The Lallantop

23 साल बाद पता चला 'राज़' फिल्म की भूतनी, मालिनी शर्मा क्या कर रही हैं

अब 'राज़' फेम मालिनी शर्मा को देखकर आप पहचान नहीं पाएंगे!

Advertisement
post-main-image
मालिनी शर्मा की पहली शादी प्रियांशु चैटर्जी से हुई थी.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • मालिनी शर्मा ने 2002 में फिल्म 'राज़' में भूतनी का रोल निभाकर अपना फिल्मी करियर शुरू किया, जो उनकी एकमात्र प्रमुख उपस्थिति साबित हुई।
  • मालिनी का फिल्मों से दूर होना उनके निजी जीवन के बदलाव और कैमरे के पीछे की दुनिया में रुचि लेने के कारण हुआ, जिसके चलते उन्होंने आर्ट डायरेक्टर का काम किया।
  • अब मालिनी सह्याद्री के जंगलों में रहती हैं, ब्रेड और अन्य घरेलू उत्पाद बेचती हैं, साथ ही स्टोरीटेलिंग वर्कशॉप और पौधरोपण के कार्यक्रम आयोजित करती हैं।

Raaz की वो खूबसूरत भूतनी याद है, जो Dino Morea और Bipasha Basu का जीना मुहाल कर देती है? फिल्म में मालिनी नाम की उस भूतनी का रोल Malini Sharma ने किया था. उस मूवी में उन्हें खूब पसंद भी किया गया. अवॉर्ड्स भी मिले. फिर भी वो वन टाइम वंडर बनकर रह गईं. अगले दो दशकों तक वो फिल्मों से गायब रहीं. धीरे-धीरे लोग उन्हें भूल भी गए. लेकिन पिछले दिनों उनका एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ, जिसने उन्हें दोबारा चर्चा में ला दिया है. मगर इस बार आप उन्हें पहचान नहीं पाएंगे. क्योंकि अब वो शहर के शोर-शराबे से दूर जंगलों में रहती हैं. 

Advertisement

एक्ट्रेस और मॉडल रहीं मालिनी ने शुरुआती दिनों में कुछ म्यूजिक वीडियोज़ में काम किया था. इनमें मीका सिंह का 'सावन में लग गई आग' और 'क्या सूरत है' जैसे गाने पॉपुलर भी हुए. 2000-01 में उन्होंने सोनी चैनल के C.A.T.S सीरियल में काम किया. ये अमेरिकन टीवी सीरीज़ 'चार्लीज़ एंजल्स' से प्रेरित था. शो में मालिनी ने एक डिटेक्टिव का रोल किया था. उनके अलावा नफ़िसा जोसेफ़ और कुलजीत रंधावा भी C.A.T.S का हिस्सा थीं. अब इसे समय का खेल कहें या कुछ और, नफ़िसा और कुलजीत ने कुछ सालों बाद सुसाइड कर लिया. वहीं मालिनी भी 'राज़' के बाद स्पॉटलाइट से गायब हो गईं.

nafisa
नफ़िसा जोसेफ़, कुलजीत रंधावा और मालिनी शर्मा (बाएं से दाएं).

वैसे, मॉडलिंग के दिनों में मालिनी की मुलाकात प्रियांशु चैटर्जी से हुई थी. उन्हें आप 'तुम बिन', 'दिल का रिश्ता' और '12th फेल' जैसी फिल्मों में देख चुके हैं. दोनों प्रेम हुआ और 1997 में उन्होंने शादी कर ली. तब तक दोनों में से किसी का बॉलीवुड डेब्यू नहीं हुआ था. मगर शादी के कुछ समय बाद ही अनबन होने लगी. 2001 में उन्होंने तलाक ले लिया. ये लगभग उसी समय की बात है, जब प्रियांशु ने 'तुम बिन' से अपना एक्टिंग डेब्यू किया.  

Advertisement
priyanshu
प्रियांशु चटर्जी.

दो दशकों तक उनके बारे में किसी को कोई खोज-खबर नहीं मिली. मगर पिछले दिनों उनका एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ, जिसने सबको चौंका दिया. पता चला कि वो सह्याद्री के जंगलों और खेत-खलिहान के बीच बिल्कुल साधारण जीवन जी रही हैं. उनके बाल अब सफ़ेद हो गए. हो सकता है कि उन्होंने उसे डाई करवाया हो. इंस्टाग्राम पर 'द स्लो लोकल' नाम से उनकी आईडी भी है, जहां वो लगातार कुछ-न-कुछ कॉन्टेन्ट शेयर करती रहती हैं.

मालिनी ने 2002 में रिलीज़ हुई 'राज़' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की. पहली फिल्म में ही वो भूतनी बन गईं. लेकिन किसी पारंपरिक भूत की तरह डरावनी नहीं. बेहद खूबसूरत. उन्हें देखकर कोई ये नहीं बता सकता था कि वो कितनी भयानक हरकतें कर सकती हैं. कभी वो कनपटी पर बंदूक तान लेतीं. कभी रात के अंधेरे में अचानक चीख पड़तीं. जिस किसी ने 'राज़' देखी है, वो जानते हैं कि उस मूवी में मालिनी का कितना खौफ़ था.

Advertisement
malini
‘राज़ 3’ में मालिनी शर्मा.

'राज़' में लोगों ने मालिनी को पसंद किया. ऐसा लगा कि वो बॉलीवुड में लंबी पारी खेलेंगी. जल्द ही भट्ट कैंप ने उन्हें अपनी अगली फिल्म 'गुनाह' में लीड रोल दे दिया. वो भी उन्हीं डिनो मोरिया के साथ, जिनके साथ वो 'राज़' में नज़र आई थीं. फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो गई. मगर दो दिन बाद ही वो इस फिल्म से अलग हो गईं. कुछ ऐसा ही नसीरुद्दीन शाह स्टारर 'एनकाउंटर' में भी हुआ. मालिनी को लगा कि उन्हें कैमरे के आगे से ज्यादा कैमरे के पीछे की दुनिया में रुचि है. इसके बाद उन्होंने सैफ अली खान और रानी मुखर्जी की 'थोड़ा प्यार थोड़ा मैजिक' और मेघना गुलज़ार की 'जस्ट मैरिड' में बतौर आर्ट डायरेक्टर काम किया.

मालिनी ने बताया कि उन्होंने दूसरी शादी कर ली है. उनके पति एक पठान हैं. उनके साथ वो फिल्मों की दुनिया से दूर जंगलों में रहती हैं. वहां वो घर पर बने ब्रेड बेचती हैं. साउथ इंडियन कॉफी, जैम और पीनट बटर का भी उनका बिजनेस है. रह-रहकर वो स्टोरीटेलिंग वर्कशॉप और प्लांट एग्जीबिशन भी करवाती हैं. आसपास के ज्यादातर फलदार पेड़ उनके ही लगाए हुए हैं. जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें फिल्मों से दूर जाने का अफ़सोस है, तो मालिनी साफ़ इन्कार कर देती हैं. उनका मानना है कि फिल्में कभी भी उनके जीवन का अंतिम पड़ाव नहीं थीं. अगर उन्हें फिल्मों में ही करियर बनाना होता, तो 'राज़' जैसी पॉपुलर फिल्म के बाद बॉलीवुड से दूरी नहीं बनातीं.

वीडियो: मैटिनी शो: जब एक प्लास्टिक सर्जरी ने कोयना मित्रा का चेहरा और करियर दोनों खराब कर दिया

Advertisement