The Lallantop

''मुझे क्रिस्टोफर नोलन की फिल्में समझ नहीं आतीं''- मनोज बाजपेयी

Manoj Bajpayee ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें Christopher Nolan का सिनेमा ज़्यादा समझ नहीं आता. क्योंकि उसमें बहुत दिमाग लगाना पड़ता है.

Advertisement
post-main-image
क्रिस्टोफर नोलन 'ओपनहाइमर', 'इंटरस्टेलर' और ‘इंसेप्शन’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं.

मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) की 100वीं फिल्म ‘भैया जी’ रिलीज़ हो गई है. इस फिल्म को मिक्स्ड रिव्यूज़ मिले हैं. एक इंटरव्यू में उन्होंने क्रिस्टोफर नोलन ( Christopher Nolan) और उनके सिनेमा पर बात की. मनोज ने कहा कि वो नोलन के सिनेमा को नहीं समझ पाते हैं. क्योंकि उसमें बहुत दिमाग लगाना पड़ता है. मनोज ने क्रिस्टोफर नोलन की हाल ही में आई ऑस्कर अवॉर्ड विनिंग फिल्म ‘ओपनहाइमर’ पर बात की.

Advertisement

मनोज ने रणवीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट में अपने करियर और सिनेमा सी अपनी समझ पर बात की. इसी बातचीत में उन्होंने हॉलीवुड फिल्ममेकर और हॉलीवुड सिनेमा पर भी चर्चा की. मनोज ने कहा,  

" क्रिस्टोफर नोलन मुझे ज़्यादा समझ नहीं आते. मैं समय और उसके कॉन्सेप्ट को समझने के लिए अभी भी स्ट्रगल करता हूं. मैं अभी भी इसे सीखने, पढ़ने और समझने की कोशिश कर रहा हूं. इसलिए ‘ओपनहाइमर' मुझे ज़्यादा समझ नहीं आती है. उनकी वॉर वाली फिल्म Dunkirk वॉर के कॉन्सेप्ट पर थी, और ये कन्सेप्ट ही मुझे हमेशा परेशान करता आया है. LOC कारगिल भी करते हुए मुझे परेशानी हो रही थी. युद्ध के पूरे कॉन्सेप्ट से ही मुझे परेशानी होती है. क्योंकि लोग मरते हैं. एक दूसरे को लोग मार रहे होते हैं."

Advertisement

बातचीत में मनोज ने आगे सैनिकों और विश्व युद्ध के बारे में बात की. कहा,

 "मैं एक दिन सैनिक से बात कर रहा था. मैंने उनसे पूछा कि क्या आपकी दूसरी तरफ वालों से बात होती है? जब सीज़फायर होता है तो खूब सारी बातचीत होती है. लेकिन जब सीज़फायर ख़त्म होती है तब? सैनिक ने मुझसे कहा कि देखो जी हम अगर नहीं मारेंगे, तो वो हमें मार देंगे.युद्ध की पूरी एनर्जी ही अलग होती है. अभी पूरी दुनिया में विश्व युद्ध का माहौल बना हुआ है. मुझे अगर कोई चीज़ डराती है वो ये कि विश्व युद्ध ना हो जाए. क्योंकि हम अभी दरवाजे पर खड़े हैं. भगवान ना करे कि ऐसा हो. लेकिन सच है कि हम दरवाजे पर खड़े हैं."

बात करें ‘भैया जी’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तो, फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 1.3 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है. ये मनोज की 100वीं फिल्म थी. जिससे उन्हें बहुत ज़्यादा उम्मीद थी. मगर sacnilk.com के मुताबिक ‘भैया जी’ को शुक्रवार के दिन 9.45% की ऑक्यूपेंसी ही मिली. ये हिंदी बेल्ट की ऑक्यूपेंसी है. हालांकि ट्रेड पंडितों का मानना है कि वीकेंड में इस फिल्म के कलेक्शन का आंकड़ा ऊपर जा सकता है. क्योंकि इस हफ्ते कोई भी बड़ी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज़ नहीं हुई है.

Advertisement

 

वीडियो: Bhaiyya Ji Movie Review: मनोज बाजपेयी के करियर की पहली फुल फ्लेज्ड एक्शन फिल्म है 'भैया जी'

Advertisement