The Lallantop

'कृष 4' का बजट 500 करोड़, "कुछ भी बकवास..."

राकेश रोशन ने बताया कि 'कृष 4' की स्क्रिप्ट तैयार हो चुकी है. इसी साल शुरू होगी शूटिंग.

Advertisement
post-main-image
'कृष 4' साल 2018 में अनाउंस हुई थी. तब 'अग्निपथ' वाले करण मल्होत्रा इसे डायरेक्ट करने वाले थे. मगर अब ऋतिक इससे अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू करेंगे.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • ऋतिक रोशन की फिल्म 'कृष 4' की शूटिंग इस साल शुरू होने वाली है और ऋतिक अब इसे डायरेक्ट करेंगे, हालांकि अभी तक यह फिल्म रिलीज़ नहीं हुई है और इसकी स्क्रिप्ट लगभग तैयार हो चुकी है।
  • 'कृष 4' की देरी का कारण ऋतिक रोशन का वर्तमान में अन्य प्रोजेक्ट्स में व्यस्त होना बताया गया है, साथ ही बजट और निर्देशक बदलावों की खबरें भी फिल्म के निर्माण में बाधा रही हैं।
  • फिल्म के निर्माण में देरी के बावजूद, 'कृष 4' की शूटिंग इस वर्ष शुरू करने की योजना है और ऋतिक रोशन के प्रशंसक उन्हें जल्द बड़े पर्दे पर देखने की उम्मीद कर रहे हैं।

Hrithik Roshan की Krrish देश की सबसे सफल सुपरहीरो फ्रैंचाइज़ में से एक है. इसकी पिछली फिल्म को रिलीज़ हुए 13 साल हो चुके हैं. मगर Krrish 4 अब भी महज़ चर्चाओं में ही है. बातें तो इस पर ख़ूब और बार-बार हुईं. मगर ये फिल्म अब तक धरातल पर नहीं आ सकी. ख़बरें आईं कि इस की सुई इसके भारी-भरकम बजट के कारण अटकी हुई. ऋतिक के पिता Rakesh Roshan ने भी एक इंटरव्यू में इस बात की तसदीक की थी. फिर फरवरी 2026 में कहा गया कि Yashraj Films इस वक्त ऋतिक और उनकी महत्वाकांक्षाओं पर 500 करोड़ का दांव नहीं लगाना चाहती. इसीलिए ऋतिक अब किसी नए स्टूडियो की तलाश में हैं. अब मामले ने एक नया मोड़ लिया है. राकेश रोशन ने अपने हालिया इंटरव्यू में इन सभी बातों को खारिज कर दिया. उनके मुताबिक ऋतिक इन दिनों किसी और प्रोजेक्ट के चलते काफ़ी व्यस्त हैं. इसलिए ‘कृष 4’ में देरी हो रही है. उन्होंने Aditya Chopra के साथ ऋतिक की किसी तरह की असहमति को अफ़वाह बताया. इस बारे में मिड-डे से चर्चा पर राकेश रोशन ने कहा,

Advertisement

“ये सारी बातें बकवास हैं. इसमें ज़रा सी भी सच्चाई नहीं है कि टॉप टियर VFX, वर्ल्ड क्लास एक्शन और अपने डायरेक्टोरियल डेब्यू के लिए ऋतिक ने 500 करोड़ रुपये मांगे थे. हां, YRF बजट को 350 करोड़ रुपये तक सीमित रखना चाहता है. बड़े दर्शक वर्ग को पसंद आने वाली एक अच्छी फिल्म बनाने में समय लगता है. मैंने भी 'कृष' सीरीज़ की हर फिल्म को बनाने में पूरा समय लिया.”

हम याद दिला दें, कि ‘कृष 4’ की घोषणा साल 2018 में हुई थी. मगर फिल्म नहीं बन सकी. फिर खबर आई कि ‘अग्निपथ’ वाले करण मल्होत्रा इसे डायरेक्ट करेंगे. और डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद इससे को-प्रोड्यूसर की तरह जुड़ेंगे. मगर फिर करण और सिद्धार्थ इस प्रोजेक्ट से अलग हो गए. साल 2025 में राकेश रोशन ने अनाउंस किया, कि अब इस फिल्म को ख़ुद ऋतिक रोशन डायरेक्ट करेंगे. इस बात को साल भर हो चुका है. मगर फिल्म सिर्फ किस्सों और कल्पनाओं में है. इसका कारण बताते हुए राकेश रोशन ने कहा,

Advertisement

“ऋतिक इस वक्त दूसरे प्लैनेट पर हैं. और हम सब उनकी डेट्स मिलने के के इंतज़ार में हैं. (मज़ाकिया अंदाज़ में कहा, और फिर बोले...) ऋतिक अपने प्रोडक्शन हाउस के कामों में उलझे हुए हैं. कृष 4 के बारे में कहीं कोई मसला नहीं है. सब कुछ स्मूद चल रहा है. ये आदि (आदित्य चोपड़ा), ऋतिक और मेरा टीम वर्क है. फिल्म की स्क्रिप्ट लगभग तैयार हो चुकी है. और शूट भी इसी साल शुरू हो जाएगा.”

ऋतिक के वर्कफ्रंट की बात करें, तो तेलुगु वन ने 27 मई को रिपोर्ट किया था कि ऋतिक रजनीकांत की ‘जेलर 2’ में कैमियो कर सकते हैं. शाहरुख खान के इनकार के बाद ऋतिक को ये रोल ऑफर किया गया है. सोशल मीडिया पर उनके ‘महावतार नरसिम्हा’ के डायरेक्टर अश्विन कुमार की फिल्म से जुड़ने की चर्चाएं भी हैं. कहा जा रहा है कि अश्विन कुमार भगवान शिव पर आधारित स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं. और ये फिल्म वो ऋतिक के साथ बनाना चाहते हैं. रणवीर सिंह के एग्जिट के बाद अब उनके ‘डॉन 3’ से जुड़ने के कयास भी लगाए जा रहे हैं. वहीं, ऋतिक की हालिया सोशल मीडिया पोस्ट के बाद  अनुमान लगाया जा रहा है, कि वो जल्द ही किसी ग्रे या नेगेटिव रोल में नज़र आ सकते हैं. मगर इनमें से किसी भी प्रोजेक्ट के बारे में अब तक कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है. ऋतिक के फैन्स उन्हें जल्द से जल्द बड़े पर्दे पर देखना चाहते हैं. अगस्त 2025 में आई ‘वॉर 2’ के बाद ऋतिक ने कोई फिल्म साइन नहीं की है. और यदि ‘कृष 4’ की शूटिंग इस साल शुरू हो भी गई, तब भी बतौर हीरो, ऋतिक अगले एक साल से पहले तो स्क्रीन पर नहीं आएंगे.

वीडियो: 'महावतार नरसिम्हा' के डायरेक्टर की अगली पसंद बने ऋतिक रोशन, निभाएंगे महादेव का किरदार?

Advertisement

Advertisement