The Lallantop

कृष्णा ने सुनील ग्रोवर पर ली चुटकी, बोले- "जब तुम गए, तो मैं ही आया था"

Kapil Sharma के नेटफ्लिक्स शो में Sunil Grover और Krushna Abhishek के बीच नोंकझोंक देखने को मिली. इससे पहले कपिल भी शो छोड़ने को लेकर सुनील की मौज ले चुके हैं.

Advertisement
post-main-image
कपिल से मनमुटाव के बाद सुनील ने 2017 में उनका टीवी शो छोड़ दिया था. अब वो उनके नेटफ्लिक्स शो पर वापस आए हैं.

इन दिनों Kapil Sharma के नेटफ्लिक्स शो The Great Indian Kapil Show को लेकर मीडिया औऱ सोशल मीडिया पर खूब चर्चा चल रही है. कोई कह रहा है कि शो चल नहीं रहा, इसलिए नेटफ्लिक्स ने इसे बंद करने का फैसला लिया है. जिसके बाद कपिल और उनकी टीम ने खुद एक वीडियो रिलीज़ करके बताया कि उनका शो बंद नहीं हुआ है. ये सब महज़ अफवाहें हैं. इसी वीडियो में शो में आने वाले गेस्ट लोगों के बारे में भी बताया. ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के अगले एपिसोड में Heeramandi वेब सीरीज़ की टीम पहुंच रही है. नेटफ्लिक्स ने इस एपिसोड का प्रोमो रिलीज़ किया है. इस एपिसोड में Krushna Abhishek और Sunil Grover एक-दूसरे की चुटती लेते नज़र आ रहे हैं.

Advertisement

प्रोमो की शुरुआत में कृष्णा सामने आते हैं और अनाउंस करते हैं, 

"सभी पैसेंजर (यात्री) ध्यान दें. पानी पुरी का स्टॉल एयरपोर्ट के 20 नंबर गेट पर लगाया गया है."

Advertisement

इस बीच हीरामंडी की कास्ट से सोनाक्षी सिन्हा वहां पहुंचती हैं. वह कपिल से कहती हैं,

“भैया जल्दी से हमें पानी पुरी खिला दो.”

इस पर कपिल कहते हैं,

Advertisement

"पानी पुरी खत्म है जी. वो जो मुझे भैया बोलती हैं, उनके लिए खत्म है."

इसी बीच वहां सुनील ग्रोवर (डफली के किरदार में) और कृष्णा भी पहुंचते हैं. डफली, कृष्णा से कहती है,

"मैं सबसे पहले खाऊंगी. क्योंकि मैं तुमसे पहले आई थी."

सुनील की इस बात पर चुटकी लेते हुए कृष्णा कहते हैं, 

“हां, जब तुम यहां से चली गई थी ना. उसके बाद मैं ही यहां पर आई.”

सुनील ग्रोवर, कपिल शर्मा के टीवी शो में गुत्थी और डॉक्टर मशहूर गुलाटी का किरदार निभाते थे. मगर कपिल के साथ खटपट के बाद सुनील ने वो शो बीच में ही छोड़ दिया. उसके बाद 'दी कपिल शर्मा शो' ने कृष्णा अभिषेक की एंट्री हुई थी.

# कौन होंगे ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के अगले मेहमान 

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ 30 मार्च से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होना शुरू हुआ था. हर शनिवार इस शो का एक नया एपिसोड आता है, जिसमें फिल्म स्टार्स और सेलेब्रिटीज़ आते हैं. कपिल की टीम ने ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के बंद होने की अफवाहों के खंडन के लिए एक वीडियो रिलीज़ किया है. इसमें बताया गया है कि बचे हुए एपिसोड्स में ‘हीरामंडी’ की टीम के बाद, राजकुमार राव- जाह्नवी कपूर, अनिल कपूर-फराह खान, बादशाह-डिवाइन-करण औजला, सानिया मिर्ज़ा-सायना नेहवाल-मैरीकॉम और एड शीरन जैसे मेहमान नज़र आने वाले हैं. 

वीडियो: 'कपिल की वो कॉमेडी...' शैलेश लोढ़ा ने कपिल शर्मा शो पर दिल की बात बोल दी

Advertisement