फुटेज उड़ाने का फैसला किया है.
भारतीय भाषाओं में ‘टॉक्सिक’ 194.12 मिनट यानी 3 घंटे 14 मिनट 12 सेकेंड लंबी है. लेकिन इंग्लिश वर्जन में ये केवल 176.52 मिनट की होगी. दूसरे शब्दों में कहें तो फिल्म का रनटाइम 2 घंटे 56 मिनट और 52 सेकेंड का रहने वाला है. 01 सितंबर को सेंसर बोर्ड ने इस इंग्लिश वर्जन को A सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया.
जहां तक 'टॉक्सिक' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात है, फिल्म ने 140 करोड़ की ओपनिंग ली थी. भारत में इसने अब तक 280.25 करोड़ रुपए कमाए हैं. ओवरसीज़ मार्केट से फिल्म को 41.75 करोड़ की आमदनी हुई. खबर लिखे जाने तक फिल्म ने वर्ल्डवाइड 322 करोड़ कलेक्ट कर लिए हैं. 'टॉक्सिक' को 500 से 600 करोड़ के बजट पर बनाया गया है. ऐसे में फिल्म का सिनेमाघरों से अपनी लागत वसूल पाना मुश्किल है. कल फिल्म के इंग्लिश वर्जन का सामना 'मिर्ज़ापुर: द मूवी' से होगा. दूसरी तरफ़, 'हनुमान अंश' को भी काफी दर्शक मिल रहे. अगले हफ्ते अक्षय कुमार और सैफ अली खान की 'हैवान' आएगी. ऐसे में 'टॉक्सिक' का मार्केट में सर्वाइव कर पाना काफी चैलेंजिंग हो सकता है.
वीडियो: 140 करोड़ की ओपनिंग लेकर भी मुश्किल में 'टॉक्सिक' के मेकर्स! क्यों हटानी पड़ी रेटिंग?












