लॉकडाउन के बीच जो जहां हैं, वहीं फंसा हुआ है. इस बीच पटना से एक अजीबोगरीब खबर आई है. पटना शहर से 60 किलोमीटर दूर दुल्हन बाज़ार इलाके में एक शख्स ने अपनी प्रेमिका से शादी कर ली, क्योंकि उसकी पत्नी अपने मायके में फंसी हुई थी. एक महीने पहले गुड़िया देवी नाम की महिला अपने मायके अरवल गई थी. इसी दौरान लॉक डाउन हो गया. ऐसे में उसे अपने मां-पिता के पास रुकना पड़ा. इधर उसकी गैरमौजूदगी का फायदा उठाते हुए उसके पति धीरज कुमार ने अपनी प्रेमिका से शादी कर ली. गुड़िया और धीरज का एक 10 साल का बेटा भी है. गुड़िया देवी ने पुलिस में FIR दर्ज कराई है. इस पूरे मामले को लेकर धीरज कुमार ने बेतुकी दलील दी है कि वह इस बात से काफी नाराज था कि उसकी पत्नी लॉकडाउन में अपने मायके में फंस गई है. गाड़ी की सुविधा नहीं होने के कारण वह घर नहीं आ पा रही थी. और गुस्से में आकर उसने अपनी प्रेमिका से शादी कर ली. गुड़िया द्वारा FIR दर्ज कराने के बाद पुलिस ने धीरज को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है. गुड़िया ने आजतक से बातचीत में कहा-
लॉकडाउन का फायदा उठाकर मेरे पति ने दूसरी शादी कर ली. यह शादी मेरी मर्जी के बिना हुई है. मैं लॉकडाउन में मायके में फंस गई थी. इसीलिए मेरे पति ने दूसरी शादी कर ली.
धीरज का उसकी गर्लफ्रेंड से बातचीत होती रहती थी. इस वजह से पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा भी हुआ करता था. इनपुट: रोहित कुमार, आज तक
विडियो- क्या कोरोना के कारण इस साल की अमरनाथ यात्रा नहीं होगी?