The Lallantop

'मिर्जापुर: द मूवी' देखकर निकली जनता ने क्या बताया?

Mirzapur Movie Public Reaction: ये फिल्म लोगों को काफी पसंद आ रही हैं. मुन्ना भैया की वापसी पर लोग क्या बोले?

Advertisement
post-main-image
'मिर्जापुर: द मूवी' ने अडवांस बुकिंग में लगभग 9 करोड़ रुपये कमाए थे. (फोटो-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • मिर्जापुर: द मूवी 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जो OTT प्लेटफॉर्म पर सफल तीन सीज़न के बाद इस कहानी पर आधारित पहली फिल्म है।
  • मिर्जापुर मूवी की रिलीज का कारण इस सीरीज के बड़े फैन बेस और लोकप्रियता थी, जिसने थिएटर में इसे देखने की मांग बढ़ाई।
  • फिल्म ने पहले दिन लगभग 16 करोड़ रुपये की कमाई की है, और उम्मीद है कि ओपनिंग तक करीब 28 से 32 करोड़ रुपये की कमाई होगी।

Mirzapur: The Movie आज यानी 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. OTT प्लेटफॉर्म पर ‘मिर्जापुर’ के तीन सक्सेसफुल सीजन के बाद इस पर फिल्म बनाई गई है. सीरीज के समय ही इसने काफी बड़ा फैन बेस बना लिया था. अब ‘मिर्जापुर’ को बड़ी स्क्रीन पर देखकर पब्लिक का रिएक्शन आना भी शुरू हो गया है.

Advertisement

बताते हैं कि ‘मिर्जापुर’ मूवी ऑडियंस को कितनी पसंद आई. क्या जिस उत्सुकता के साथ वह थिएटर में गए थे, उतनी ही एक्साइटमेंट के साथ बाहर आए!

एक यूजर ने लिखा,

Advertisement

“जब ओरिजिनल शो पहले से ही एक 'कल्ट क्लासिक' हो, तो आप कभी उम्मीद नहीं करेंगे कि फिल्म उससे बेहतर होगी. लेकिन 'मिर्जापुर' ने सच में यह कर दिखाया है. यह फिल्म एक मास्टरपीस है, जो कल्ट सीजन 1 और 2 से भी बेहतर है. यह 3 घंटे 15 मिनट लंबी है. लेकिन इसमें एक भी सीन बोरिंग नहीं है. इसके डायलॉग, पंचलाइन, ह्यूमर और व्यंग्य बेहतरीन और एकदम नए हैं.”

mirzapur_movie_review
यूजर का कमेंट

पायल नाम की यूजर ने लिखा, 

“अभी-अभी थिएटर से निकली हूं और अब भी उस आखिरी एक्शन सीन के बारे में ही सोच रही हूं. अली फजल ने कमाल कर दिया. फिल्म का लास्ट सीन क्या जबरदस्त था.”

Advertisement
mirzapur_movie_review
यूजर का कमेंट

एक अन्य यूजर ने लिखा, 

“फिल्म थोड़ी लंबी खिंचती हुई लग सकती है, फिर भी #Mirzapur फिल्म काफी अच्छी लगी. पंकज त्रिपाठी का एक डायलॉग टिकट के पैसे वसूल करा देता है.”

mirzapur_movie_review
यूजर का कमेंट

एक अन्य यूजर ने लिखा,

“'मिर्जापुर: द मूवी' में गानों का चुनाव वाकई बहुत अच्छा था. उन्होंने कई अच्छे वायरल गाने चुने.”

mirzapur_movie_review
यूजर का कमेंट

एक यूजर ने लिखा, 

‘"मिर्जापुर’ मूवी... हाहाहा, वाह! बहुत मजा आया!"

mirzapur_movie_review
यूजर का कमेंट

अनुज नाम के यूजर ने माना कि फिल्म थोड़ी खींच गई. उन्होंने लिखा,  

“न तो यह कोई डिजास्टर है और न ही कोई मास्टरपीस. यह थिएटर के लिए बनाया गया एक ठीक-ठाक एक्सटेंशन है. इसका मजा नए दर्शकों के मुकाबले ‘मिर्जापुर’ के पक्के फैन्स ज्यादा लेंगे. भौकाल तो है... लेकिन कहानी थोड़ी खिंच गई है.यह उतनी धमाकेदार नहीं है, जितनी कि इसके बारे में चर्चा थी.”

mirzapur_movie_review
यूजर का कमेंट

एक अन्य यूजर का कहना है कि फिल्म बेटर डिजर्व करती थी. उन्होंने लिखा,

“अभी-अभी ‘मिर्जापुर’ मूवी देखी. बीच में थोड़ी नींद भी आ गई और सच कहूं तो ऐसा नहीं लगा कि मैंने कुछ खास मिस किया. इसमें फैन्स के लिए बहुत कुछ था. जाने-पहचाने चेहरे और पुराने रेफरेंस भी थे. लेकिन कहानी एक प्रॉपर मूवी के बजाय अलग-अलग टुकड़ों को एक साथ जोड़ने जैसी लगी. ‘मिर्जापुर’ इससे बेहतर की हकदार थी.”

mirzapur_movie_review
यूजर का कमेंट

कुल मिलाकर कहें तो फिल्म को मिक्स रिव्यू मिला है. किसी को काफी अच्छी लगी, किसी को एवरेज. 

अडवांस बुकिंग में कमाए 9 करोड़ से ज्यादा

'मिर्जापुर: द मूवी' को सीरीज डायरेक्ट करने वाले गुरमीत सिंह ने ही डायरेक्ट किया है. इसमें पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा, श्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर, रवि किशन,  जीतेंद्र कुमार, रसिका दुग्गल और अभिषेक बनर्जी ने अहम किरदार निभाया है. फिल्म में कई पुराने किरदार भी नजर आएंगे. खासकर मुन्ना भैया की वापसी को लेकर लोगों में काफी उत्साह था. फिल्म में लोग उन्हें पसंद कर रहे हैं.  

ये भी पढ़ें: 'बंटवारा 1947' पर पब्लिक रिएक्शन आया, सनी देओल के परफ़ॉर्मेंस पर क्या बोली जनता?

पहले दिन के लिए अडवांस बुकिंग में फिल्म ने 9 करोड़ 19 लाख रुपये की टिकटें बेची हैं. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म पहले दिन 16 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है. हालांकि, अभी ये अधूरे आंकड़े हैं. क्योंकि अभी नाइट शोज बाकी है. उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म 28 से 32 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेगी. 
 

वीडियो: यश की टॉक्सिक के मेकर्स ने चला अपना आखिरी दांव, क्या अब हिट होगी फिल्म?

Advertisement