The Lallantop

'राज़ी' जिस किताब पर बनी, उसके राइटर ने मेघना गुलज़ार को मैसेज पब्लिक करने की धमकी दी

हरिंदर सिक्का ने मेघना और उनके पिता गुलज़ार पर आरोप लगाए हैं. कहा, "अंकल-अंकल कहकर, मेघना गुलज़ार बेवकूफ बना गई".

Advertisement
post-main-image
मेघना गुलज़ार के डायरेक्शन में बनी राज़ी फिल्म की खूब तारीफ हई.

साल 2018 में आलिया भट्ट की फिल्म आई थी, नाम था ‘राज़ी’. मूवी में उनके साथ विक्की कौशल भी थे. फिल्म हिट हुई. आलिया की एक्टिंग की खूब तारीफ हुई. मेघना गुलज़ार के डायरेक्शन की भी तारीफ की गई. लेकिन राइटर हरिंदर सिंह सिक्का ने मेघना गुलज़ार और उनके पिता, गुलज़ार पर गंभीर आरोप लगाए. हरिंदर सिक्का का कहना है कि उनके लिखे नॉवेल ‘कॉलिंग सहमत’ पर ‘राज़ी’ बनाई गई थी. लेकिन मेकर्स ने उनकी इजाज़त के बिना फिल्म की कहानी को तोड़-मरोड़ कर स्क्रीन पर दिखाया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

एक मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में हरिंदर सिक्का ने बताया कि मेघना गुलज़ार ने उनके नॉवेल के राइट्स लिए थे. जिसमें काफी बदलाव किया. जिसके लिए सिक्का राजी नहीं थे. सिक्का ने बताया कि उनके पास मेघना के पुराने इमेल्स और मैसेज पड़ें हैं. उन्होंने कहा कि अपनी बात को साबित करने के लिए वो इसका इस्तेमाल भी कर सकते हैं. सब कुछ पब्लिक के सामने ला सकते हैं. सिक्का ने कहा कि गुलज़ार ने उनसे रिक्वेस्ट की थी कि मेघना को ये फिल्म डायरेक्ट करने दें. क्योंकि ‘तलवार’ के बाद चार सालों तक मेघना के पास कोई प्रोजेक्ट नहीं था.  सिक्का ने कहा,

‘’मुझे अंकल-अंकल कहकर, मेघना गुलज़ार बेवकूफ बना गई. सोचकर बहुत दुख होता है. अंकल ये, अंकल वो. जब वो फिल्म की डायरेक्टर बनी, तो हमारे बीच एक कॉन्ट्रैक्ट साइन हुआ था. जंगली पिक्चर्स को राइटिंग में ये चीज़े बताई गई थी. किस तरह के लैजेंड लोग हैं ये? किस तरह से वो मेरे से आंखे मिला के चल सकेंगे? एक बार मिले मुझे ताज होटेल में ये लोग, आंखे झुका ली.''

Advertisement

इसी इंटरव्यू में सिक्का ने गुलज़ार के लिए भी बातें कही. उन्होंने कहा कि गुलज़ार को इस बारे में उन्होंने बताया था. सिक्का ने बताया,

‘’जब आपको एक्सपोज़ कर दिया गया हो तो आप क्या रिस्पॉन्स करेंगे. मैंने गुलज़ार को एक लंबा-चौड़ा मेल किया था. इसी मामले से जुड़ा हुआ. मगर उनका कोई जवाब नहीं आया. उन्होंने मुझसे फोन पर बात की और कहा कि इस मामले को देखेंगे. मैंने कहा मैं इसे रिकॉर्ड में रखूंगा और उन्हें भेजूंगा. मैंने मेघना के साथ हुई बात, उनके भेजे गए मैसेजेस-मेल को गुलज़ार के पास भेजे भी. सोचिए अगर कल ये बात पब्लिश हो जाए तो? तो उनके लिए क्या बचेगा?''

सिक्का ने आरोप लगाया कि मेघना गुलज़ार और गुलज़ार ने कॉन्ट्रैक्ट को तोड़ा है और उनसे झूठ बोला है. उन्होंने ये भी कहा कि वो मेघना और गुलज़ार के पुराने मैसेज पब्लिक की बीच रिवील कर देंगे. 

Advertisement

‘राज़ी’ फिल्म में आलिया की एक्टिंग को बहुत पसंद किया गया था. ये आलिया के करियर की कुछ बढ़िया फिल्मों में गिनी जाती है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 200 करोड़ रुपए की कमाई की थी. 

वीडियो: रणबीर-आलिया की ब्रह्मास्त्र देखने गए लोगों ने बताया कैसी है फिल्म?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement