The Lallantop

रणबीर-विकी को फीस नहीं दी, फिर भी 400 करोड़ पार हो गया 'लव एंड वॉर' का बजट!

भंसाली 'लव एंड वॉर' को 120 दिनों में पूरा करना चाहते थे. अब तक 175 दिनों की शूटिंग पूरी हो चुकी है. फिर भी 50 दिन का शूट बाकी!

Advertisement
post-main-image
'लव एंड वॉर' में छह गाने होंगे. उनमें से तीन की शूटिंग अब भी बची हुई है.

Sanjay Leela Bhansali की Love & War की शूटिंग खत्म करने का नाम ही नहीं ले रही. कायदे से इस फिल्म को 4 महीने यानी 120 दिन में पूरी तरह शूट हो जाना था. मगर उन्होंने 6 महीने का समय ले लिया है. इसके बाद भी दो महीने की शूटिंग अबतक बची हुई है. इस देरी का नतीजा ये हुआ कि फिल्म अपने तय बजट से कहीं ज्यादा आगे निकल चुकी है. रिपोर्ट है कि ‘लव एंड वॉर’ को बनाने में 400 करोड़ रुपए से ऊपर का खर्च आने वाला है. वो भी तब, जब Ranbir Kapoor, Alia Bhatt और Vicky Kaushal को अपफ्रंट कोई फीस नहीं दी गई है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

'लव एंड वॉर' को शुरुआत में 120 दिनों में शूट कर लेने का टार्गेट रखा गया था. मगर भंसाली इसमें परफेक्शन लाने की कोशिश में काफी समय लेने लग गए. इस वजह से एक-दो बार नहीं, बल्कि कई बार ये मूवी डिले हो गई. अबतक 175 दिनों तक शूटिंग हो चुकी है. फिर भी, फिल्म के तीन गानों और एक बड़े ड्रैमेटिक सीक्वेंस को फिल्माया जाना बाकी है. इसमें काफ़ी समय लगने वाला है. खबर है कि भंसाली इस प्रोजेक्ट को 50 दिन और शूट करेंगे. मगर इस चक्कर में फिल्म अपने तय बजट से 75 करोड़ रुपये चली गई है.

वैरायटी इंडिया ने सूत्रों के हवाले से बताया,

Advertisement

"लव एंड वॉर का बजट ओरिजिनली 350 करोड़ रुपये था. मगर अब ये लागत बढ़कर 425 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. ये भंसाली के करियर की सबसे महंगी फिल्म है. इस आंकड़े में फिल्म के लीडिंग एक्टर्स- रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विकी कौशल की फीस को नहीं जोड़ा गया है. उन्होंने फिल्म के बैकएंड प्रॉफ़िट से हिस्सेदारी लेने का फैसला किया है. इससे उन्हें अडवांस फीस नहीं मिलेगी, बल्कि फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से उन्हें पैसों का भुगतान होगा."

फिल्म में ज्यादातर पैसे खुद भंसाली ने लगाए हैं. हालांकि उन्होंने इस बजट का एक बड़ा हिस्सा पहले ही वसूल लिया है. उन्होंने फिल्म ने नॉन थिएट्रिकल राइट्स बेचकर 200 करोड़ रुपये से अधिक कमा लिए हैं. बताया जा रहा है कि नेटफ्लिक्स ने ‘लव एंड वॉर’ के ओटीटी राइट्स को 130 करोड़ रुपये में खरीदा है. वहीं सारेगामा ने इसके म्यूजिक राइट्स के लिए 35 करोड़ रुपये दिए हैं. फिल्म के सैटेलाइट राइट्स को भी 35-40 करोड़ रुपये में बेचे जाने की रिपोर्ट्स आ रही हैं. बावजूद इसके, फिल्म का बढ़ा हुआ बजट इसे खतरे में डाल रहा है. फिलहाल इसकी रिलीज़ डेट को लेकर कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है. पर रणबीर की मानें तो भंसाली इसे 2027 की शुरुआत में रिलीज़ कर सकते हैं. 

वीडियो: बॉक्स ऑफिस पर क्लैश कर रही थीं Love and War और Toxic लेकिन अब ये खबर आ गई

Advertisement

Advertisement