The Lallantop

यकीन नहीं होता कि एक्टर्स के ये बच्चे इतने बड़े हो गए कि खुद फिल्म में आ रहे हैं!

इसी साल फिल्मों में दिखने वाले हैं ये लोग.

Advertisement
post-main-image
कई बॉलीवुड सितारों के बच्चे इस साल फिल्म इंडस्ट्री में अपने कदम रखने वाले हैं.
ये साल बॉलीवुड के कई स्टार्स के लिए बहुत इंट्रेस्टिंग रहने वाला है. इतने समय तक खुद फिल्मों में काम करने के बाद इस साल वो अपने बच्चों को सिल्वर स्क्रीन पर देखेंगे. इससे फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज़्म की बहस एक बार फिर ज़ोर पकड़ेगी, लेकिन वो बाद की बात है. फिलहाल हम आपको बॉलीवुड स्टार्स के उन 10 बच्चों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इस साल हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाले हैं.
#1. ईशान खट्टर
ईशान मशहूर एक्टर पंकज कपूर के छोटे बेटे हैं. शाहिद कपूर इनके भाई लगते हैं, लेकिन इनकी मम्मी अगल-अलग हैं. पंकज कपूर ने दो शादियां कीं. पहली नीलिमा अज़ीम से, जो शाहिद की मम्मी हैं. नीलिमा से अलगाव के बाद पंकज मिले सुप्रिया पाठक से. जब मिले तो, सुप्रिया का एक बेटा था अपनी पहली शादी से. सुप्रिया और पंकज की शादी के बाद भी इस बेटे ने अपना सरनेम पहले वाला ही रखा - खट्टर. इसलिए शाहिद कपूर के छोटे भाई का नाम है ईशान खट्टर. ईशान बड़े भैया के नक्शे कदम पर हैं और अब तक एक फिल्म कर चुके हैं. दूसरी की शूटिंग फिलहाल चल रही है. इससे पहले वो शाहिद कपूर की फिल्म 'उड़ता पंजाब' में असिस्टेंट डायरेक्टर रह चुके हैं.
आने वाली फिल्म- 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' (माजिद मजीदी) और 'धड़क' (शशांक खेतान).
'बियॉन्ड द क्लाउड' के एक सीन में ईशान.
'बियॉन्ड द क्लाउड' के एक सीन में ईशान.



#2. सारा अली खान
सारा, सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी हैं. वो पिछले काफी समय से फिल्म जॉइन करने के लिए स्क्रिप्ट तलाश रही थीं. केदारनाथ त्रासदी के ऊपर बुनी गई अभिषेक कपूर की फिल्म से उनकी ये तलाश पूरी हो गई है. इस फिल्म में उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत नज़र आएंगे.
आने वाली फिल्म- 'केदारनाथ' (अभिषेक कपूर).
फिल्म 'केदारनाथ' के सेट पर सारा अली खान.
फिल्म 'केदारनाथ' के सेट पर सारा अली खान.



#3. जाह्नवी कपूर
श्रीदेवी और प्रोड्यूसर बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी भी इस साल बॉलीवुड में अपना करियर शुरू करने जा रही हैं. जाह्नवी की आने वाली फिल्म मराठी भाषा की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'सैराट' की रीमेक होगी. इसमें उनके साथ शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर नज़र आएंगे. इसके बाद वो करण जौहर की अगली फिल्म में नज़र आएंगी.
आने वाली फिल्म- 'धड़क' (शशांक खेतान) और 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' (करण जौहर).
फिल्म 'धड़क' के पोस्टर में जाह्नवी और ईशान.
फिल्म 'धड़क' के पोस्टर में जाह्नवी और ईशान.



#4. करण देओल
करण, सनी और पूजा देओल के बेटे हैं. करण फिल्म 'यमला पगला दीवाना 2' में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर चुके हैं. उन्होंने उसी फिल्म में एक रैप भी किया था, जो दिलजीत दोसांझ के गाने में इस्तेमाल हुआ था. उनकी पहली फिल्म को पापा सनी खुद डायरेक्ट कर रहे हैं.
आने वाली फिल्म- 'पल पल दिल के पास' (सनी देओल).
फिल्म 'पल पल दिल के पास' की शूटिंग के पहले दिन अपने पापा के साथ सनी देओल.
फिल्म 'पल पल दिल के पास' की शूटिंग के पहले दिन अपने पापा  सनी देओल  के साथ करण.



#5. अनन्या पांडे
अनन्या, बॉलीवुड के मशहूर कॉमिक एक्टर चंकी पांडे और भावना पांडे की बेटी हैं. वो इसी साल पेरिस में हुए फैशन इवेंट Le Bal में शिरकत करने के बाद से सुर्खियों में आई थीं. जल्द ही वो करण जौहर की एक फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ नज़र आएंगी.
आने वाली फिल्म- 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' (करण जौहर).
पेरिस के एक फैशन इवेंट में अनन्या पांडे.
पेरिस के एक फैशन इवेंट में अनन्या पांडे.



