राज़ फिल्म का सबसे बड़ा डर. एक लड़की की चीख. वो जिसने कनपटी पर बंदूक सटाई हुई थी.अपने आशिक़ से कहती है कि अपनी बीवी को उन दोनों के बारे में बता दे. उसे जवाब अच्छानहीं मिलता है तो गोली चला लेती है. खून के छींटे झूमर पर. वही झूमर जिससे बिपाशाबसु के ऊपर लीटरों खून टपकता है. रात के अंधेरे में. वो लड़की मालिनी थी. लड़की नहींकिसी का सबसे खौफनाक सपना. फिल्म के अलावा असल ज़िन्दगी में भी उसका यही नाम था.मालिनी शर्मा. https://www.youtube.com/watch?v=-pww79-NhuA राज़ में मालिनी भूतबनकर जितना डराती हैं. जीते जी भी उतनी ही डरावनी लगती. आप जिस किसी परमेश्वर को भीमानते हैं. आधी रात को टूटे किसी सपने के बाद उससे हाथ जोड़कर प्रार्थना करने का दिलकरता. किसी की जिंदगी में पागल देना तो ऐसा नहीं. इस फिल्म में सबसे डरावना मालिनीका होना होता है. बॉलीवुड ने पहली बार बर्फ सा भूत देखा था. एकदम ठंडा. खूबसूरती केतमाम मापदंडों को तोड़ती हुई सुंदर मालिनी, जिसे छू दो तो हाथ बर्फ से चिपक जाए. औरखाल का मोटा हिस्सा लेकर ही छोड़े. जब मालिनी स्क्रीन पर नहीं होती तब भी गलन होतीरहती. डर लगता जाने किधर से आ जाएगी. मालिनी राज़ के एक सीन में बिना कपड़ों के नजरआती हैं. ये एक प्रथा ही शुरू हो गई थी. राज़-3 में आप ईशा गुप्ता को पार्टी मेंकीड़ों से डरकर भागते और कपड़े फेंकते पाते हैं. राज़ रीबूट में कृति खरबंदा भी वैसेही बिन कपड़ों के डाइनिंग टेबल पर नजर आती हैं. विक्रम भट्ट जिसे जस्टिफाई भी करतेहैं. ये न्यूडिटी नहीं किसी और शक्ति के वश में होना या फिर नैचुरली राक्षसीप्रवृत्ति का होना है. जो इस बात की परवाह नहीं करता कि बाहर -10 डिग्री टेम्प्रेचरहै, या कोई देख लेगा. विक्रम भट्ट की इस थ्योरी पर सिर्फ मालिनी खरी उतरती हैं.खासकर उस हिस्से को जब वो नैसर्गिक रूप से राक्षसी प्रवृत्ति का होना कहते हैं. वोराज़ में बिपाशा का नाम नहीं लेती. कुतिया कहती. फुफकारते हुए. एक-दो नहीं फिल्म मेंहर बार. अपने अंदर की सारी नफरत के साथ. वो सारी नफरत स्क्रीन पर बिखर जाती. तभीआप मालिनी के मरने के बाद उसके लिए दुखी नहीं होते. मालिनी वो देकर गईं जिसके बूतेराज़ सीरीज आज तक चल रही है. लेकिन दुर्भाग्य देखिए मालिनी के हिस्से क्या आया? कुछकी-वर्ड Hot Bed Scene, Malini Sharma and Dino Morea, Dino Morea's HottestScene. खोजने वालों के लिए मालिनी शर्मा बस वो शरीर रह गईं, जिसने कुछ सीन में डीनोमोरिया का साथ दिया था. फिल्म के बाद उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू का जी सिने अवार्डमिला. मालिनी को कुछ और चीजों के लिए याद किया जा सकता है. आपको पंद्रहों सालपुराना वो शो याद हो. हम दोनों. सांग काउंटडाउन शो था. सहारा वन पर आता था जिसमेंअमिता घर से भाग जाती है. दुनिया घूमने निकलती है. पियाषा बनकर. जहां वो विक्रम सेमिलती है. दोनों खूब घूमते हैं, दोस्ती हो जाती है. फिर एक दिन विक्रम से कहती है.मैं पियाषा नहीं अमिता हूं. घर से और घरवालों से भागकर आई हूं. फिर एक रोज़ विक्रमकहता है. मैं भी विक्रम नहीं अजय हूं. मैं भी नाम बदलकर आया हूं. तुम्हारे ही पापाभेजे हैं. तुम्हारी जासूसी करने के लिए. फिर दोनों प्यार में पड़ जाते हैं. खूबकॉमेडी-वॉमेडी होने लगती है. वो जो अमिता भागी थी. ये वही लड़की थी जो राज़ फिल्म मेंभी घर से भागकर डीनो मोरिया तक आ जाती है. मालिनी शर्मा को याद करना है तो यादकीजिए तो बॉम्बे वाइकिंग का वो गाना याद आएगा. क्या सूरत है-क्या सूरत है. उसमें जोलड़की आपको नजर आती है वो मालिनी ही है.https://www.youtube.com/watch?v=h6g9EoxKAdw इसके अलावा वो सोनी के एक शो में भीनजर आईं थीं. C.A.T.S. जिनने चार्लीज एंजल्स देख रखी हो, उन्हें पता होगा ये उसकीमोहल्लागत फोटोकॉपी का प्रयास था. https://www.youtube.com/watch?v=4IDj1hKwnN8मीका सिंह के साथ वो सावन में लग गई आग में भी नजर आईं थीं. जिसमें उनके पीछे गुलशनग्रोवर पड़ जाते हैं. https://www.youtube.com/watch?v=EVslN2oTKZM जिंदगी के बारेमें इतना ही पता है कि दिल्ली से मुंबई पहुंची. मॉडलिंग, सीरियल्स और फिल्म में कामकिया. शादी की अपने पुराने दोस्त, 6 फुट 3 इंच लम्बू प्रियांशु चटर्जी से. शादीज्यादा दिन टिकी नहीं और सालों पहले 2001 में ही उनका तलाक हो गया. अब कहां हैं.हमें कुछ पता नहीं. पता हो तो आप बताइए.--------------------------------------------------------------------------------ये भी देखेंबॉलीवुड में आज तक एक ही हॉरर फिल्म बनी है: राज़राज़ रीबूट रिव्यू https://www.youtube.com/watch?v=6zhwtKKPp5w