#6. रोहन मेहरा
रोहन, दिवंगत फिल्म अभिनेता विनोद मेहरा के बेटे हैं. रोहन फिल्मों में आने से पहले खुद फोटोग्राफी करते थे और शौकिया तौर पर म्यूज़िक बनाते थे. फिल्ममेकर निखिल आडवानी ने उनकी इंस्टाग्राम पोस्ट देखकर अपनी फिल्म के लिए अप्रोच किया था. इस फिल्म में वो सैफ अली खान और राधिका आप्टे के साथ नज़र आएंगे.
आने वाली फिल्म- 'बाज़ार' (गौरव चावला).
जल्द ही फिल्म 'बाज़ार' में नज़र आएंगे रोहन मेहरा.
जल्द ही फिल्म 'बाज़ार' में नज़र आएंगे रोहन मेहरा.



#7. करण कपाड़िया
करण, डिंपल कपाड़िया की बहन सिंपल कपाड़िया के बेटे हैं. ट्विंकल खन्ना इनकी कज़िन हैं. वो पहले बहुत मोटे थे और उनका वजन तकरीबन 112 किलो था. फिल्मों में आने के लिए उन्होंने इसे घटाकर 88 किलो कर लिया है. अब वो जल्द ही एक बॉलीवुड फिल्म में नज़र आएंगे जो इस साल के अंत तक आएगी.
आने वाली फिल्म- टोनी डीसूज़ा ('ब्लू' और 'बॉस') डायरेक्टेड अनाम फिल्म.
करण कपाड़िया. अपनी कज़िन ट्विंकल के साथ करण.
करण कपाड़िया. अपनी कज़िन ट्विंकल के साथ करण.



#8. अभिमन्यु दसानी
अभिमन्यु, 'मैंने प्यार किया' फेम एक्टर भाग्यश्री के बेटे हैं. वो एक्टिंग में आने से पहले रोहन सिप्पी की फिल्में 'दम मारो दम' और 'नौटंकी साला' में असिस्टेंट डायरेक्टर रह चुके हैं. वो जल्द ही एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म में नज़र आएंगे.
आने वाली फिल्म- 'मर्द को दर्द नहीं होता' (वासन बाला)
अभिमन्यु दसानी. अपने मम्मी-पापा के साथ अभिमन्यु.
अभिमन्यु दसानी. अपने मम्मी-पापा के साथ अभिमन्यु.



#9. अहान शेट्टी
अहान, सुनील और माना शेट्टी के बेटे और एक्टर अथिया शेट्टी के भाई हैं. वो कुछ दिनों पहले ही एक्टिंग स्कूल से लौटे हैं. उन्हें लॉन्च करने का बीड़ा उठाया है मशहूर फिल्ममेकर साजिद नाडियाडवाला. उनकी फिल्म इस साल के आखिर तक रिलीज़ होगी.
आने वाली फिल्म- साजिद नाडियाडवाला प्रोडक्शन की अनाम फिल्म
अहान शेट्टी; पापा शेट्टी के साथ अहान.
अहान शेट्टी; पापा शेट्टी के साथ अहान.



#10. आयुष शर्मा
आयुष वैसे तो हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस नेता अनिल शर्मा के बेटे और हिमाचल में टेलीकॉम रेवॉल्यूशन लाने वाले सुखराम शर्मा के पोते हैं. आयुष ने 2014 में सलमान खान की बहन अर्पिता से शादी की थी. और अब उन्हें सलमान खान अपने बैनर तले बॉलीवुड में लॉन्च करने जा रहे हैं. इस लिहाज़ से वो भी स्टार किड की ही श्रेणी में आ जाते हैं. उन्होंने सलमान की फिल्म 'सुल्तान' में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था.
आने वाली फिल्म- 'लवरात्री' (अभिराज मिनावाला)
आयुष जल्द ही 'लवरात्री' नाम की फिल्म में नज़र आएंगे.
आयुष जल्द ही 'लवरात्री' नाम की फिल्म में नज़र आएंगे.



ये भी पढ़ें:

अब Netflix पर अंग्रेजी में गरियाते नज़र आएंगे नवाज़

Advertisement
शाहिद-श्रद्धा की उस फिल्म की 8 बातें, जो सरकार को परेशान कर सकती है

'करण अर्जुन' के 5 मजेदार किस्से जो आप नहीं जानते होंगे

भारत की सबसे बड़ी राजनीतिक हत्या पर बनने जा रही है फिल्म

बॉलीवुड की सबसे मशहूर मां के बच्चे किस बात पर झगड़ रहे हैं?



वीडियो देखें: ऐसी फिल्म आपने नहीं देखी होगी, डायरेक्टर की गारंटी है

Advertisement
Advertisement